उत्तराखंड
ग्रामीण क्षेत्र में 7000 आंगनबाड़ी और सहायिकाओं की नियुक्ति होगी जल्द- रेखा आर्या
सहसपुर ब्लॉक में आंगनबाड़ी केंद्र के भवन का लोकार्पण किया
देहरादून। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने गुरुवार को ग्राम पंचायत कंडोली में नंदा की चौकी के पास नवनिर्मित आंगनवाड़ी भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में 7000 से ज्यादा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों/ सहायिकाओं की नियुक्ति की प्रक्रिया बहुत जल्द पूरी की जाएगी।
बाणगंगा तट पर सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने चलाया स्वच्छता अभियान, जनता को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
बच्चों से बुज़ुर्गों तक सभी ने निभाई जिम्मेदारी, स्वच्छता अभियान बना जनांदोलन
हरिद्वार। सांसद एवं पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने एक बार फिर पंचलेश्वर मंदिर घाट पर गंगा की सहायक नदी बाणगंगा के तट पर स्वच्छता अभियान चलाकर पर्यावरण संरक्षण और जन-जागरूकता का संदेश दिया। इस अभियान में न केवल भाजपा कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, बल्कि स्थानीय नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।
आईपीएल 2025– राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला आज
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 50वें मुकाबले में आज राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच भिड़ंत होगी। यह मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा। 10 में से 6 मुकाबले जीतकर मुंबई की टीम प्वाइंट्स टेबल पर दूसरे स्थान पर मौजूद है। वहीं राजस्थान रॉयल्स की टीम 10 में से 3 मैच ही जीत पाई है। अपने पिछले 5 मुकाबले राजस्थान को एक ही जीत नसीब हुई। आखिरी मैच में गुजरात को राजस्थान ने 8 विकेट से मात दी। अब राजस्थान की कोशिश रहेगी की वह जीत की लय को बरकरार रख सकें।
कल खुलेंगे बाबा केदारनाथ धाम के कपाट, 108 क्विंटल फूलों से सजाया गया मंदिर परिसर
रुद्रप्रयाग। विश्व प्रसिद्ध तीर्थ स्थल बाबा केदारनाथ धाम के कपाट 2 मई को विधि-विधान से खोले जाएंगे। इस अवसर पर देश-विदेश से भारी संख्या में श्रद्धालु बाबा के दर्शन के लिए केदारघाटी पहुंचने लगे हैं। मंदिर परिसर और आस-पास के क्षेत्रों में भक्तों की चहल-पहल देखते ही बन रही है। चार धाम यात्रा के प्रमुख केंद्र केदारनाथ धाम में कपाटोद्घाटन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
कहीं आप भी तो नहीं करते खाना खाने के बाद यह गलतियां, अगर हां, तो जान लीजिये इसके दुस्प्रभाव
भोजन का सीधा असर हमारे स्वास्थ्य पर पड़ता है। पौष्टिक आहार का सेवन करने से शरीर को ऊर्जा मिलती है। यह शरीर को काम करने, बढ़ने और स्वस्थ रहने के लिए आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करता है। ऐसे में जैसा भोजन आप करते हैं, वैसा ही स्वास्थ्य लाभ मिलता है लेकिन कुछ खराब आदते हैं जो पौष्टिक आहार के सेवन के बाद भी शरीर पर नकारात्मक प्रभाव डालती हैं। यह आदते खाने के बाद की होती है।
जातीय जनगणना से सामाजिक समरसता को मिलेगा बल- डॉ. नरेश बंसल
हर वर्ग के उत्थान के लिए मोदी सरकार कर रही है सार्थक प्रयास
देहरादून। भाजपा राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष व सासंद राज्यसभा डा.नरेश बंसल ने केन्द्रीय कैबिनेट द्वारा देश मे जातीय जनगणना को मंजूरी देने पर हर्ष जताया है। उन्होने इस निर्णय को ऐतिहासिक व अति महत्वपूर्ण बताया।
डा. नरेश बंसल ने कहा की 2014 से विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी के नेतृत्व मे एनडीए सरकार ऐकातम मानववाद के दर्शन पर सबका साथ सबका विकास सबका प्रयास व सबका विश्वास की निती के साथ आत्मनिर्भर व विकसित भारत संकल्प के साथ काम कर रही है।
उत्तराखंड में फिर करवट लेगा मौसम, ओलावृष्टि और आंधी की आशंका
मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, शुक्रवार तक असर रहने के संकेत
देहरादून। देहरादून सहित उत्तराखंड के चार जिलों में तेज हवाओं और ओलावृष्टि को लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक देहरादून, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि हो सकती है। वहीं, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिलों में हवाओं की गति 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है, जिसको देखते हुए वहां भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
सभी विभागों में जल्द लागू होगा ई-ऑफिस, Digital Uttarakhand Portal से होगी रियल टाइम मॉनिटरिंग
1 मई से सभी सरकारी कर्मचारियों के लिए बायोमैट्रिक उपस्थिति अनिवार्य
देहरादून। सभी अधिकारीगण एक मई से स्वयं एवं अपने अधीनस्थ विभागों में अनिवार्य रूप से बायोमैट्रिक उपस्थिति दर्ज कराना सुनिश्चित करें। प्रत्येक विभाग अपने विभाग के 05 से 10 महत्वपूर्ण आउटकम निर्धारित करें एवं योजना के अनुरूप कार्य करें। यह निर्देश मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सचिव समिति के दौरान सभी अधिकारियों को दिए।
जनहित एवं राज्यहित में 10-10 प्रस्तावों की सूची की जाए तैयार
महिला सशक्तिकरण का जीवंत प्रतीक बन रही बालिका निकेतन की बेटियां - रेखा आर्या
कैबिनेट मंत्री ने बालिका निकेतन और नारी निकेतन में नाम निर्मित हॉल का लोकार्पण किया
विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बेटियां सम्मानित
देहरादून। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि बालिका निकेतन की बच्चियों अपनी मेधा के बल पर समाज में महिला सशक्तिकरण का जीवंत प्रतीक बन रही है। इस अवसर पर मंत्री रेखा आर्या ने नारी निकेतन और बालिका निकेतन में दो नवनिर्मित हॉल का लोकार्पण भी किया।
एकता कपूर की नई फिल्म 'वीवन' का रोमांचक टीजर रिलीज, तमन्ना भाटिया निभा रही रहस्यमयी भूमिका
प्रसिद्ध निर्माता-निर्देशक एकता कपूर की अपकमिंग फिल्म 'वीवन - फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' का टीज़र रिलीज हो चुका है। यह फिल्म भारतीय पौराणिक कथाओं और रहस्यमयी लोककथाओं पर आधारित है। निर्देशन की बागडोर संभाली है दीपक मिश्रा ने, जो इस पौराणिक थ्रिलर में दर्शकों को जंगल की रहस्यमयी ताकतों से रूबरू कराएंगे।
टीज़र में दिखा जंगल का खौफनाक मंजर