Skip to main content

उत्तराखंड

आईपीएल 2025- कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला आज 

आईपीएल 2025- कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला आज 

नई दिल्ली। आईपीएल 2025 के छठे मैच में आज यानि बुद्धवार को गत चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स की टीम होगी आमने- सामने, कोलकाता को पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) से हार मिली, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान को हराया था। राजस्थान की टीम नियमित कप्तान के बिना उतर रही है। संजू सैमसन पिछले मैच में इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरे थे और इस मैच में भी वह इसी भूमिका में उतर सकते हैं।

निजी स्कूलों का शिक्षा व्यवसाय: बच्चों के भविष्य का सौदा, अभिभावकों की जेबों पर डाका

निजी स्कूलों का शिक्षा व्यवसाय: बच्चों के भविष्य का सौदा, अभिभावकों की जेबों पर डाका

देहरादून। उत्तराखंड के निजी स्कूलों में शिक्षा अब एक व्यवसाय बन चुकी है, और इसका सबसे बड़ा शिकार हैं हमारे बच्चे और उनके अभिभावक। जैसे ही नया शैक्षिक सत्र शुरू होता है, निजी स्कूलों द्वारा अभिभावकों पर नए-नए खर्चों का बोझ डाला जाता है। सबसे अहम मुद्दा है किताबों को लेकर स्कूलों का दबाव। एनसीआरटी की किताबें, जो कि सरकारी और गुणवत्तापूर्ण होती हैं, अब पर्याप्त नहीं मानी जा रही हैं। निजी स्कूल अब बच्चों को एनसीआरटी के बजाय प्राइवेट पब्लिशर्स की महंगी किताबें खरीदने के लिए मजबूर कर रहे हैं। यह केवल एक कदम नहीं, बल्कि पूरी भ्रष्ट व्यवस्था का हिस्सा बन चुका है, जिसका मुख्य उद्देश

केदारनाथ धाम में 118.93 करोड़ की लागत से बनेगा विद्युत सब स्टेशन

केदारनाथ धाम में 118.93 करोड़ की लागत से बनेगा विद्युत सब स्टेशन

यूपीसीएल को मिली मंजूरी 

केदारनाथ धाम में बिजली आपूर्ति का तंत्र होगा मजबूत 

आर माधवन की आगामी फिल्म 'टेस्ट' का ट्रेलर हुआ रिलीज, 4 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर होगी फिल्म

आर माधवन की आगामी फिल्म 'टेस्ट' का ट्रेलर हुआ रिलीज, 4 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर होगी फिल्म

नेटफ्लिक्स की आने वाली फिल्म 'टेस्ट' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। यह फिल्म तीन अलग-अलग किरदारों की जिंदगी को एक साथ जोड़ती है। एक क्रिकेटर का जुनून, एक शिक्षक का प्यार और फर्ज के बीच का द्वंद्व, और एक वैज्ञानिक की प्रतिभा। यह फिल्म इन सबको एक निर्णायक मोड़ तक ले जाती है। ट्रेलर में आर माधवन, नयनतारा, सिद्धार्थ और मीरा जैस्मिन जैसे बड़े सितारे नजर आते हैं। यह निर्देशक एस शशिकांत की पहली फिल्म है, जिसे वाईनॉट स्टूडियोज ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 4 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने विभिन्न प्रस्तावों पर लगाई मुहर

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने विभिन्न प्रस्तावों पर लगाई मुहर

भरसार औद्यानिकी विवि समेत अन्य निर्माण कार्यों को मिली धनराशि

देहरादून। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने बुधवार को आयोजित व्यय वित्त समिति (ईएफसी) की बैठक में 1672.22 लाख रू0 की लागत के उत्तराखण्ड औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, भरसार स्थित मुख्यालय की चैन लिंक फेन्सिंग के कार्यों के लिए धनराशि स्वीकृत की।

