उत्तराखंड
मकई के खेत में मिला युवक का शव, बेरहमी से की गई हत्या, शव देख लोगों के हुए रोंगटे खड़े
मधेपुरा। जिले के आलमनगर प्रखंड के रतवारा थाना क्षेत्र के मैनिया बासा ठाकुरबाड़ी बासा बहियार में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव मकई के खेत में पड़ा मिला। उसकी हालत इतनी भयावह थी कि मौके पर मौजूद लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। स्थानीय लोगों ने सुबह खेत में शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। युवक की बेरहमी से हत्या की गई थी। उसका गला रेत दिया गया था, शरीर पर कई जगह गहरे जख्म थे और शरीर पर केवल अंडरवियर था। इतना ही नहीं युवक के प्राइवेट पार्ट को भी आधा काट दिया गया था, जिससे घटना की नृशंसता का अंदाजा लगाया जा सकता है।
उत्तराखंड : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के पुतले को बम से उड़ाने का वीडियो वायरल, विरोध के इस तरीके पर उठे सवाल
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने की वायरल वीडियो की कड़ी निंदा, बोले यह प्रदेश के लिए शुभ संकेत नहीं
देहरादून । उत्तराखंड में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के पुतले को पटाखों से उड़ाने का वीडियो सामने आया है। इस घटना ने सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाओं को जन्म दिया है। लेकिन सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात यह है कि बेरोजगार संघ के अध्यक्ष ने फेसबुक पर पोस्ट लिखते हुए इसे सांकेतिक धमाका बताया और कहा—
“यह धमाका केवल सांकेतिक है, जल्द ही प्रदेशवासियों को वास्तविक धमाका देखने को मिलेगा।”
साउथ अभिनेता नितिन की आगामी फिल्म रॉबिनहुड से 'अधि धा सरप्रिसु' सॉन्ग हुआ रिलीज, 28 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
साउथ अभिनेता नितिन और वेंकी कुदुमुला की आगामी फिल्म रॉबिनहुड 28 मार्च, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए है। फिल्म की रिलीज से पहले फिल्म निर्माताओं ने फिल्म का एक खास गाना जारी किया है, जिसमें साउथ अभिनेत्री केतिका शर्मा धांसू डांस करती नजर आ रही हैं।
फिल्म रॉबिनहुड से केतिका शर्मा ने फिल्म का स्पेशल सॉन्ग 'अधि धा सरप्रिसु' शेयर किया है। इसी के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ''इससे ज्यादा हॉट हुकस्टेप कभी रीयल में नहीं किया।' रॉबिनहुड 28 मार्च को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।''
उत्तराखंड के चार पर्वतीय स्थलों के लिए हेली सेवा शुरू
मुख्यमंत्री ने चार हेली सेवाओं को दिखाई हरी झंडी
देखें, उड़ान टाइम टेबल और किराया
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को चार हेली सेवाओं का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया ।
इन सेवाओं के जरिए देहरादून से नैनीताल, बागेश्वर और मसूरी और हल्द्वानी से बागेश्वर का हवाई सम्पर्क स्थापित हो गया है।
- Read more about उत्तराखंड के चार पर्वतीय स्थलों के लिए हेली सेवा शुरू
- Log in or register to post comments
जलवायु परिवर्तन संपूर्ण विश्व के लिए एक गंभीर चुनौती- सीएम
'बीते साल दून समेत विभिन्न पर्वतीय क्षेत्रों में तापमान अधिक रहा'
देहरादून। मौजूदा समय में जलवायु परिवर्तन संपूर्ण विश्व के लिए एक गंभीर चुनौती के रूप में सामने खड़ा है।
इस बार होली पर बदलेगा मौसम का मिजाज, जहां एक ओर उड़ेगा गुलाल, वहीं दूसरी तरफ बरस सकते है बादल
13 से 15 मार्च के बीच हल्की बारिश की संभावना
दिल्ली। होली तक सर्दी का असर कम हो जाता है। साथ ही धूप धीरे-धीरे अपना असर दिखती है। लेकिन इस बार होली पर मौसम बदलने वाला है। होली के दिन जहां गुलाल उड़ेगा, वहीं बादल भी बरस सकते हैं।
होली पर इस बार नए पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिला। जिसकी वजह से बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से दिल्ली में 13 से 15 मार्च के बीच हल्की बारिश हो सकती है। वहीं 15 और 16 मार्च को अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट दर्ज हो सकती है।
क्या आप भी पकाते हैं इन चीजों को लोहे के बर्तन में, तो हो जाएँ सावधान, नहीं तो सेहत को हो सकता है नुकसान
लोहे के बर्तन में खाना पकाना सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि इससे खाने में आयरन (लौह तत्व) की मात्रा बढ़ जाती है, जो शरीर के लिए जरूरी है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ चीजें ऐसी भी होती हैं, जिन्हें लोहे के बर्तन में पकाना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है?
अगर आप गलत चीजें लोहे के बर्तन में पकाते हैं, तो इससे न सिर्फ खाने का स्वाद बिगड़ सकता है, बल्कि आपकी सेहत पर भी बुरा असर पड़ सकता है। चलिए जानते हैं कि किन चीजों को लोहे के बर्तन में पकाने से बचना चाहिए और क्यों:
त्रियुगी नारायण में हेलीपैड और सड़क कनेक्टिविटी को मिलेगा सुधार
उत्तराखण्ड में डेस्टिनेशन वेडिंग को बढ़ावा देने की तैयारी
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर उत्तराखण्ड में डेस्टिनेशन वेडिंग को बढ़ावा देने के निर्देश दिए। उन्होंने त्रियुगी नारायण में सड़क कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के साथ ही वहां हेलीपैड के निर्माण का आदेश दिया।
राज्य में नई वेडिंग डेस्टिनेशन की होगी पहचान
पत्रकारों के स्वास्थ्य बीमा की दिशा में सरकार लेगी फैसला- डीजी
डीजी सूचना से पत्रकार संगठन ने विभिन्न मुद्दों पर की चर्चा
देहरादून। उत्तराखंड पत्रकार यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश अध्यक्ष आशीष कुमार ध्यानी के नेतृत्व में सूचना महानिदेशक (डीजी) बंशीधर तिवारी से शिष्टाचार मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश महासचिव हरीश जोशी, तिलक राज, किरण शर्मा, राजकिशोर तिवारी, इंद्रेश कोहली और प्रदेश प्रचार मंत्री शामिल थे।
स्वस्थ युवा ही कर सकता विकसित भारत में योगदान- कुसुम कण्डवाल
यूसर्क की कार्यशाला में बोली महिला आयोग की अध्यक्ष, उत्तराखण्ड में मातृशक्ति को सशक्त करना हम सब की जिम्मेदारी
देहरादून। उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने भारतीय मानव विज्ञान सर्वेक्षण ANSI कौलागढ़, देहरादून के सभागार में उत्तराखंड विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान केंद्र (यूसर्क) द्वारा विकसित भारत की ओर तेजी से बढ़ते मजबूत कदम के विषय पर आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग करते हुए प्रतिभागियों को संबोधित किया।