उत्तराखंड
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग का पुलिस कांस्टेबल भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को एक और मौका
देहरादून। प्रदेश में चल रही पुलिस कांस्टेबल भर्ती के बीच उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने देहरादून के उन अभ्यर्थियों को आखिरी मौका दिया है, जो किसी विशेष कारण से शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए।
क्या आप भी रहते हैं मुंह के छालों से परेशान, तो इन घरेलू नुस्खों की मदद से पा सकते हैं आराम
गर्मियों में तेज धूप, शरीर में बढ़ी हुई गर्मी, पोषण की कमी या डिहाइड्रेशन के कारण मुंह में छाले होना आम समस्या है। ये न केवल दर्द देते हैं, बल्कि खाने-पीने में भी परेशानी खड़ी कर सकते हैं। अगर आप भी बार-बार इस समस्या से परेशान रहते हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं। ये 3 आसान और असरदार घरेलू नुस्खे आपकी इस तकलीफ को चुटकियों में दूर कर सकते हैं।
1. शहद और इलायची – एक मीठा इलाज
शहद का एंटीबैक्टीरियल गुण और इलायची की ठंडक छालों को तेजी से ठीक करने में मदद करती है।
मुख्यमंत्री धामी ने इण्डो नेपाल अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला तथा पर्यटन महोत्सव में किया प्रतिभाग
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रेंजर्स ग्राउण्ड, देहरादून में कंचनपुर उद्योग वाणिज्य संघ द्वारा आयोजित इण्डो नेपाल अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला तथा पर्यटन महोत्सव में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने भारत और नेपाल के स्थानीय उत्पादों पर आधारित स्टालों का भी अवलोकन किया।
आईपीएल 2025 का आज से होने जा रहा आगाज, पहले मुकाबले में केकेआर से भिड़ेगी आरसीबी
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 का आज से आगाज होने जा रहा है। इस सीजन का पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। आईपीएल 2025 में कुल 74 मैच खेले जाएंगे. इसमें लीग स्टेज में 70 मैच होंगे. सभी 10 टीमें लीग स्टेज में 14-14 मैच खेलेंगी. आईपीएल 2025 के सभी मैच कुल 13 शहरों में खेले जाएंगे. आईपीएल 2025 के वेन्यू की बात करें तो वे इस प्रकार हैं- लखनऊ, हैदराबाद, दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, अहमदाबाद, विशाखापट्टनम, गुवाहाटी, बेंगलुरु, न्यू चंडीगढ़, जयपुर, कोलकाता और धर्मशाला।
कार्यस्थल पर महिला कर्मचारियों का किया उत्पीड़न तो होगी कड़ी कार्रवाई- कुसुम कण्डवाल
पहले विभागीय आईसीसी कमेटी में करें शिकायत, निवारण ना मिले तो महिला आयोग का दरवाजा खटखटाएं
महिला के अधिकारों की जागरूकता के लिये डी०ए०वी० की बड़ी पहल, आईसीसी कमेटी ने आयोजित कराई कार्यशाला
देहरादून। डी.ए.वी. (पी.जी.) महाविद्यालय, देहरादून के दीनदयाल सभागार में "कार्य स्थल पर यौन उत्पीड़न के लिये गठित आन्तरिक शिकायत समिति (आई.सी.सी.) हेतु दिशा निर्देश" विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
विधानसभा और ब्लॉक स्तर पर बहुद्देशीय शिविरों का बड़े स्तर पर किया जाए आयोजन- मुख्यमंत्री धामी
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में उच्च स्तरीय बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि राज्य सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 22 मार्च से 25 मार्च तक सभी जिला मुख्यालयों में और 24 मार्च से 30 मार्च तक विधानसभा और ब्लॉक स्तर पर बहुद्देशीय शिविरों का बड़े स्तर पर आयोजन किया जाए। जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य से संबंधित उपकरण उपलब्ध कराने के साथ ही सरकार की विभिन्न योजनाओं का लोगों को लाभ दिया जाए।
सूबे में नैक ग्रेडिंग के आधार पर पुरस्कृत होंगे उच्च शिक्षण संस्थान
उच्च शिक्षा मंत्री डा.रावत के अनुमोदन पर शासन ने जारी किया आदेश
नैक एक्रीडेटेड महाविद्यालयों को मिलेगी 5 से 10 लाख की धनराशि
देहरादून। सूबे के नैक एक्रीडेटेट तथा एन.आई.आर.एफ. रैंकिंग प्राप्त राजकीय विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों को पुरस्कृत किया जायेगा। इन राजकीय शिक्षण संस्थानों को सरकार नैक ग्रेडिंग के आधार पर 5 से 10 लाख रुपये तक की पुरस्कार राशि देगी। सूबे के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के अनुमोदन के उपरांत शासन स्तर से इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया गया है।
प्रधानमंत्री मोदी की सरकार ने आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई - गृह मंत्री अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री ने राज्यसभा में गृह मंत्रालय के कामकाज पर चर्चा का दिया जवाब
गृह मंत्री अमित शाह ने अनुच्छेद 370 समेत तमाम मुद्दों पर कांग्रेस समेत विपक्ष को घेरा
कैबिनेट मंत्री गणेश ने मसूरी में ₹ 273.43 लाख की सड़क मार्ग के पुनर्निर्माण कार्य का किया शुभारंभ
मसूरी। कैबिनेट मंत्री गणेश ने आज मसूरी के गांधी चौक में राज्य योजना के तहत मोतीलाल नेहरू मार्ग पर 4 किलोमीटर लंबी सड़क के पुनर्निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। यह कार्य डी०बी०एम०/ बी०सी० के माध्यम से ₹ 273.43 लाख की लागत से पूरा किया जाएगा।
मुख्यमंत्री धामी ने जल स्रोतों के संरक्षण के लिए वृहद स्तर पर कार्य करने का दिया निर्देश
- पुरानी पंरपराओं को छोड़कर नवाचार पर विशेष ध्यान दिया जाए - मुख्यमंत्री धामी
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सचिवालय में सिंचाई, लघु सिंचाई और ग्रामीण निर्माण विभाग की गेम चेंजर योजनाओं की समीक्षा बैठक के दौरान प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण और संवंर्द्धन के लिए वृहद स्तर पर कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जीवन और समृद्धि का आधार जल है, इसलिए जल संचय और जलधाराओं, गाड़-गदेरों के पुनर्जीवीकरण की दिशा में निरंतर प्रयास किए जाएं।