Skip to main content

उत्तराखंड

म्यांमार में आए भूकंप से 1002 से अधिक लोगों की मौत, सैंकड़ों लापता

म्यांमार में आए भूकंप से 1002 से अधिक लोगों की मौत, सैंकड़ों लापता

भूकंप में 2300 से अधिक लोग घायल 

थाईलैंड में भी भूंकप से 10 लोगों की मौत 

म्यांमार की मदद के लिए भारत ने ऑपरेशन ब्रह्मा के तहत भेजी राहत सामग्री 

बेटियों को दीजिए आत्मनिर्भर बनने की सीख - रेखा आर्या

बेटियों को दीजिए आत्मनिर्भर बनने की सीख - रेखा आर्या

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री ने आईटीसी के ग्रेजुएशन सेरेमनी में बांटे प्रमाण पत्र

संस्था द्वारा 600 से ज्यादा महिलाओं को 2 साल में बनाया गया है आत्मनिर्भर

हरिद्वार। अपनी बेटियों को जन्म के साथ ही सशक्त बनाने की शुरुआत करिए और हमेशा उन्हें रोटी, कपड़ा, मकान जैसी मूल आवश्यकताओं की पूर्ति में आत्मनिर्भर बनने की सीख दीजिए।यह बात शुक्रवार को सिडकुल हरिद्वार में आयोजित आईटीसी सुनहरा कल के ग्रेजुएशन सेरेमनी में शामिल होने आई महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने कही।

भ्रष्टाचार की शिकायत पर सघन जांच के साथ कठोर कार्यवाही भी की जाए - मुख्यमंत्री धामी

भ्रष्टाचार की शिकायत पर सघन जांच के साथ कठोर कार्यवाही भी की जाए - मुख्यमंत्री धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 1064 हेल्पलाइन की बैठक के दौरान निर्देश दिये कि भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखण्ड के लिए सभी विभागों द्वारा अपने स्तर से प्रयास किये जाएं। विभागों में जिन मामलों में अधिक शिकायतें प्राप्त हो रही हैं, विभागों द्वारा इसके समाधान के लिए उचित कार्यवाही की जाए। एक ही स्थान पर लंबे समय से तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों का समय-समय पर ट्रांसफर किया जाए।
1064 हेल्पलाइन की प्रभावशीलता को नियमित बनाये रखने के लिए सभी विभाग विजिलेंस को सहयोग करें। सीएम हेल्पलाइन 1905 के साथ 1064 हेल्पलाइन की भी समीक्षा की जायेगी।

मुख्यमंत्री धामी ने भागीरथ मोबाइल एप का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री धामी ने भागीरथ मोबाइल एप का किया शुभारंभ

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को जल संरक्षण अभियान 2025 के अंतर्गत आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने जल संरक्षण अभियान 2025 की थीम ‘‘धारा मेरा, नौला मेरा, गांव मेरा, प्रयास मेरा’’ पर आधारित भागीरथ मोबाइल एप का शुभारंभ और ब्रोशर का विमोचन किया। इस एप के माध्यम से लोग अपने क्षेत्र के क्रिटिकल और संकटग्रस्त जल स्त्रोतों की जानकारी साझा कर सकेंगे। एप के माध्यम से चिन्हित स्त्रोतों का सरकार द्वारा पुनर्जीवीकरण की दिशा में कार्य किये जायेंगे।

आईपीएल 2025- चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबला आज 

आईपीएल 2025- चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबला आज 

नई दिल्ली। आईपीएल 2025 का 8वां मैच आज यानि शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा।  यह मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। चेन्नई ने अपने पहले मैच में मुंबई की टीम ने 4 विकेट से मात दी। वहीं, आरसीबी की टीम ने अपने ओपनिंग मैच में केकेआर को 7 विकेट से धूल चटाई।

इस मैच में आरसीबी की नजर चेपॉक में जीत के 17 साल के इंतजार को खत्म करने पर टिकी होंगी। आरसीबी ने सीएसके को यहां सिर्फ एक बार हराया है और वह भी 2008 में टूर्नामेंट के पहले सत्र में।

