Skip to main content

उत्तराखंड

शिक्षा विभाग को मिले 25 उप शिक्षा अधिकारी 

शिक्षा विभाग को मिले 25 उप शिक्षा अधिकारी 

उप शिक्षा अधिकारियों को पर्वतीय क्षेत्रों में मिली तैनाती

देहरादून। विद्यालयी शिक्षा विभाग को 25 नये उप शिक्षा अधिकारी मिल गये हैं। राज्य लोक सेवा आयोग से चयनित इन उप शिक्षा अधिकारियों को प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्र के विकासखण्डों में प्रथम तैनाती दे दी गई है। इनकी नियुक्ति से विभागीय के कार्यों में तेजी आने के साथ ही प्रशासनिक कार्यों में भी सुधार हो सकेंगे।

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर तथा चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दी

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर तथा चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर के साथ ही चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दी है। चैत्र नवरात्रि को शक्ति की उपासना का पर्व बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पर्व भारतीय संस्कृति की महान परंपरा का प्रतीक है। नवरात्र का यह पर्व समाज में नारी के महत्व और सामर्थ्य को दर्शाता है। इस अवसर पर किया जाने वाला कन्या पूजन नारी शक्ति के महत्व का प्रतीक है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी से नारियों के सम्मान की भी अपील की है।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सैकड़ों समस्याओं का मौके पर कराया निस्तारण

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सैकड़ों समस्याओं का मौके पर कराया निस्तारण

सरकार के 3 साल पूरे होने के उपलक्ष में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने की जनसुनवाई

गैर हाजिर रहने वाले अधिकारियों का स्पष्टीकरण तलब

सोमेश्वर। प्रदेश सरकार के 3 साल पूरे होने के उपलक्ष में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने शनिवार को अपने विधानसभा क्षेत्र सोमेश्वर में जनसुनवाई एवं बहुउद्देशीय शिविर में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने सैकड़ो समस्याओं का निस्तारण कराया और कई मामलों में अधिकारियों को तुरंत तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए।

क्या आप भी रहते हैं कमर दर्द से परेशान, तो इन योगासनों को करें अपनी दिनचर्या में शामिल, मिलेगा आराम

क्या आप भी रहते हैं कमर दर्द से परेशान, तो इन योगासनों को करें अपनी दिनचर्या में शामिल, मिलेगा आराम

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में कमर दर्द एक आम समस्या बन गई है। लंबे समय तक बैठना, गलत पोश्चर और तनाव इसकी बड़ी वजहें हैं। अगर आप भी कमर दर्द से परेशान हैं, तो दवाओं से पहले योग को आजमाएं। योग न सिर्फ दर्द से राहत देता है, बल्कि रीढ़ को मजबूत और लचीला भी बनाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक, रोजाना कुछ खास योगासनों का अभ्यास कमर दर्द को कम करने में कारगर है। आइए जानते हैं उन योगासनों के बारे में जो आपकी कमर को स्वस्थ रख सकते हैं।

आईपीएल 2025 के नौवें मैच में आज मुंबई इंडियंस से भिड़ेगी गुजरात टाइटंस 

आईपीएल 2025 के नौवें मैच में आज मुंबई इंडियंस से भिड़ेगी गुजरात टाइटंस 

नई दिल्ली। आईपीएल 2025 का 9वां मैच आज गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाना है। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। गुजरात और मुंबई की टीमें आज मौजूदा सीजन में जीत का खाता खोलना चाहेंगी। मुंबई की तरफ से आज मैच में हार्दिक पांड्या की प्लेइंग-11 में वापसी होगी। ओपनिंग मैच में हार्दिक की गैरमौजूदगी में सूर्यकुमार यादव ने कप्तानी की थी, लेकिन सीएसके के खिलाफ उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, गुजरात की टीम को अपने ओपनिंग मैच में पंजाब से हार का सामना करना पड़ा था।

धामी सरकार के तीन साल के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

धामी सरकार के तीन साल के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

शहरों में देवभूमि सिल्वर जुबली पार्क का निर्माण करेंगे - सीएम

चारधाम यात्रा पर जाने के लिए बनवाना होगा ग्रीन कार्ड और ट्रिप कार्ड, इस वेबसाइट पर करें लॉगइन

चारधाम यात्रा पर जाने के लिए बनवाना होगा ग्रीन कार्ड और ट्रिप कार्ड, इस वेबसाइट पर करें लॉगइन

10 दिन के लिए ही वैध होगा ट्रिप कार्ड

देहरादून। अप्रैल से शुरू होने वाली चारधाम यात्रा के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। परिवहन विभाग की ओर से इस बार की यात्रा को सरल और व्यवस्थित बनाने के लिए कई तैयारी की गई हैं। यात्रा पर जाने के लिए सबसे पहले ग्रीन कार्ड और फिर ट्रिप कार्ड बनवाना होगा। इन दोनों के बिना कोई भी वाहन यात्रा पर नहीं जा सकेंगे।

मोहनलाल की फिल्म 'एल 2 एम्पुरान' के दूसरे दिन की कमाई में आई भारी गिरावट, अब तक कमाए इतने करोड़ रुपये 

मोहनलाल की फिल्म 'एल 2 एम्पुरान' के दूसरे दिन की कमाई में आई भारी गिरावट, अब तक कमाए इतने करोड़ रुपये 

सुपरस्टार मोहनलाल और पृथ्वीराज सुकुमारन की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'एल 2 एम्पुरान' 27 मार्च 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई, जिसे पहले दिन दर्शकों का प्यार मिला। फिल्म ने पहले दिन औसत रूप से कमाई की। वहीं, दूसरे दिन की कमाई के आंकड़ें भी सामने आ चुके हैं। चलिए जानते हैं कि दूसरे दिन फिल्म ने कितनी कमाई की।

व्यय वित्त समिति ने विभिन्न प्रस्तावों पर लगाई मुहर

व्यय वित्त समिति ने विभिन्न प्रस्तावों पर लगाई मुहर

देहरादून। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में आयोजित व्यय वित्त समिति में 20793 लाख रू0 लागत के राजकीय मेडिकल कॉलेज, अल्मोड़ा के कॉलेज परिसर के निर्माण कार्यों के पुनरीक्षित आगणन, 66750 लाख रू0 के केन्द्र पोषित योजनान्तर्गत ऊधमसिंह नगर में राजकीय मेडिकल कॉलेज रूद्रपुर के निर्माण कार्य, तहसील चौक देहरादून में 13441.86 लाख रू0 के मल्टीलेवल कार पार्किंग, नगर निगम की भूमि ऋषिकेश में 12560.70 लाख रू0 की मल्टीलेवल कार पार्किंग, कार्गी चौक में 12150.38 लाख रू0 के प्रस्तावित आढ़त बाजार, 1215.36 लाख रू0 के गढ़ी कैन्ट कैण्ट बोर्ड देहरादून में कम्युनिटी हॉल के निर्माण कार्यों तथा 1201.0

म्यांमार में आए भूकंप से 1002 से अधिक लोगों की मौत, सैंकड़ों लापता

म्यांमार में आए भूकंप से 1002 से अधिक लोगों की मौत, सैंकड़ों लापता

भूकंप में 2300 से अधिक लोग घायल 

थाईलैंड में भी भूंकप से 10 लोगों की मौत 

म्यांमार की मदद के लिए भारत ने ऑपरेशन ब्रह्मा के तहत भेजी राहत सामग्री