उत्तराखंड
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को दी रामनवमी की बधाई
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रामनवमी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई व शुभकामनाएं दी है। रामनवमी की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान राम हमारी आस्था के प्रतीक हैं, उनका आदर्श चरित्र हमें जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्रीराम का व्यक्तित्व धैर्य, मर्यादा, त्याग, तपस्या, नैतिक आचरण, सदाचार व परोपकार से युक्त गुणों का उदाहरण प्रस्तुत करता है।
अजित कुमार की फिल्म ‘गुड बैड अग्ली’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
साउथ स्टार अजित कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘गुड बैड अग्ली’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ट्रेलर में अजित मास मोमेंट्स, स्वैग और शानदार डायलॉग डिलीवरी देखने को मिल रही है।
माह दिसम्बर तक बजट का 80 प्रतिशत तक खर्च किया जाए- मुख्यमंत्री
बजट खर्च की नियमित मॉनिटरिंग के लिए डिजिटल सिस्टम लागू किया जाए
पिछले तीन वर्षों से जीएसडीपी वृद्धि दर 13 प्रतिशत से अधिक रही
प्रधानमंत्री मोदी को श्रीलंका की सरकार ने 'मित्र विभूषण सम्मान' से किया सम्मानित
भारत और श्रीलंका ऐसे पड़ोसी हैं जिनके बीच गहरे ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक संबंध हैं - राष्ट्रपति अनुरा कुमारा
बच्चों को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाने के बाद पत्नी के साथ की बर्बरता की हदें पार
मां को दर्द से चिल्लाते देख बच्ची ने पड़ोसियों को दी सूचना
आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
देहरादून। पटेलनगर क्षेत्र में एक व्यक्ति ने बच्चों को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर सुला दिया और रात में पत्नी के साथ बर्बरता की। रात में बेटी की आंख खुली तो मां को दर्द से चिल्लाते देख पड़ोसियों को सूचना दी। पड़ोसियों की मदद से महिला को अस्पताल पहुंचाया गया।
इस दिन खुलेगी केदारनाथ हेली सेवा के टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग के लिए वेबसाइट
www.heliyatra.irctc.co.in वेबसाइट पर होगी टिकटों की बुकिंग
आठ अप्रैल को दोपहर 12 बजे खोला जाएगा बुकिंग पोर्टल
आईपीएल 2025- दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 17वें मुकाबले में आज यानि शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से होना है। दिल्ली ने अभी तक दो मैच खेले हैं और दोनों में उसे जीत मिली है। वहीं चेन्नई को तीन मैचों में एक ही जीत मिली है। दिल्ली जीत की हैट्रिक लगाने पर ध्यान दे रही है तो वहीं चेन्नई विजयी रास्ते पर वापसी करने को बेसब्र है। अपने मकसद को पूरा करने के लिए दोनों ही टीमें अपनी प्लेइंग-11 में बदलाव कर सकती हैं।
गरीबों को आज से मिलेगा आयुष्मान का लाभ, देशभर के निजी अस्पतालों में करा सकेंगे 10 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज
समझौते के साथ ही शुरु होगी पंजीकरण की प्रक्रिया
दिल्ली। गरीबों को आज से आयुष्मान का लाभ मिलेगा। इस सुविधा के तहत पंजीकृत व्यक्ति दिल्ली सहित देशभर के निजी अस्पतालों में 10 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकेंगे। सुविधा को शुरू करने के लिए नई दिल्ली में केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार के बीच एक समझौता होगा।
सीएम रेखा गुप्ता और स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा रहेंगे मौजूद
मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न महानुभाव को सौंपे विभागीय दायित्व
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनहित में विभिन्न महानुभाव को विभागीय दायित्व सौंपे गये है। सौंपे गये विभागीय दायित्वों से प्रदेश में विभागीय जन कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आयेगी तथा उनके प्रभावी अनुश्रवण में भी मदद मिलेगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा निम्न प्रकार से महानुभावों को दायित्व सौंपे गये हैं।
1. बलवीर घुनियाल उपाध्यक्ष, जड़ी-बूटी सलाहकार समिति
2. सुरेन्द्र मोघा उपाध्यक्ष, उत्तराखंड पशु कल्याण बोर्ड
क्या आप भी कराती हैं बार- बार हेयर स्पा, तो जान लीजिये इसके नुकसान
हेयर स्पा एक ऐसा ट्रीटमेंट है, जिससे बालों में नई चमक सी आ जाती है। इसको कराने से बालों से सम्बंधित कई परेशानियां भी दूर रहती है। यही वजह है कि महिलाएं एक महीने में दो से तीन बार हेयर स्पा कराना पसंद करती हैं। हेयर स्पा में शैंपू, हेयर क्रीम, हेयर मास्क और कंडीशनर वगैरह लगाकर बालों की डीप मॉइश्चराइजिंग की जाती है, साथ ही स्टीम भी दी जाती है। इसकी वजह से बाल काफी ज्यादा चमक जाते हैं।