Skip to main content

उत्तराखंड

सीएम के पूर्व ओएसडी पीसी उपाध्याय पर एक और मुकदमा दर्ज

सीएम के पूर्व ओएसडी पीसी उपाध्याय पर एक और मुकदमा दर्ज

अपने साथियों के साथ मिलकर कारोबारी से ठगे 70 लाख रुपये

देहरादून। दिल्ली के कारोबारी को टेंडर दिलाने के नाम पर ठगी के मामले में सीएम के पूर्व ओएसडी पीसी उपाध्याय पर एक और मुकदमा दर्ज हुआ है। आरोप है कि उपाध्याय ने अपने साथियों के साथ मिलकर कारोबारी से 70 लाख रुपये ठगे हैं।

मुख्यमंत्री ने दिए 'फिट उत्तराखंड' अभियान चलाने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने दिए 'फिट उत्तराखंड' अभियान चलाने के निर्देश

स्वास्थ्य, स्वच्छता और फिटनेस को मिलेगा बढ़ावा

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य में 'फिट उत्तराखंड' अभियान व्यापक स्तर पर चलाया जाए। उन्होंने अपर मुख्य सचिव आनंद बर्धन को निर्देशित किया कि सभी विभागों के साथ समन्वय कर इस अभियान के लिए एक विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाए।

स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करेगा अभियान

अब पर्वतीय क्षेत्रों में नये शहरों की होगी स्थापना- आवास मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल

अब पर्वतीय क्षेत्रों में नये शहरों की होगी स्थापना- आवास मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल

देहरादून। आवास विभाग के माध्यम से नये शहरों की परिकल्पना पर कार्य करना प्रारम्भ कर दिया गया है। इसी क्रम में आवास विभाग द्वारा उत्तराखण्ड नगर एवं ग्राम नियोजन तथा विकास अधिनियम, 1973 में आवश्यक संशोधन विधानसभा के बजट सत्र में पारित किया गया था। आवास विभाग के निर्देशन में उत्तराखण्ड आवास एवं नगर विकास प्राधिकरण द्वारा नये शहरों की स्थापना हेतु विस्तृत अध्ययन उपरान्त पर्वतीय क्षेत्रों में नये शहर की स्थापना हेतु कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है। यह जानकारी आवास मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने दी।

जो देश हमारे साथ जैसा करेगा, हम भी उसके साथ वैसा ही करेंगे - डोनाल्ड ट्रंप 

जो देश हमारे साथ जैसा करेगा, हम भी उसके साथ वैसा ही करेंगे - डोनाल्ड ट्रंप 

कनाडा और मेक्सिको पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने का किया एलान 

कनाडा ने भी अमेरिका से आने वाले करीब 20 अरब डॉलर के उत्पादों पर टैरिफ लगाने का किया फैसला 

खनन विभाग से सेवानिवृत्त बुजुर्ग व्यक्ति की हत्या का दून पुलिस ने किया खुलासा

खनन विभाग से सेवानिवृत्त बुजुर्ग व्यक्ति की हत्या का दून पुलिस ने किया खुलासा

जल्दी पैसा कमाने का लालच मामा- भांजे को ले पहुंचा सलाखो के पीछे

घटना में शामिल मामा- भांजे को पुलिस ने देहरादून तथा सहरानपुर से किया गिरफ्तार

देहरादून। बुजुर्ग व्यक्ति को इलाज के बहाने देवबंद ले जाकर हत्या कर शव नहर में फेंक दिया था।  घटना के बाद बुजुर्ग व्यक्ति के सिम को अपने मोबाइल में डालकर बनाई यूपीआई आईडी, बुजुर्ग के खाते से अब तक अपने खाते में किये 13 लाख ट्रांसफर भी किये।

अभियुक्तों के कब्जे से  4 लाख 80 हजार रूपये नगद, चेक, एफडी व अन्य सामान किया बरामद किया।

