उत्तराखंड
उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र 19 अगस्त से भराड़ीसैंण में होगा आयोजित
राज्यपाल की अनुमति के बाद विधानसभा सचिवालय ने जारी की अधिसूचना
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने कहा – सत्र संचालन में नहीं होगी कोई कमी
देहरादून/गैरसैंण। उत्तराखंड विधानसभा का आगामी मानसून सत्र 19 अगस्त से राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में आयोजित किया जाएगा। विधानसभा सचिवालय ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) की अनुमति के बाद सत्र की अधिसूचना जारी कर दी है।
बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' TIFF 2025 में होगी प्रदर्शित, अनुराग कश्यप के निर्देशन में सजी सच्ची घटनाओं पर आधारित कहानी
बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल एक बार फिर दमदार वापसी करने जा रहे हैं अपनी नई फिल्म ‘बंदर (बंदर पिंजरे में)’ के साथ। यह फिल्म 2025 में आयोजित होने वाले प्रतिष्ठित टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (TIFF) में विश्व स्तर पर पहली बार प्रदर्शित की जाएगी। TIFF इस साल 4 से 14 सितंबर तक कनाडा में आयोजित किया जा रहा है।
फिल्म का निर्देशन मशहूर फिल्ममेकर अनुराग कश्यप कर रहे हैं और यह एक ऐसी सच्ची घटना पर आधारित है जिसे आमतौर पर पर्दे पर दिखाने से कतराया जाता है।
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने दिया इस्तीफा, स्वास्थ्य को बताया कारण
देश में पहली बार किसी कार्यरत उपराष्ट्रपति ने कार्यकाल के बीच में छोड़ा पद , राष्ट्रपति को सौंपा इस्तीफा
नई दिल्ली। भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अपने पद से अचानक इस्तीफा देकर राजनीतिक हलकों में खलबली मचा दी है। उन्होंने यह निर्णय स्वास्थ्य कारणों के चलते लिया है। यह देश के संवैधानिक इतिहास में पहला मौका है जब किसी कार्यरत उपराष्ट्रपति ने अपने कार्यकाल के बीच में स्वेच्छा से इस्तीफा दिया है। उनके इस कदम के बाद राजनीतिक दलों और आम जनता में आश्चर्य और चिंता दोनों दिखाई दे रहे हैं।
नाबार्ड ने मनाया 44वां स्थापना दिवस समारोह
सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत रहे मुख्य अतिथि
उत्कृष्ट कार्यों के लिए एम-पैक्स समितियों और जिला सहकारी बैंकों को सम्मान
- Read more about नाबार्ड ने मनाया 44वां स्थापना दिवस समारोह
- Log in or register to post comments
लगातार बारिश से कई नदियों का बढ़ा जलस्तर, कई इलाकों में खतरे की सीमा के करीब पहुंचा पानी
13 स्थानों पर नदियों के जलस्तर की निगरानी, कई जगह स्थिति गंभीर
देहरादून- राज्य में बीते कुछ दिनों से हो रही तेज बारिश के कारण नदियों का जलस्तर बढ़ता जा रहा है। जल संसाधन विभाग की बाढ़ नियंत्रण इकाई से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर तक 13 प्रमुख स्थानों पर जलस्तर की निगरानी की गई, जिनमें से पांच जगहों पर जलस्तर में वृद्धि, चार स्थानों पर गिरावट और शेष चार स्थानों पर स्थिरता दर्ज की गई है।
'हाउस ऑफ हिमालयाज' का टर्नओवर 2030 तक ₹100 करोड़ करने का लक्ष्य
मुख्यमंत्री धामी ने यूनिटी मॉल के माध्यम से विपणन और गुणवत्तापूर्ण उत्पादों की रणनीति बनाने के निर्देश दिए
'डिजिटल उत्तराखंड' को लेकर मुख्यमंत्री धामी का निर्देश: नागरिक सेवाएं होंगी सरल, पारदर्शी और सुलभ
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘डिजिटल उत्तराखंड‘ के एकीकृत प्लेटफॉर्म के माध्यम से नागरिक सेवाओं की सरल, सुविधाजनक और पारदर्शी उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए तय रोडमैप के अनुसार प्रभावी व समयबद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुड गवर्नेंस के लिए राज्य सरकार की इस महत्वपूर्ण गेमचेंजर डिजिटल पहल को सफल बनाने के लिए सभी संबंधित विभाग तत्परता से कार्यवाही सुनिश्चित करें।
मुख्यमंत्री धामी ने राज्य आपदा परिचालन केन्द्र से प्रदेश में हो रही अतिवृष्टि का लिया जायजा
चारधाम यात्रा, कांवड़ यात्रा और ज़रूरी सेवाओं की व्यवस्थाओं पर जिलाधिकारियों से वर्चुअल संवाद
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को आईटी पार्क स्थित राज्य आपदा परिचालन केन्द्र से प्रदेश में हो रही अतिवृष्टि का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों से वर्चुअल माध्यम से बातचीत कर जनपदों में बारिश की स्थिति, सड़कों की स्थिति, चारधाम और कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं तथा विद्युत, पेयजल एवं मूलभूत आवश्यकताओं के बारे में जानकारी ली।
पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा विकास- रेखा आर्या
अल्मोड़ा जनपद में कैबिनेट मंत्री ने किया चुनाव प्रचार
अल्मोड़ा। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सोमवार को अल्मोड़ा जनपद में डिगरा जिला पंचायत क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य पद हेतु भारतीय जनता पार्टी समर्थित उम्मीदवार पंकज बजेली के समर्थन में गांव सुपाकोट और निरई में जनसंपर्क एवं जनसभा के द्वारा चुनाव प्रचार किया।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्र और राज्य सरकारों ने विकास के नए-नए आयाम स्थापित किए हैं । समाज में अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंच रहा है।
- Read more about पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा विकास- रेखा आर्या
- Log in or register to post comments
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रावत ने परखी दून और कोरोनेशन अस्पताल की व्यवस्थाएं
मरीजों को गुणवत्तापरक उपचार व साफ़- सफाई के दिए निर्देश
देहरादून। सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज देहरादून स्थित पंडित दीन दयाल उपाध्याय जिला अस्पताल (कोरोनेशन) और राजकीय दून मेडिकल कॉलेज से संबद्ध दून अस्पताल का औचक निरीक्षण किया।