प्रदेश के सात जिलों में जल्द होगा महिला छात्रावास का निर्माण

प्रदेश के सात जिलों में जल्द होगा महिला छात्रावास का निर्माण

भारत सरकार के निर्भया फंड से जारी होगा बजट

राज्य में 12 छात्रावास बनाने की योजना

दक्षिण कोरिया में आग से 16 लोगों की हुई मौत, आग बुझाने में लगे 9,000 अग्निशामक

दक्षिण कोरिया में आग से 16 लोगों की हुई मौत, आग बुझाने में लगे 9,000 अग्निशामक

जल गई 43,000 एकड़ से अधिक भूमि 

19 लोग हुए घायल 

1,300 साल पुराना बौद्ध मंदिर गौंसा भी आग से हुआ नष्ट

क्या आप भी कब्ज और पाचन संबंधी समस्याओं से हैं परेशान, तो इन योगासनों का करें अभ्यास, कुछ ही दिनों में मिलेगी राहत

क्या आप भी कब्ज और पाचन संबंधी समस्याओं से हैं परेशान, तो इन योगासनों का करें अभ्यास, कुछ ही दिनों में मिलेगी राहत

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में कब्ज और पाचन संबंधी समस्याएं आम हो गई हैं। गलत खानपान, तनाव और कम शारीरिक गतिविधि के कारण लोग अक्सर पेट से जुड़ी परेशानियों का सामना करते हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि योग इन समस्याओं से निजात दिलाने का एक प्राकृतिक और असरदार तरीका हो सकता है? विशेषज्ञों का कहना है कि कुछ खास योगासन न सिर्फ कब्ज को दूर करते हैं, बल्कि पाचन तंत्र को भी मजबूत बनाते हैं। आइए जानते हैं चार ऐसे योगासनों के बारे में, जो रोजाना करने से आपको कुछ ही दिनों में राहत मिल सकती है।

चारधाम यात्रा पर आने वाले चालकों-परिचालकों के लिए बनेगा विश्राम स्थल

चारधाम यात्रा पर आने वाले चालकों-परिचालकों के लिए बनेगा विश्राम स्थल

पहले चरण में बदरीनाथ मार्ग, ऋषिकेश व श्रीनगर बस अड्डों पर किया जाएगा निर्माण 

देहरादून। चारधाम यात्रा पर आने वाले चालकों-परिचालकों को सरकार आराम करने की सुविधा देगी। इसके लिए परिवहन विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। मकसद ये है कि चारधाम यात्रा में आने वाले वाहनों की सड़क दुर्घटनाएं बंद हों। परिवहन विभाग चारधाम यात्रा मार्गों पर वाहन लेकर आने वाले चालक, परिचालकों के लिए विश्राम स्थल बना रहा है। पहले चरण में बदरीनाथ मार्ग पर और उत्तराखंड परिवहन निगम के ऋषिकेश व श्रीनगर बस अड्डों पर निर्माण किया जाएगा।

मैदान से लेकर पहाड़ तक परेशान करेगी गर्मी, प्रदेश भर में चढ़ेगा पारा

मैदान से लेकर पहाड़ तक परेशान करेगी गर्मी, प्रदेश भर में चढ़ेगा पारा

प्रदेश भर में मार्च के आखिरी दिनों में चढ़ेगा पारा 

मौसम पर पड़ा जलवायु परिवर्तन और पैटर्न में हुए बदलाव का सीधा असर

देहरादून। प्रदेश में बीते कुछ सालों से जलवायु परिवर्तन और बदले पैटर्न के चलते मौसम में बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। ऐसे में मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस बार भी उत्तराखंड में मैदान से लेकर पहाड़ तक गर्मी परेशान कर सकती है। वैज्ञानिकों को मानना है कि मार्च के आखिरी दिनों में प्रदेश भर में पारा चढ़ेगा और अप्रैल के शुरुआती दिनों में गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है।