प्रदेश में पहली बार बनाया जाएगा स्वास्थ्य परिचालन केंद्र, सरकार ने दी मंजूरी 

प्रदेश में पहली बार बनाया जाएगा स्वास्थ्य परिचालन केंद्र, सरकार ने दी मंजूरी 

पांच करोड़ की लागत से बनेगा केंद्र 

परिचालन केंद्र से 24 घंटे चारधाम यात्रा के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं की निगरानी की जाएगी

राज्यपाल ने वसंत उत्सव की फोटो प्रदर्शनी के विजेताओं को प्रदान किए पुरस्कार 

राज्यपाल ने वसंत उत्सव की फोटो प्रदर्शनी के विजेताओं को प्रदान किए पुरस्कार 

देहरादून। राज्यपाल ने वसंत उत्सव की फोटो प्रदर्शनी के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। सात से नौ मार्च तक चले वसंत उत्सव में फोटोग्राफी प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में उत्तराखंड के राज्यपाल, लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त), ने शिरकत की और क्लब के फोटोग्राफरों की शानदार तस्वीरों की सराहना की।

Image removed.

बॉक्स ऑफिस पर नहीं चला सोहम शाह की फिल्म 'क्रेजी' का जादू, दस दिनों में कमाए इतने करोड़ रुपए 

बॉक्स ऑफिस पर नहीं चला सोहम शाह की फिल्म 'क्रेजी' का जादू, दस दिनों में कमाए इतने करोड़ रुपए 

सोहम शाह अभिनीत फिल्म क्रेजी ने हाल ही सिनेमाघरों में दस्तक दी है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की शुरुआत धीमी रही है। आइए जानते हैं कि 10 दिनों में फिल्म ने अब तक कितना कलेक्शन कर लिया है।

पहले हफ्ते में नहीं दिखा कमाल
'क्रेजी' का निर्देशन गिरिश कोहली ने किया है। पहले दिन से ही यह फिल्म धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रही है। शुक्रवार को फिल्म ने महज एक करोड़ रुपये से ओपनिंग ली। वहीं, पहले सप्ताह में फिल्म का कुल कलेक्शन मात्र छह करोड़ 60 लाख रुपये रहा।

 भारतीय जनता पार्टी ने की जिलाअध्यक्षों की घोषणा, देखें लिस्ट 

 भारतीय जनता पार्टी ने की जिलाअध्यक्षों की घोषणा, देखें लिस्ट 

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने की जिला अध्यक्षों की घोषणा, जानिए किन जिलों के अध्यक्ष हुए रिपीट किन जिलों में नए कार्यकर्ताओं को दिया गया मौका।

भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश के सभी जिला अध्यक्षों की घोषणा कर दी है , इस बार जहां एक ओर के जिलों के पुराने अध्यक्षों के नाम पर संगठन ने भरोसा जताया है, वंही ज्यादातर जिलों में नए कार्यकर्ताओ को मौका दिया गया है ।

ये रही नए जिला अध्यक्षों की लिस्ट

1.सिद्धार्थ अग्रवाल -देहरादून महानगर

2. मीता सिंह, -ग्रामीण

3.नैनीताल- प्रताप सिंह बिष

4.चम्पावत -गोविन्द सावंत

क्या आप भी करते हैं खाना खाने के तुरंत बाद योग, तो जान लीजिये इसके नुकसान

क्या आप भी करते हैं खाना खाने के तुरंत बाद योग, तो जान लीजिये इसके नुकसान

योग शरीर और मन दोने के लिए लाभकारी होता है लेकिन अभ्यास का सही तरीका स्वास्थ्य पर ज्यादा सकारात्मक असर डाल सकता है। वैसे तो योग कभी भी कर सकते हैं लेकिन किसी भी व्यायाम या योग क्रिया को सुबह के वक्त करना अधिक बेहतर रहता है। सुबह खाली पेट योग करना सबसे अच्छा होता है। हालांकि कई लोग सुबह का नाश्ता करने के बाद या रात में खाना खाने के बाद योग करने की सोचते हैं लेकिन क्या खाना खाने के बाद योग करना चाहिए?