उत्तराखंड
क्या आप भी हैं फैटी लिवर की समस्या से परेशान, तो आइये जानते हैं इसके कारण और बचाव के उपाय
लाइफस्टाइल और आहार की गड़बड़ी ने समय के साथ कई बीमारियों के खतरे को बढ़ा दिया है। युवाओं में लिवर की बढ़ती बीमारियां भी इसी का एक उदाहरण हैं। भारत में फैटी लिवर की समस्या तेजी से बढ़ रही है। फैटी लिवर तब होता है जब लिवर में वसा जमा होने लग जाती है, इससे लिवर के लिए ठीक तरीके से अपना काम कर पाना कठिन हो जाता है। कम उम्र के लोग भी इसका शिकार हो रहे हैं।
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, अभी तक माना जाता था कि जो लोग शराब पीते हैं उनमें इस रोग का खतरा अधिक होता है पर शराब न पीने वालों में भी ये बीमारी बढ़ रही है। इस तरह के फैटी लिवर को नॉन-अल्कोहोलिक फैटी लिवर डिजीज कहा जाता है।
कैंसर संस्थान सहित पांच मेडिकल कॉलेजों को मिले नर्सिंग अधिकारी
चिकित्सा शिक्षा विभाग ने वेबसाइट पर अपलोड कर जारी की तैनाती सूची
विभागीय मंत्री डॉ. रावत ने कहा मेडिकल कॉलेजों में मिलेगी बेहतर सुविधाएं
देहरादून। उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड से चयनित 1238 नर्सिंग अधिकारियों को तैनाती स्थल आंवटित कर दिये गये हैं। चिकित्सा शिक्षा विभाग ने इसकी सूची अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। नवनियुक्ति नर्सिंग अधिकारियों को संबंधित मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे, इसके साथ ही अभ्यर्थियों को संस्थान में योगदान देना होगा।
कुट्टू के आटे पर निगरानी अभियान जारी, खुले में आटे की ब्रिकी पर लगा अंकुश
जांच में कुट्टू के आटे के कई नमूने फेल, आयुक्त ने दिए मिलावटखोरों के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश
आम जनता को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता- डाॅ आर राजेश कुमार
वक्फ बिल को लेकर भाजपा और कांग्रेस आमने- सामने
समाज को तोड़ने में जुटी है भाजपा- हरीश रावत
देहरादून। एक तरफ देश की संसद में बहुचर्चित वक्फ बोर्ड संशोधन विधेयक 2025 पर चर्चा जारी है, तो वहीं दूसरी तरफ इस बिल को लेकर भाजपा और कांग्रेस के नेताओं के बीच जुबानी जंग भी तेज हो गई है, जिससे उत्तराखंड भी अछूता नहीं है।
- Read more about वक्फ बिल को लेकर भाजपा और कांग्रेस आमने- सामने
- Log in or register to post comments
खेल मंत्री रेखा आर्या की केंद्रीय मंत्री मेघवाल से मुलाकात
देहरादून। प्रदेश की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने दिल्ली में केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल से मुलाकात की। खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि संसद परिसर में हुई मुलाकात में समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई। इस शिष्टाचार भेंट में उत्तराखंड में सरकार द्वारा चलाई जा रही कई जनहित की योजनाओं पर मंत्री रेखा आर्य ने केंद्रीय मंत्री को जानकारी दी।
मुख्य सचिव ने मलिन बस्तीवासियों के पुनर्वास के वर्किंग प्लान पर तत्काल कार्य करने की दी हिदायत
स्लम फ्री उत्तराखण्ड के विजन के साथ कार्य करें-सीएस
रिस्पना एवं बिन्दाल नदियों के पुनर्जीवीकरण का अपडेट मांगा
आईपीएल 2025- कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला आज
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 15वें मुकाबले में आज यानि गुरुवार को कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होना है। यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। ये दोनों ही टीमें पिछले साल आईपीएल 2024 फाइनल के मैच में एक-दूसरे से भिड़ी थी, जिसमें केकेआर ने खिताबी जंग जीती थी। हालांकि, इस सीजन कहानी एक दम अलग है। दोनों टीमें मौजूदा सीजन की अंक तालिका में आखिरी के स्थानों पर मौजूद है।
नुसरत भरूचा की आगामी फिल्म 'छोरी 2' का ट्रेलर हुआ रिलीज, 11 अप्रैल को प्राइम वीडियो पर देगी दस्तक
बेटियों का जन्म हर किसी के लिए खुशखबरी नहीं होता। यह समाज का एक कड़वा सच है। इतिहास में कई ऐसी कहानियां दफन हैं, जहां बेटियों को जन्म के साथ ही मौत की नींद सुला दिया जाता। फिल्मों और धारावाहिकों में इन कहानियों को उतारने की कोशिश होती रही हैं। कुछ इसी तरह की कहानी लेकर आ रही है हॉरर फिल्म 'छोरी 2'। फिल्म का ट्रेलर जारी कर दिया गया है।
पीएमजीएसवाई के तहत उत्तराखंड में 814 किमी सड़कों का निर्माण
उत्तराखंड में पीएमजीएसवाई योजना की प्रगति को केंद्र सरकार ने सराहा
देहरादून। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत हाल में समाप्त हुए वित्तीय वर्ष के दौरान 814 किमी लंबी सड़कों का निर्माण किया गया। राज्य की प्रगति को देखते हुए भारत सरकार ने योजना के तीसरे चरण में स्वीकृत 09 पुलों के निर्माण के लिए भी बजट जारी कर दिया है।
इस दिन खुलेंगे चारधाम के पहले प्रमुख पड़ाव यमुनोत्री धाम के कपाट
देहरादून। चारधाम के पहले प्रमुख पड़ाव यमुनोत्री के कपाट 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। इससे पूर्व मां यमुना की डोली अपने शीतकालीन प्रवास खरसाली से सुबह आठ बजे यमुनोत्री धाम
के लिए रवाना होगी। यमुना जयंती के अवसर पर यमुना मंदिर परिसर खरसाली गांव में कपाट खुलने का समय लग्न निकाला गया, जिसके अनुसार 30 अप्रैल को 11,55 रोहिणी नक्षत्र सिद्ध योग शुभ लग्न पर यमुना मंदिर के कपाट खोले जाएंगे।