Skip to main content

उत्तराखंड

शादी का झांसा देकर छात्रा का किया शारीरिक शोषण, रिपोर्ट दर्ज

शादी का झांसा देकर छात्रा का किया शारीरिक शोषण, रिपोर्ट दर्ज

बरेली। दूसरे समुदाय के युवक ने पहचान छिपाकर स्नातक की छात्रा को प्रेमजाल में फंसा लिया। फरीदपुर में हाईवे किनारे स्थित होटल में ले जाकर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया। पहचान छिपाने के लिए उसने फर्जी आधार कार्ड बनवा रखा था। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी आसिफ कुरैशी को हिरासत में लिया है।

उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2025 तैयारियों की समीक्षा

उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2025 तैयारियों की समीक्षा

यात्रा प्रबंधन एवं नियंत्रण संगठन की बैठक 5 अप्रैल को

ऋषिकेश। चारधाम यात्रा 2025 की तैयारियों की समीक्षा हेतु चारधाम यात्रा प्रबंधन एवं नियंत्रण संगठन की बैठक कल 5 अप्रैल शनिवार दिन 12 बजे से यात्रा प्रशासन एवं नियंत्रण संगठन यात्रा ट्रांजिट कैंप सभागार निकट रोडवेज बस स्टैंड ऋषिकेश में शुरू होगी प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वृहत्त स्तर पर चारधाम यात्रा तैयारियों के निर्देश दिये है वहीं पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बताया है कि इस बार अभी तक 12 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने चारों धामों के लिए आनलाइन पंजीकरण कर लिया है।

आईपीएल 2025 के 16वें मुकाबले में आज लखनऊ सुपर जाएंट्स से भिड़ेगी मुंबई इंडियंस

आईपीएल 2025 के 16वें मुकाबले में आज लखनऊ सुपर जाएंट्स से भिड़ेगी मुंबई इंडियंस

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 16वें मुकाबले में आज यानि शुक्रवार को मुंबई इंडियंस का सामना लखनऊ सुपर जाएंट्स से होना है। पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने दो हार के बाद अपनी जीत का खाता खोला। हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली इस टीम ने अपने घर वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराया था।

मुख्य सचिव ने आपदा प्रबंधन विभाग की समीक्षा की

मुख्य सचिव ने आपदा प्रबंधन विभाग की समीक्षा की

देहरादून। राज्य के अस्पतालों के डिजास्टर मेनेजमेंट प्लान की स्थिति का अपडेट लेते हुए मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सभी अस्पतालों के डिजास्टर मेनेजमेंट प्लान को एक माह में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। सीएस ने महानिदेशक स्वास्थ्य के कार्यालय में आपदा प्रबन्धन हेतु नोडल अधिकारी की तत्काल तैनाती के निर्देश दिए हैं। इसके साथ उन्होंने सभी स्वास्थ्य विभाग को सभी जनपदों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों के साथ जिला अस्पतालों की आपदा प्रबन्धन रणनीति व वर्किंग प्लान पर बैठक करते हुए इस मुद्दे पर स्वास्थ्य महकमें को सेंस्टाइज करने के निर्देश दिए हैं।

कुछ लोगों की निजी जागीर बनकर रह गया था वक्फ बोर्ड- महाराज

कुछ लोगों की निजी जागीर बनकर रह गया था वक्फ बोर्ड- महाराज

बिल पास होने पर प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री और केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री को दी बधाई

देहरादून। लोकसभा एवं राज्य सभा में वक्फ संशोधन विधेयक 2025 पास होने पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू को बधाई दी है।

सिनेमाघरों में नहीं चला मोहनलाल की फिल्म  'एल 2 एम्पुरान' का जादू, लगातार घट रही कमाई

सिनेमाघरों में नहीं चला मोहनलाल की फिल्म  'एल 2 एम्पुरान' का जादू, लगातार घट रही कमाई

मलयालम सिनेमा के सुपरस्टार मोहनलाल की फिल्म 'एल 2 एम्पुरान' 27 मार्च 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह फिल्म 2019 की ब्लॉकबस्टर 'लूसिफर' का सीक्वल है। दोनों ही फिल्मों का निर्देशन पृथ्वीराज सुकुमारन ने किया है। लेकिन लगता है कि फिल्म में कुछ तो कमी रह गई है, जिसकी वजह से 'एल 2 एम्पुरान' की कमाई लगातार घटती जा रही है। जानिए फिल्म के आठवें दिन की कमाई...

भू-जल स्तर को बढ़ाने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं - मुख्यमंत्री धामी

भू-जल स्तर को बढ़ाने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं - मुख्यमंत्री धामी

जल जीवन मिशन के तहत लगे कनेक्शनों से लोगों को नियमित जलापूर्ति हो - मुख्यमंत्री धामी

पेयजल के गुणवत्ता की समय - समय पर टेस्टिंग की जाए