उत्तराखंड
मुख्यमंत्री धामी ने शहीद ऊधम सिंह को दी श्रद्धांजलि
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कम्बोज धर्मशाला गदरपुर में शहीद शिरोमणि ऊधम सिंह की शहादत दिवस पर शहीद ऊधम सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा आयोजित अखण्ड पाठ में प्रतिभाग किया व गुरूद्वारे में मत्था टेका प्रदेश की खुशहाली की कामना की।
- Read more about मुख्यमंत्री धामी ने शहीद ऊधम सिंह को दी श्रद्धांजलि
- Log in or register to post comments
SDRF ने कांगड़ा घाट पर डूब रहे दो युवकों का किया सकुशल रेस्क्यू
हरिद्वार। कांवड़ मेले के दौरान हरिद्वार में तैनात राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) ने एक बार फिर अपनी सतर्कता और त्वरित कार्रवाई का परिचय दिया। शुक्रवार को कांगड़ा घाट पर अलग-अलग घटनाओं में गंगा नदी की तेज धारा में फंसे दो युवकों को SDRF की टीम ने समय रहते सुरक्षित बाहर निकालकर उनकी जान बचा ली। दोनों युवकों को प्राथमिक उपचार देने के बाद सुरक्षित उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
'संत रविदास के विचार आज भी समाज को जोड़ने की प्रेरणा देते हैं'— ऋतु खण्डूडी भूषण
गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर कोटद्वार में भव्य आयोजन, ऋतु खण्डूडी भूषण ने की सहभागिता
कोटद्वार। विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड एवं विधायक कोटद्वार ऋतु खण्डूडी भूषण ने कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र के कौड़ियां चेक पोस्ट पर पहुंचकर संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित समरसता संकल्प अभियान की भव्य कलश यात्रा में सहभागिता की।
दून इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य दिनेश बर्त्वाल को मिला प्रिंसिपल एक्सीलेंस अवार्ड-2026
शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने किया प्रदान
देहरादून। दून इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य दिनेश बर्त्वाल को प्रिंसिपल एक्सीलेंस अवार्ड-2026 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने प्रदान किया।
इस उपलब्धि पर प्रधानाचार्य दिनेश बर्त्वाल ने कहा कि यह सम्मान केवल उनका व्यक्तिगत सम्मान नहीं, बल्कि उनके विद्यार्थियों, डीआईएस टीम और विद्यालय प्रबंधन के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने समारोह में सम्मानित अन्य शिक्षाविदों को भी शुभकामनाएं दीं।
शिक्षिका सृष्टि की संदिग्ध मौत पर भड़कीं महिला आयोग की अध्यक्ष, दिए सख्त जांच के निर्देश
"किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा"
"मृतक शिक्षिका के दर्दनाक वीडियो पर राज्य महिला आयोग का बड़ा एक्शन; पीड़िता के परिवार को न्याय के लिए सख्त हुयी अध्यक्ष
डोईवाला शिक्षिका प्रताड़ना मामला: महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने लिया स्वत: संज्ञान, कहा- 'मानसिक टॉर्चर करने वाले हर आरोपी पर हो कड़ी कार्रवाई'
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- 17 पदकों के साथ 10वें स्थान पर भारत
ऑस्ट्रेलिया लगातार शानदार प्रदर्शन करते हुए तालिका में शीर्ष पर
नई दिल्ली। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के आठवें दिन भारत ने अपने पदकों की संख्या बढ़ाते हुए कुल 17 मेडल हासिल कर लिए हैं। भारोत्तोलन में लवप्रीत सिंह के रजत और एथलेटिक्स में सीमा कालीरामना के कांस्य पदक की बदौलत भारतीय दल ने पदक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत बनाए रखी है। फिलहाल भारत तीन स्वर्ण, 10 रजत और चार कांस्य पदकों के साथ 10वें स्थान पर है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया लगातार शानदार प्रदर्शन करते हुए तालिका में शीर्ष पर बना हुआ है।
सुबह उठते ही होता है सिरदर्द? तो इसे हल्के में न लें, इन बीमारियों का हो सकता है संकेत
सुबह नींद खुलते ही सिर में तेज दर्द या भारीपन महसूस होना कई लोगों की आम समस्या है। अक्सर लोग इसे थकान या तनाव का असर मानकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन यदि यह परेशानी लगातार बनी रहे तो यह शरीर में छिपी किसी स्वास्थ्य समस्या का संकेत भी हो सकती है। विशेषज्ञों के अनुसार, मॉर्निंग हेडेक डिहाइड्रेशन, नींद की कमी, हाई ब्लड प्रेशर, माइग्रेन या स्लीप एपनिया जैसी स्थितियों से जुड़ा हो सकता है। ऐसे में समय रहते इसकी वजह जानना और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर से सलाह लेना बेहद जरूरी है।
पानी की कमी भी बन सकती है वजह
भिवंडी में दर्दनाक हादसा- चार मंजिला इमारत का हिस्सा ढहा, छह की मौत
कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका
भिवंडी (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र के भिवंडी शहर में देर रात एक बड़ा हादसा हो गया, जब एक चार मंजिला रिहायशी इमारत का हिस्सा अचानक भरभराकर गिर पड़ा। हादसे में अब तक छह लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई अन्य लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका के चलते राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है।
कांवड़ मेले के चलते हरिपुरकलां क्षेत्र के स्कूल 11 अगस्त तक बंद, ऑनलाइन होगी पढ़ाई- जिलाधिकारी
देहरादून :देहरादून जनपद के हरिपुरकलां क्षेत्र में कांवड़ यात्रियों की बढ़ती भीड़ और यातायात व्यवस्था को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने आदेश जारी कर ऋषिकेश तहसील के हरिपुरकलां क्षेत्र में संचालित सभी सरकारी एवं गैर-सरकारी विद्यालयों, उच्च शिक्षण संस्थानों, तकनीकी संस्थानों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में आज से 11 अगस्त 2026 तक शैक्षणिक गतिविधियां स्थगित करने के निर्देश दिए हैं।
क़ृषि मंत्री जोशी ने ली रेशम विभाग की विभागीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी, दिए अहम निर्देश
देहरादून: कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज अपने कैंप कार्यालय में रेशम निदेशक प्रदीप कुमार के साथ विभागीय योजनाओं की प्रगति की विस्तार से जानकारी लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।