Skip to main content

उत्तराखंड

चारधाम यात्रा मार्ग पर नकली खाद्य और औषधियों के खिलाफ अभियान तेज, तीन ढाबों के लाइसेंस निलंबित, एक को नोटिस

चारधाम यात्रा मार्ग पर नकली खाद्य और औषधियों के खिलाफ अभियान तेज, तीन ढाबों के लाइसेंस निलंबित, एक को नोटिस

FDA और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीमें कर रही हैं सघन जांच और लाइसेंस सत्यापन

देहरादून। चारधाम, मानसखंड और कैलास मानसरोवर यात्रा व पर्यटन सीजन को लेकर उत्तराखंड सरकार खाद्य पदार्थों की जांच में जुटी है। स्वास्थ्य विभाग और खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने मिलावटखोरों के खिलाफ कार्रवाई की है।

प्रदेशभर के वन क्षेत्र में ईको टूरिज्म की संभावनाएं तलाशी जाएं- मुख्य सचिव

प्रदेशभर के वन क्षेत्र में ईको टूरिज्म की संभावनाएं तलाशी जाएं- मुख्य सचिव

ईको टूरिज्म की गतिविधियों में सामुदायिक सहभागिता बढ़ाएं

देहरादून।  मुख्य सचिव  आनन्द बर्द्धन ने शुक्रवार को सचिवालय में प्रदेश में ईको टूरिज्म गतिविधियों को बढ़ावा दिए जाने के सम्बन्ध में अधिकारियों के साथ बैठक ली। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि प्रदेश में ईको टूरिज्म के क्षेत्र में और संभावनाएं तलाशी जाएं। उन्होंने कहा कि प्रदेश का अधिकतम भू-भाग वन क्षेत्र हैं, जो प्रदेश में ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने में सक्षम है। उन्होंने ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने के साथ ही इसमें सामुदायिक सहभागिता बढ़ाए जाने की भी बात कही।

आईपीएल 2025- अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच टक्कर आज

आईपीएल 2025- अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच टक्कर आज

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का 51वां मुकाबला आज गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। यह रोमांचक भिड़ंत गुजरात के घरेलू मैदान नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में शाम 7:30 बजे से शुरू होगी। गुजरात की टीम पिछली हार को भुलाकर वापसी करना चाहेगी, जबकि हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस जीत की लय बरकरार रखने के इरादे से मैदान में उतरेंगे।

पिच का मिजाज- बल्लेबाजों के लिए अनुकूल, लेकिन गेंदबाज भी करेंगे असर

नैनीताल बवाल पर सीएम ने कहा, अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई करें

नैनीताल बवाल पर सीएम ने कहा, अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई करें

अफवाह फैलाने वालों पर भी कसेगा शिकंजा

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में उच्च स्तरीय बैठक के दौरान अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि राज्य में कानून व्यवस्था का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। नैनीताल में नाबालिग पीड़िता के साथ हुई घटना को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री ने अपराधियों के विरुद्ध सख्त कदम उठाने और पीड़िता व उसके परिवार को पूरी सुरक्षा मुहैया कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पीड़िता और उसके परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है।

सीएम ने केदारनाथ में श्रद्धालुओं को वितरित किया प्रसाद

सीएम ने केदारनाथ में श्रद्धालुओं को वितरित किया प्रसाद

विभिन्न राज्यों से आए श्रद्धालुओं से मुख्यमंत्री ने की मुलाकात

केदारनाथ धाम। विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के अवसर पर केदारनाथ में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केदारनाथ परिसर में आयोजित मुख्य सेवक भंडारा में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया।
इस दौरान उन्होंने केदारनाथ की स्वच्छता में लगे पर्यावरण मित्रों, पुनर्निर्माण कार्य में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित भी किया।

श्रद्धालु यात्रा के दौरान सरकार की गाईड लाईन का करें पालन- महाराज

श्रद्धालु यात्रा के दौरान सरकार की गाईड लाईन का करें पालन- महाराज

मानव उत्थान सेवा समिति के माध्यम से हुआ दस करोड़ का दुर्घटना बीमा

देहरादून। आस्था, तप और श्रद्धा से परिपूर्ण, द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक देवाधिदेव महादेव के दिव्य, भव्य और अलौकिक धाम बाबा केदारनाथ के कपाट खुलने पर देश-विदेश के सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि केदारनाथ धाम में भगवान शिव की पूजा और दर्शनों का लाभ लेने से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का संचार होता है।

उत्तराखंड में 34 नए एक्स-रे तकनीशियन नियुक्त, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी मजबूती

उत्तराखंड में 34 नए एक्स-रे तकनीशियन नियुक्त, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी मजबूती

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने वितरित किये नियुक्ति पत्र 

देहरादून। उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड के माध्यम से चयनित 34 एक्स-रे तकनीशियनों को प्रदेश के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने नियुक्ति पत्र वितरित किये। नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के अवसर पर डॉ. रावत ने कहा कि एक्स-रे तकनीशियन स्वास्थ्य तंत्र की रीढ़ है। इनकी नियुक्ति से चिकित्सा इकाईयों में मरीजों की बीमारी से सम्बंधित एक्स-रे आसानी से होंगे, जिससे स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में डॉक्टरों को भी सहायता मिल सकेगी।

विधि विधान से खुले श्री केदारनाथ धाम के कपाट, भक्तिमय धुनों से गूंज उठा धाम

विधि विधान से खुले श्री केदारनाथ धाम के कपाट, भक्तिमय धुनों से गूंज उठा धाम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम हुई पहली पूजा, 12,000 से अधिक श्रद्धालु बने कपाट खुलने के साक्षी 

मुख्यमंत्री धामी ने बाबा केदार का आशीर्वाद लिया

श्री केदारनाथ धाम। विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट सेना के बैंड की भक्तिमय धुनों तथा ऊं नम् शिवाय जय श्री केदार के उदघोष के साथ आज शुक्रवार 2 मई को प्रात: 7 बजे बैशाख, मास, मिथुन राशि, वृष लग्न में विधि- विधान से खुल गये है। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कपाटोघाट्न के साक्षी बने।

राज्यपाल की मंजूरी से लागू हुआ सशक्त भू कानून, जमीन खरीद के नियम हुए सख्त

राज्यपाल की मंजूरी से लागू हुआ सशक्त भू कानून, जमीन खरीद के नियम हुए सख्त

अब उत्तराखंड में बाहरी लोगों को जमीन खरीदने के लिए कड़ी प्रक्रिया से गुजरना अनिवार्य

देहरादून। प्रदेश में भूमि प्रबंधन तथा भू व्यवस्था एवं सुधार के लिए विधानसभा से पारित उत्तराखंड (उत्तर प्रदेश जमींदारी विनाश और भूमि व्यवस्था अधिनियम, 1950) (संशोधन) विधेयक, 2025 पर राज्यपाल की मुहर लगने के साथ ही प्रदेश में सशक्त भू कानून लागू हो गया है। इसी के साथ प्रदेशवासियों की जनभावना के अनुरूप उत्तराखंड में कृषि और उद्यान भूमि की अनियंत्रित बिक्री पर पूरी तरह रोक लग गई है।