उत्तराखंड
युवाओं में क्यों बढ़ रहे हैं हार्ट अटैक के मामले? जानें कारण, लक्षण और बचाव के उपाय
अनहेल्दी लाइफस्टाइल और खानपान के चलते दिल का दौरा किसी को भी पड़ सकता है, लेकिन हार्ट अटैक की रोकथाम आपके कंट्रोल में हो सकती है। आमतौर पर बढ़ती उम्र के साथ हार्ट से जुड़ी समस्या या फिर हार्ट अटैक का खतरा अधिक रहता है, लेकिन आज के समय में युवाओं में भी हार्ट अटैक के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। युवाओं में हार्ट अटैक का सबसे महत्वपूर्ण कारण लाइफस्टाइल है। हालांकि, दिल के दौरे के कई कारण होते हैं। इसका जोखिम कम करने के लिए हेल्दी लाइफस्टाइल बहुत ही आवश्यक है। आइये जानते हैं युवाओं में क्यों बढ़ रहे हैं हार्ट अटैक के मामले?
सीएम धामी ने खटीमा में की धान रोपाई, किसानों के श्रम को किया नमन
चम्पावत। खटीमा के नगरा तराई क्षेत्र में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को अपने खेत में धान की रोपाई कर किसानों के परिश्रम, त्याग और समर्पण को नमन किया। उन्होंने कहा कि खेतों में उतरकर पुराने दिनों की यादें ताजा हो गईं। मुख्यमंत्री ने कहा कि अन्नदाता न केवल हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं, बल्कि वे हमारी संस्कृति और परंपराओं के संवाहक भी हैं।
धामी सरकार ने चार वर्षों में अनेक कीर्तिमान स्थापित किए- महाराज
देहरादून। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मुख्यमंत्री के रूप में चार साल पूरे होने पर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इन चार वर्षों में उत्तराखंड ने विकास के कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं।
मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों संग की समीक्षा बैठक, दिए कड़े निर्देश
बिजली-पानी से जुड़ी शिकायतों का तुरंत समाधान हो- मुख्य सचिव
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सचिवालय में जिलाधिकारियों के साथ आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न मुद्दों की समीक्षा करते हुए दिशा निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने किया 550 करोड़ की योजनाओं लोकार्पण एवं शिलान्यास
भ्रष्टाचारी जेल जाने के लिए रहें तैयार- मुख्यमंत्री
जनपद हरिद्वार के चहुंमुखी विकास हेतु मुख्यमंत्री ने की 13 घोषणाएं
विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को किये 75.81 लाख रूपये के चैक वितरित
हरिद्वार। हरिद्वार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऋषिकुल मैदान हरिद्वार में आयोजित विकास संकल्प पर्व में प्रतिभाग कर 550 करोड़ की 107 विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।
राज्यपाल ने आपातकालीन परिचालन केंद्र का किया निरीक्षण
मानसून तैयारियों का लिया जायजा, जिलाधिकारियों से की वर्चुअल बैठक
देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शुक्रवार को आईटी पार्क, देहरादून स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र का निरीक्षण कर मानसून की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने वर्षा की स्थिति, नदियों के जलस्तर, मार्गों की स्थिति और मौसम पूर्वानुमान की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने सभी जिलाधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक कर जिलों की तैयारियों का भी जायजा लिया और उनके प्रयासों तथा विभागीय समन्वय की सराहना की।
- Read more about राज्यपाल ने आपातकालीन परिचालन केंद्र का किया निरीक्षण
- Log in or register to post comments
एनडीए में बोले अमित शाह– 'स्वराज' की रक्षा को हमेशा तैयार है भारत
एनडीए में पेशवा बाजीराव की प्रतिमा का भव्य अनावरण
ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र कर शाह ने दी सुरक्षा व्यवस्था पर नसीहत
पुणे। पुणे में राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) के दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को देश की संप्रभुता की रक्षा को सर्वोपरि बताते हुए कहा कि भारत की सशस्त्र सेनाएं और नेतृत्व हर चुनौती का सामना करने को तत्पर हैं। उन्होंने 'ऑपरेशन सिंदूर' का उल्लेख करते हुए इसे स्वराज की रक्षा का प्रत्यक्ष उदाहरण बताया।
केदारनाथ यात्रा मार्ग अवरुद्ध होने की स्थिति में प्रशासन कर रहा है त्वरित कार्रवाई
अति संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात हैं आधुनिक उपकरण, रिस्पॉन्स टाइम केवल 5 मिनट
रुद्रप्रयाग। मानसून काल के दौरान केदारनाथ यात्रा मार्ग पर प्राकृतिक आपदाओं की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। यात्रा मार्ग के अवरुद्ध होने की स्थिति में जिला प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई की जा रही है।
30 मिनट में मार्ग होता है सुचारू, तैनात हैं आवश्यक संसाधन
मुख्यमंत्री धामी ने की पर्वतीय राज्यों के लिए पृथक विमानन नीति की मांग
देहरादून में आयोजित नागर विमानन सम्मेलन-2025 में मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को देहरादून स्थित होटल में आयोजित नागर विमानन सम्मेलन-2025 में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर केंद्रीय नागर विमानन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू और उत्तर भारत के नागर विमानन मंत्रियों एवं केंद्रीय नागर विमानन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू का स्वागत किया।
बॉन्ड तोड़ने वाले डॉक्टरों पर गिरी गाज, 234 की होगी बर्खास्तगी
राज्य सरकार ने मेडिकल बॉन्ड उल्लंघन को लेकर उठाया सख्त कदम, नेशनल मेडिकल काउंसिल को भेजी सूची
चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने दिए स्पष्ट निर्देश, शर्तों का उल्लंघन करने वालों पर होगी कठोर कार्रवाई
देहरादून। राजकीय मेडिकल कॉलेजों से पासआउट 234 गैरहाजिर बॉण्डधारी चिकित्सकों के विरूद्ध वसूली के साथ ही बर्खास्तगी की कार्रवाई की जायेगी। साथ ही अपने कर्तव्यों में लापरवाही बरतने वाले इन चिकित्सकों की सूची नेशनल मेडिकल काउंसिल को भी उपलब्ध कराई जायेगी।