100 ताकतवर भारतीयों की लिस्ट में मुख्यमंत्री धामी 32वें स्थान पर

100 ताकतवर भारतीयों की लिस्ट में मुख्यमंत्री धामी 32वें स्थान पर

प्रतिष्ठित समाचार पत्र इंडियन एक्स्रपेस ने जारी की साल 2025 की रैंकिंग

देहरादून।  प्रतिष्ठित समाचार पत्र इंडियन एक्सप्रेस की ओर से जारी 100 सर्वाधिक ताकतवर भारतीय हस्तियों की लिस्ट में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को 32वीं रैंक हासिल हुई है। इस लिस्ट में मुख्यमंत्री धामी पिछले साल 61वें स्थान पर थे, इस तरह मुख्यमंत्री की रैंक में जबरदस्त उछाल आया है।

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की दिशा में सरकार द्वारा किए जा रहे हैं अनेक कार्य- मुख्यमंत्री धामी 

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की दिशा में सरकार द्वारा किए जा रहे हैं अनेक कार्य- मुख्यमंत्री धामी 

नन्दा गौरा योजना के लाभार्थियों को पौने दो अरब की धनराशि वितरित

मुख्यमंत्री ने 40 हजार लाभार्थियों को वितरित की धनराशि

बालिका के जन्म और 12वीं पास करने पर दी जा रही है कुल 62 हजार की धनराशि

क्या आप भी हैं बालों के झड़ने से परेशान, तो घर ही बनायें बिना केमिकल वाला शैंपू, बालों का झड़ना होगा कम 

क्या आप भी हैं बालों के झड़ने से परेशान, तो घर ही बनायें बिना केमिकल वाला शैंपू, बालों का झड़ना होगा कम 

आज के समय में लाइफस्टाइल इतनी बिगड़ी हुई है, कि उसकी वजह से लोगों की त्वचा और बालों पर काफी प्रभाव पड़ने लगा है। चेहरे का ध्यान तो लोग रख लेते हैं, लेकिन अक्सर वो बालों पर ध्यान रखना भूल जाते हैं। अगर आप भी बालों का ध्यान नहीं रखते तो हेयर फॉल की समस्या से आप परेशान जरूर होंगे। इस हेयर फॉल को रोकने के लिए लोग महंगे-महंगे प्रोडक्ट इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इसका कोई असर नहीं पड़ता।

शिक्षा विभाग को मिले संस्कृत के एक दर्जन असिस्टेंट प्रोफेसर

शिक्षा विभाग को मिले संस्कृत के एक दर्जन असिस्टेंट प्रोफेसर

दुर्गम क्षेत्र के राजकीय महाविद्यालयों में मिली प्रथम तैनाती

देहरादून। उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत राजकीय महाविद्यालयों में संस्कृत के एक दर्जन असिस्टेंट प्रोफेसरों को प्रथम तैनाती दे दी गई है। राज्य लोक सेवा आयोग से चयनित इन शिक्षकों को दुर्गम एवं अति दुर्गम क्षेत्रों के महाविद्यालयों में भेजा गया है। जिससे राजकीय महाविद्यालयों में संस्कृत शिक्षकों की कमी दूर होगी और देववाणी संस्कृत को बढ़ावा मिलेगा।

प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना चौथे चरण के लिए सर्वे पूरा

प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना चौथे चरण के लिए सर्वे पूरा

8750 किमी लंबी 1490 बाराहमासी ग्रामीण सड़कों का होगा निर्माण

देहरादून। प्रदेश में न्यूनतम 250 तक की आबादी वाली बसावटों को बाराहमासी सड़क से जोड़ने का काम शुरू हो गया है। केंद्र सरकार की ओर से प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत चौथे चरण की गाइडलाइन जारी कर दी गई है, जिसके क्रम में उत्तराखंड ग्राम्य विकास विभाग ने 8750 किमी लंबी 1490 सड़कों के निर्माण का सर्वे पूरा कर लिया है।