Skip to main content

उत्तराखंड

औषधि प्रशासन विभाग को मिले 18 औषधि निरीक्षक

औषधि प्रशासन विभाग को मिले 18 औषधि निरीक्षक

एक माह के भीतर विभिन्न जनपदों में मिलेगी तैनाती

स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत की मुहिम लाई रंग

देहरादून। सूबे के खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग को 18 औषधि निरीक्षक मिल गये हैं। राज्य लोक सेवा आयोग से चयनित इन औषधि निरीक्षकों को एक माह के भीतर विभिन्न जनपदों में तैनाती दी जायेगी। इस संबंध में विभागीय अधिकारियों को निर्देश दे दिये गये हैं।

आईपीएल 2025- पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला आज 

आईपीएल 2025- पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला आज 

नई दिल्ली। आईपीएल 2025 के पांचवे मुकाबले में आज यानि मंगलवार को पंजाब किंग्स का सामना गुजरात टाइटंस से होना है। इन दोनों ही टीमों का प्रदर्शन पिछले सीजन अच्छा नहीं रहा था। गुजरात 2022 सीजन की विजेता रही है, लेकिन पंजाब फ्रेंचाइजी ने कभी भी आईपीएल का खिताब नहीं जीता है। पंजाब इस बार नए कप्तान के साथ उतरेगी और उसकी कोशिश विजयी शुरुआत करने की होगी।

सीएम ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. देवेन्द्र प्रधान को दी श्रद्धांजलि 

सीएम ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. देवेन्द्र प्रधान को दी श्रद्धांजलि 

देहरादून। सीएम धामी ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के पिताजी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. देवेन्द्र प्रधान के निधन पर ओडिशा स्थित उनके आवास पहुंचकर शोक संवेदनाएं व्यक्त की।

उन्होंने कहा कि स्व. देवेन्द्र प्रधान का संपूर्ण जीवन जनसेवा और पार्टी को सशक्त बनाने हेतु समर्पित रहा। भाजपा के विस्तार एवं राष्ट्रहित में उनके द्वारा किए गए कार्य सदैव अविस्मरणीय हैं।

ईश्वर पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें। विनम्र श्रद्धांजलि..!

नुसरत भरुचा की आगामी फिल्म ‘छोरी 2’ का टीजर हुआ रिलीज, 11 अप्रैल को प्राइम वीडियो पर प्रीमियर होगी फिल्म 

नुसरत भरुचा की आगामी फिल्म ‘छोरी 2’ का टीजर हुआ रिलीज, 11 अप्रैल को प्राइम वीडियो पर प्रीमियर होगी फिल्म 

साल 2021 में फिल्म ‘छोरी’ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई। इसमें एक सामाजिक कुरीति को भूतों की कहानी के साथ जोड़कर दिखाया गया था। अब इस फिल्म का अगला पार्ट यानी ‘छोरी 2’ भी ओटीटी पर रिलीज होने वाला है। इस फिल्म के हालिया रिलीज टीजर में अभिनेत्री नुसरत भरुचा नजर आ रही हैं। वह पहली फिल्म का भी हिस्सा थीं। ‘छोरी 2’ के टीजर में भी पिछली फिल्म की तरह की हॉरर, ड्रामा नजर आ रहा है।

चारधाम यात्रा- सब कुछ अनुकूल, हर स्तर पर तैयारी तेज

चारधाम यात्रा- सब कुछ अनुकूल, हर स्तर पर तैयारी तेज

पिछले वर्ष की तुलना में इस बार दस दिन पहले शुरू हो रही यात्रा

पीएम नरेंद्र मोदी के मुखवा-हर्षिल दौरे से बना है जबरदस्त माहौल

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विधानसभा में 2025-2026 का एक लाख करोड़ रुपये का बजट किया पेश 

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विधानसभा में 2025-2026 का एक लाख करोड़ रुपये का बजट किया पेश 

पहली बार किया गया एक लाख करोड़ रुपये का बजट पेश

इस बार इन्फ्रास्ट्र्क्चर पर होगा हमारा फोकस- सीएम रेखा 

दिल्ली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली विधानसभा में 2025-2026 का एक लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया। बजट पेश करते हुए सीएम गुप्ता ने कहा कि इस बार इन्फ्रास्ट्र्क्चर पर हमारा फोकस होगा। आज ऐतिहासिक दिन है। दिल्ली की नई सरकार ऐतिहासिक जनादेश के साथ आई है।

मैं माल्टा और काफल ब्रांड की शराब नहीं बिकवा पाया, इसलिए भाजपाई ट्रॉलर्स मेरे ऊपर दनादन है- पूर्व सीएम 

मैं माल्टा और काफल ब्रांड की शराब नहीं बिकवा पाया, इसलिए भाजपाई ट्रॉलर्स मेरे ऊपर दनादन है- पूर्व सीएम 

गैरसैंण से आए माल्टा के प्रचार में हुए भावुक 

गैरसैंण को लेकर मैंने देखे थे कुछ सपने- पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत 

देहरादून। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत गैरसैंण से आए माल्टा के प्रचार के चक्कर में भावुक हो गए। बोले, गैरसैंण के लिए मैंने कुछ सपने देखे और दिखाए भी थे। लेकिन आज देख रहा हूं कि गैरसैंण व उत्तराखंडियत के अपमान के साथ राज्य में पलायन, कुव्यवस्था, भ्रष्टाचार और लूटपाट का बोल बाला है।

क्या आप भी रखना चाहते हैं अपने हार्ट को स्वस्थ, तो अपनी इन आदतों में करें सुधार 

क्या आप भी रखना चाहते हैं अपने हार्ट को स्वस्थ, तो अपनी इन आदतों में करें सुधार 

हृदय रोगों के बढ़ते मामले दुनियाभर में चिंता का कारण बने हुए हैं। हार्ट अटैक-हार्ट फेलियर जैसी समस्याओं के चलते हर साल लाखों लोगों की मौत हो जाती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, लाइफस्टाइल और आहार में गड़बड़ी हृदय की बीमारियों का प्रमुख कारण है।

ब्लड प्रेशर का अक्सर बढ़ा रहना या धमनियों में प्लाक का निर्माण होने से हृदय स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर होता है, जिसको लेकर सभी लोगों को सावधानी बरतते रहने की सलाह दी जाती है।

डीटीसी में घाटा होने पर सीएम रेखा गुप्ता ने पूर्व सरकार पर उठाए सवाल 

डीटीसी में घाटा होने पर सीएम रेखा गुप्ता ने पूर्व सरकार पर उठाए सवाल 

नई बसों को खरीदने के लिए पिछली सरकार ने कोई कदम नहीं उठाया

डीटीसी संचालन में नहीं हुआ कोई घोटाला- आप पार्टी 

दिल्ली- एनसीआर। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) के कामकाज पर नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की रिपोर्ट सदन में पेश की। उसमें डीटीसी में घाटा होने पर पूर्व सरकार पर सवाल भी उठाए।

अवैध मदरसों को मिलने वाली फडिंग की होगी जांच

अवैध मदरसों को मिलने वाली फडिंग की होगी जांच

सीएम धामी ने अधिकारियों को दिए निर्देश

हवाला के पैसों से तो नहीं चल रहे अवैध मदरसे !

अब तक पूरे प्रदेश में 136 मदरसे हुए सील

देहरादून। उत्तराखंड सरकार अवैध मदरसों पर सख्त कार्रवाई के बाद अब उनकी फंडिंग की गहन जांच करने जा रही है। जिसकी रिपोर्ट अधिकारी सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय को सौंपेंगे।