उत्तराखंड
भिवंडी में दर्दनाक हादसा- चार मंजिला इमारत का हिस्सा ढहा, छह की मौत
कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका
भिवंडी (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र के भिवंडी शहर में देर रात एक बड़ा हादसा हो गया, जब एक चार मंजिला रिहायशी इमारत का हिस्सा अचानक भरभराकर गिर पड़ा। हादसे में अब तक छह लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई अन्य लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका के चलते राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है।
कांवड़ मेले के चलते हरिपुरकलां क्षेत्र के स्कूल 11 अगस्त तक बंद, ऑनलाइन होगी पढ़ाई- जिलाधिकारी
देहरादून :देहरादून जनपद के हरिपुरकलां क्षेत्र में कांवड़ यात्रियों की बढ़ती भीड़ और यातायात व्यवस्था को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने आदेश जारी कर ऋषिकेश तहसील के हरिपुरकलां क्षेत्र में संचालित सभी सरकारी एवं गैर-सरकारी विद्यालयों, उच्च शिक्षण संस्थानों, तकनीकी संस्थानों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में आज से 11 अगस्त 2026 तक शैक्षणिक गतिविधियां स्थगित करने के निर्देश दिए हैं।
क़ृषि मंत्री जोशी ने ली रेशम विभाग की विभागीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी, दिए अहम निर्देश
देहरादून: कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज अपने कैंप कार्यालय में रेशम निदेशक प्रदीप कुमार के साथ विभागीय योजनाओं की प्रगति की विस्तार से जानकारी लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
आजादी के जश्न में रंगेगा देहरादून, परेड ग्राउंड में गूंजेगा राष्ट्रगान
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे ध्वजारोहण, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व उत्कृष्ट सेवाओं के लिए प्रतिभाओं का होगा सम्मान
14 अगस्त को भव्य रूप से मनेगा विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस, ‘हर घर तिरंगा’ और ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को मिलेगी रफ्तार
गुंडा एक्ट में जिलाबदर किये गए अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
अभियुक्त निर्धारित अवधि से पूर्व ही जिले की सीमा में प्रवेश कर चोरी का कर रहा था प्रयास
देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर चलाए जा रहे 'ऑपरेशन प्रहार' अभियान के तहत विकासनगर पुलिस ने जिलाबदर किए गए एक आदतन अपराधी को दोबारा जनपद की सीमा में प्रवेश करने पर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को छह माह के लिए देहरादून जनपद से बाहर रहने का आदेश दिया गया था, लेकिन वह निर्धारित अवधि पूरी होने से पहले ही विकासनगर क्षेत्र में पहुंच गया। पुलिस ने उसके खिलाफ गुण्डा नियंत्रण अधिनियम के तहत नया मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने मालन, सुखरौ एवं खोह नदियों का किया निरीक्षण
संभावित आपदा से पूर्व तैयारियों का लिया जायजा
कोटद्वार। मानसून के दौरान संभावित आपदा की आशंका को देखते हुए उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने गुरुवार को कोटद्वार क्षेत्र की प्रमुख नदियों मालन नदी, सुखरौ नदी एवं खोह नदी का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नदी तटों, संवेदनशील क्षेत्रों, कटाव प्रभावित स्थानों तथा जल निकासी की व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन-1905 पर जन शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देश
पेयजल एवं जल जीवन मिशन से जुड़ी शिकायतों पर जताई नाराजगी, एक सप्ताह में निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश
जन शिकायतों के समाधान में लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, शून्य प्रतिशत कार्यवाही वाले अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश
अजिंक्य रहाणे ने क्रिकेट को कहा अलविदा, सभी प्रारूपों से संन्यास का किया ऐलान
20 साल का शानदार सफर खत्म
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज और पूर्व टेस्ट कप्तान अजिंक्य रहाणे ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट समेत सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा कर दी। सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक भावुक वीडियो के जरिए उन्होंने अपने दो दशक लंबे क्रिकेट सफर को विराम देने का फैसला सुनाया। रहाणे ने कहा कि हर सफर का एक अंत होता है और उनके लिए अब क्रिकेट को अलविदा कहने का यही सही समय है।
सोशल मीडिया पर साझा किया भावुक संदेश
'रामायण' का दमदार ट्रेलर रिलीज, रावण के अवतार में यश ने बटोरी सुर्खियां
लंबे इंतजार के बाद निर्देशक नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आखिरकार रिलीज कर दिया गया। करीब चार मिनट लंबे इस ट्रेलर में फिल्म की भव्यता, शानदार विजुअल्स और दमदार स्टारकास्ट की पहली झलक देखने को मिली। खास बात यह रही कि ट्रेलर की शुरुआत रावण के रूप में यश के प्रभावशाली अवतार से होती है, जिसने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा तेज कर दी है।
रावण के रूप में यश का दमदार परिचय
स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की तैयारियां तेज
ब्लॉक एवं विधानसभा स्तर पर निकाली जाएंगी तिरंगा यात्राएं और साइकिल रैलियां, जनभागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश
शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्रदर्शनी, सांस्कृतिक गतिविधियों और व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम होंगे आयोजित
देहरादून। मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किए जाने वाले 'हर घर तिरंगा' अभियान की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई।