उत्तराखंड
अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स को लाने के लिए अमेरिकी अंतरिक्ष यान आज हुआ रवाना
भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स के धरती पर सुरक्षित वापस लौटने की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। उनके साथ बैरी विल्मोर भी धरती पर नौ महीने बाद लौटेंगे। दोनों को लाने के लिए अमेरिकी अंतरिक्ष यान आज तड़के (भारतीय समयानुसार) रवाना हो गया है। माना जा रहा है कि आज ही देर शाम तक यह अंतरिक्ष यान आईएसएस पर डॉक कर सकता है। इसके बाद सुनीता और बैरी दोनों पृथ्वी पर जल्द से जल्द लौट सकते हैं।
पहले जानें- सुनीता विलियम्स को किस मिशन में भेजा गया था?
प्रदेश में अब कोई भी सॉफ्टवेयर और ऐप बनाने से पहले आईटीडीए की अनुमति लेना अनिवार्य
देहरादून। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने निर्देश दिए हैं कि प्रदेश के सभी सरकारी विभाग यदि कोई नया सॉफ्टवेयर या मोबाइल ऐप विकसित कराना चाहते हैं, तो उन्हें पहले आईटीडीए की तकनीकी टीम से अनुमोदन लेना होगा इसके बाद ही वे इसे बनवाने की प्रक्रिया शुरू कर सकेंगे। उत्तराखंड में साइबर सुरक्षा को मजबूत करने के लिए सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं, अब प्रदेश के किसी भी सरकारी विभाग का सॉफ्टवेयर या मोबाइल ऐप बनाने से पहले सूचना प्रौद्योगिकी विकास एजेंसी (आईटीडीए) की अनुमति अनिवार्य होगी। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सभी विभागाध्यक्षों को इस संबंध में विस्तृत निर्देश जारी किए हैं।
उत्तराखंड के पर्यटन को दें नई पहचान, बनाएं प्रमोशन फिल्म और जीतें लाखों का इनाम
सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स के लिए सुनहरा मौका, उत्तराखण्ड फिल्म परिषद ने बनाई खास योजना
देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तरकाशी के हर्षिल में राज्य के पर्यटन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के जो सुझाव दिए थे, उन पर धामी सरकार तेजी से काम कर रही है। उत्तराखंड फिल्म परिषद ने सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स के लिए एक विशेष प्रतियोगिता शुरू करने की योजना बनाई है, जहां विजेताओं को लाखों रुपये का इनाम मिलेगा।
जॉन अब्राहम की फिल्म 'द डिप्लोमैट' ने सिनेमाघरों में दी दस्तक, पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
सिनेमाघरों में हाल ही में जॉन अब्राहम की फिल्म 'द डिप्लोमैट' रिलीज हुई है। बहुत से समीक्षकों ने इस फिल्म की सराहना की है। आइए जानते हैं कि होली के दिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया।
सोशल मीडिया पर तारीफ, लेकिन कलेक्शन फीका
'द डिप्लोमैट' में जॉन अब्राहम के साथ सादिया खतीब और कुमुद मिश्रा ने अहम भूमिका निभाई है। फिल्म का निर्देशन शिवम नायर ने किया है। रितेश शाह की लिखी इस फिल्म में जॉन की अदाकारी की तारीफ सोशल मीडिया पर हो रही है। लोगों को जेपी सिंह का किरदार काफी ज्यादा पसंद आ रहा है। हालांकि, पहले दिन इस फिल्म का कलेक्शन फीका नजर आया है।
अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, दो लोगो की मौके पर मौत, एसडीआरएफ ने चलाया रेस्क्यू अभियान
लोखंडी के पास नौ सौ मी. नीचे खाई में गिरी कार
दो घायल व्यक्तियों को भेजा अस्पताल
क्या आप रोजाना अच्छी नींद ले पा रहे हैं, अगर नहीं, तो जान लीजिये इसके दुष्प्रभाव
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पौष्टिक आहार का सेवन और नियमित व्यायाम जरूरी है। इस बारे में हम सभी जानते हैं, पर क्या आप जानते हैं कि पौष्टिक आहार और व्यायाम के साथ-साथ रोजाना अच्छी नींद लेना भी बहुत जरूरी है? स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को रोजाना रात में 8-9 घंटे की अच्छी और गहरी नींद लेने की सलाह देते हैं।
अध्ययनों से पता चलता है कि शारीरिक और मानसिक दोनों स्वास्थ्य को ठीक बनाए रखने में अच्छी नींद की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। यह मस्तिष्क, हृदय, इम्यून सिस्टम और मानसिक स्वास्थ्य को फिट रखने के लिए बहुत जरूरी है।
पर्वतीय होली को लेकर प्रदेशभर में आज सार्वजनिक अवकाश घोषित
देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने शुक्रवार को एक आदेश जारी किया है। पर्वतीय होली को लेकर 15 मार्च यानी आज सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। जारी अधिसूचना में कहा गया है कि 15 मार्च को पर्वतीय होली को लेकर प्रदेश के समस्त शासकीय, अशासकीय कार्यालयों, शैक्षणिक शासकीय, अशासकीय कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों औरविद्यालयों में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। लेकिन बैंक खुले रहेंगे।
उत्तराखंड में मौसम ने ली करवट, बद्रीनाथ व औली सहित ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी जारी
एक बार फिर होने लगा ठंड का अहसास
पहाड़ों में पड़ने लगी कड़ाके की ठंड
देहरादून। उत्तराखंड में औली-बद्रीनाथ यमुनोत्री सहित ऊंचाई वाले इलाकों में आज बर्फबारी हुई। पहाड़ों में बफर्बारी जारी है तो वहीं मैदानी इलाकों में बारिश हो रही है। अचानक मौसम के करवट बदलने से एक बार फिर लोगों को ठंड का अहसास हुआ। खासतौर पर पहाड़ों में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी।
पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या, तीन साल की मासूम बनी चश्मदीद गवाह
मुंगेर। एक बेहद हृदय विदारक और झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। जहां घरेलू विवाद के दौरान पति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। इस निर्मम हत्या की चश्मदीद गवाह बनी सिर्फ तीन साल की मासूम बेटी, जो अब अपनी मां को खो चुकी है और जिसे यह तक नहीं पता कि उसकी मां अब इस दुनिया में नहीं रही।
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने रद्द किया इस परीक्षा का पेपर, यहां जानिए पूरा मामला
देहरादून। राज्य में पीसीएस मुख्य परीक्षा का एक पेपर उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने रद्द कर दिया है। यह पेपर अब दोबारा 14 मई को कराएगा। इसके लिए 30 अप्रैल को प्रवेश पत्र जारी कर दिए जाएंगे।आयोग ने दो से पांच फरवरी के बीच पीसीएस मुख्य परीक्षा कराई थी।
इनमें से तृतीय प्रश्न पत्र सामान्य अध्ययन-1(भारतीय विरासत और संस्कृति, विश्व का इतिहास एवं भूगोल और समाज) का पेपर आयोग ने रद्द कर दिया है। आयोग के सचिव जीएस रावत के मुताबिक, अभ्यर्थियों ने बड़े पैमाने पर ये शिकायत की थी कि पेपर में सिलेबस से बाहर के प्रश्न आए थे।