उत्तराखंड
नब्बे फीट ऊंचे ध्वजदण्ड को कंधों पर उठाकर श्री दरबार साहिब पहुंची संगतें
श्री गुरु राम राय महाराज व श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज के जयकारों से निहाल हुई संगतें
श्री दरबार साहिब लाए गए नए ध्वजदण्ड का परंपरा के अनुसार विधि विधान से हुआ पूजन
क्या आप भी हैं बढ़ते वजन से परेशान, तो आइये जानते हैं वेट लॉस करने के सही उपाय
बढ़ता वजन मौजूदा समय की सबसे बड़ी स्वास्थ्य चुनौतियों में से एक है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी उम्र के लोगों में मोटापा या अधिक वजन की समस्या देखी जा रही है। अगर आपका वजन कंट्रोल में नहीं है या फिर आप इसे कंट्रोल करने के लिए उपाय नहीं कर रहे हैं तो इससे भविष्य में कई प्रकार की गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के होने का खतरा बढ़ जाता है।
दून अस्पताल में चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने किया विधिवत शुभारम्भ
कहा, अस्पताल में आने वाले मरीजों को मिलेगी हर प्रकार की सुविधाएं
देहरादून। राजकीय दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में आधा दर्जन से अधिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार किया गया। जिससे अस्पताल में आने वाले मरीजों को अधिक इंतजार नहीं करना पड़ेगा, साथ ही उन्हें समय पर बेहरत चिकित्सा सुविधाएं भी मिल सकेंगी।
- Read more about दून अस्पताल में चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार
- Log in or register to post comments
महिला प्रीमियर लीग 2025- फाइनल मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर खिताब किया अपने नाम
नई दिल्ली। महिला प्रीमियर लीग 2025 के फाइनल मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को आठ रन से हराकर दूसरी बार ख़िताब किया अपने नाम। टूर्नामेंट के तीसरे संस्करण का खिताबी मुकाबला शनिवार को ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 149 रन बनाए। जवाब में दिल्ली निर्धारित ओवर में नौ विकेट पर सिर्फ 141 रन ही बना सकी। इस तरह मुंबई ने दूसरी बार खिताब अपने नाम कर लिया। इससे पहले हरमनप्रीत कौर की टीम ने दिल्ली को पहले संस्करण के फाइनल में हराकर ट्रॉफी अपने नाम की थी।
"मैदान में क्रिकेट, सरकार में परफेक्ट—सीएम धामी का मैनेजमेंट हर जगह हिट!"
देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सिर्फ सरकार चलाने में ही नहीं, बल्कि हर रोल में परफेक्ट हैं। चाहे प्रदेश की जनता की सेवा हो, विकास के नए आयाम तय करने हों, या फिर अपने बेटे के साथ क्रिकेट खेलते हुए नई पीढ़ी को प्रेरित करना हो—धामी का हर अंदाज शानदार है।
जब उन्होंने सीएम आवास में बेटे के साथ क्रिकेट खेला, तो ये सिर्फ एक खेल नहीं था, बल्कि एक संदेश था—"नेतृत्व वही, जो संतुलन बनाना जानता हो!" मैदान में बल्ला और राजनीति में रणनीति—दोनों को धामी बेमिसाल बैलेंस से चलाते हैं।
मुख्यमंत्री धामी ने सुप्रसिद्ध मां पूर्णागिरि मेले का किया शुभारंभ
पूर्णागिरि मेले को वर्ष भर चलाने के लिए संकल्पित है राज्य सरकार - मुख्यमंत्री
जनपद चंपावत संस्कृति,आस्था और प्राकृतिक सौंदर्य का है संगम
नीतियों और निर्णयों के माध्यम से पर्यटन व रोजगार को बढ़ाने हेतु किए जा रहे ठोस कार्य- मुख्यमंत्री
टनकपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ठूलीगाड़, टनकपुर (चम्पावत) में प्रसिद्ध माँ पूर्णागिरि मेला - 2025 का शुभारंभ किया। उन्होंने मां पूर्णागिरी को नमन करते हुए प्रदेश में समृद्धि, तरक्की और शांति की कामना की।
युवक ने वॉशरूम में मोबाइल रखकर बनायी किराएदार युवती की अश्लील वीडियो, मुकदमा दर्ज
ऊधम सिंह नगर । ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में एक मकान में किराए पर रहने वाले युवक ने दूसरी किरायदार युवतियों के वॉशरूम में मोबाइल से अश्लील वीडियो बना लिए। एक युवती ने रोशनदान में रखा मोबाइल देखा तो उसके होश उड़ गए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
आवास विकास में एक मकान में मध्यप्रदेश की एक युवती अल्मोड़ा जिले की एक युवती के साथ किराए पर रहती है। दोनों सिडकुल की एक कंपनी में काम करते हैं। मध्यप्रदेश के मंदसोर जिले की युवती ने ट्रांजिट कैंप थाने में दी तहरीर में कहा कि 12 मार्च की रात वह कंपनी से ड्यूटी करने के बाद कमरे में पहुंची थी।
नैनीताल में एंट्री करने वाले वाहनों को चुकाना होगा इको टैक्स, नगर पालिका की बैठक में प्रस्ताव को मिली मंजूरी
पर्यावरण सुधार संबंधी गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा
महिला प्रीमियर लीग 2025- मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच फाइनल मुकाबला आज
नई दिल्ली। एक महीने के रोमांचक मुकाबले के बाद, महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2025 का ग्रैंड फिनाले मुंबई इंडियंस (MI) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच आज यानि शनिवार 15 मार्च को मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा। दिल्ली कैपिटल्स तीनों सीजन सीधे फाइनल में पहुंचने वाली इकलौती टीम है, हालांकि अभी तक खिताब पर कब्जा नहीं जमा पाए हैं। हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व वाली टीम डब्ल्यूपीएल के पहले सत्र में विजेता रही थी। उसने दिल्ली को ही हराकर खिताब अपने नाम किया था। अब एक बार फिर दोनों टीमें आमने-सामने होगीं।
उत्तराखंड में स्मार्ट मीटर क्रांति जारी, सीएम धामी के खटीमा आवास पर लगा स्मार्ट मीटर
राज्य के 15.87 लाख विद्युत उपभोक्ताओं के घरों में लगना है स्मार्ट मीटर, सरकारी प्रतिष्ठानों में भी तेजी से लगेगा स्मार्ट मीटर
देहरादून। उत्तराखंड में स्मार्ट मीटर क्रांति को आगे बढ़ाते हुए, उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPCL) द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के खटीमा स्थित निजी आवास, तराई नगला परिसर में स्मार्ट मीटर स्थापित किया गया। यह कदम प्रदेश के 15.87 लाख विद्युत उपभोक्ताओं के लिए एक प्रेरणादायक संदेश है, जिससे उत्तराखंड में अत्याधुनिक बिजली प्रबंधन की नई शुरुआत होगी।