उत्तराखंड
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भारी बारिश से प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से की बात
बचाव कार्यों की समीक्षा कर कहा– हरसंभव मदद को तैयार है केंद्र सरकार
नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश और उससे उत्पन्न संकट के मद्देनजर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आपदा प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात कर हालात की जानकारी ली है। उन्होंने राहत और बचाव कार्यों को लेकर केंद्र सरकार की ओर से हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है।
सोनीपत में भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की मौत
मुरथल से लौट रहे थे युवक, डिवाइडर से टकराकर ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, एक की हालत गंभीर
हरियाणा। सोनीपत के जीटी रोड पर देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की जान चली गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पहले डिवाइडर से टकराई और फिर पलटकर सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ गई। सभी युवक बर्थडे पार्टी के बाद लौट रहे थे।
- Read more about सोनीपत में भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की मौत
- Log in or register to post comments
विष्णु मांचू की फिल्म 'कन्नप्पा' की बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार हुई धीमी, अब तक कमाए इतने करोड़ रुपये
तेलुगु फिल्म कन्नप्पा, जो दक्षिण भारत से लेकर बॉलीवुड सितारों की चमक से सजी है, सिनेमाघरों में रिलीज के सातवें दिन भी चर्चा में बनी हुई है। भगवान शिव के महान भक्त कन्नप्पा की कथा पर आधारित यह भक्ति प्रधान फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 30 करोड़ रुपये के करीब पहुंच चुकी है।
राष्ट्रीय राजमार्गों की समीक्षा बैठक: मुख्य सचिव ने दिए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
ऋषिकेश-शिवपुरी बायपास सहित कई अहम परियोजनाओं पर समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सचिवालय स्थित अपने सभागार में प्रदेश के भीतर सभी राष्ट्रीय राजमार्गों की समीक्षा की। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने प्रदेश के अंतर्गत एनएच पीडब्ल्यूडी और एनएचएआई की सड़कों की स्थिति और प्रगति की विस्तार से जानकारी ली।
मुख्यमंत्री धामी से भेंट कर बीआईएस प्रतिनिधिमंडल ने उत्तराखंड में मानकीकरण से जुड़ी प्रमुख पहलुओं पर की चर्चा
गुणवत्तापूर्ण सेवाओं एवं विकास के लिए मानकीकरण अत्यंत आवश्यक-सीएम धामी
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) देहरादून शाखा के निदेशक एवं प्रमुख सौरभ तिवारी के नेतृत्व में एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की | इस प्रतिनिधिमंडल में शिक्षा क्षेत्र, उद्योग जगत एवं उपभोक्ता संगठनों के प्रतिनिधि सम्मिलित थे।
कांवड़ यात्रा पर सियासी संग्राम तेज, बयानों से गरमाया माहौल
दिग्विजय सिंह और एसटी हसन के बयानों पर भाजपा ने किया तीखा पलटवार
नई दिल्ली। कांवड़ यात्रा के साथ एक बार फिर देश की सियासत गर्मा गई है। यात्रा के दौरान कुछ घटनाओं को लेकर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के नेताओं के बयानों पर भारतीय जनता पार्टी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने यात्रा में 'नफरत फैलाने' की आशंका जताई, जबकि समाजवादी पार्टी के नेता एसटी हसन ने धार्मिक पहचान पूछे जाने की घटनाओं की तुलना ‘आतंकवाद’ से कर दी। इन बयानों को भाजपा ने हिंदू आस्था का अपमान बताया है।
पतंजलि के भ्रामक विज्ञापन पर दिल्ली हाईकोर्ट की रोक
डाबर च्यवनप्राश की छवि खराब करने के आरोप पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक
नई दिल्ली — दिल्ली हाईकोर्ट ने पतंजलि आयुर्वेद को डाबर च्यवनप्राश के खिलाफ कथित अपमानजनक विज्ञापन चलाने से तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। न्यायमूर्ति मिनी पुष्करणा की एकल पीठ ने डाबर की ओर से दाखिल याचिका पर सुनवाई करते हुए अंतरिम आदेश जारी किया।
- Read more about पतंजलि के भ्रामक विज्ञापन पर दिल्ली हाईकोर्ट की रोक
- Log in or register to post comments
जिलाधिकारी सविन बंसल की पहल से शहर में विकास कार्यों को मिली रफ्तार
सौंदर्यीकरण कार्यों के लिए 10 करोड़ की धनराशि स्वीकृत
चौराहों पर लोक परंपरा और राज्य आंदोलनकारियों की स्मृतियों को दी जा रही पहचान
देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल के कुशल नेतृत्व और सतत प्रयासों से राजधानी देहरादून में विकास कार्यों ने गति पकड़ ली है। शहर की कई योजनाएं अब ज़मीन पर उतर चुकी हैं और नागरिकों को समस्याओं से त्वरित राहत मिल रही है।
राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने सीएम धामी से की शिष्टाचार भेंट
महिलाओं के अधिकार और सुरक्षा को लेकर साझा की गई आयोग की गतिविधियाँ
"देवभूमि की महिलाओं की रक्षा को प्रतिबद्ध है आयोग"- कुसुम कण्डवाल
देहरादून। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को राज्य महिला आयोग के द्वारा किये जा रहे कार्यों की जानकारी दी।
विदेश मंत्री जयशंकर ने ऊर्जा सुरक्षा को बताया अहम मुद्दा, रूस प्रतिबंध विधेयक पर दी प्रतिक्रिया
अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम के प्रस्ताव पर भारत की ओर से कूटनीतिक संवाद जारी
नई दिल्ली/वॉशिंगटन। भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर इन दिनों अमेरिका दौरे पर हैं, जहां उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अमेरिका के सीनेटर लिंडसे ग्राहम द्वारा प्रस्तावित रूस प्रतिबंध विधेयक पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत इस विधेयक के संभावित प्रभावों को लेकर सजग है और भारतीय दूतावास इस संबंध में अमेरिकी सांसदों से लगातार संपर्क में है।