Skip to main content

उत्तराखंड

बिजली का खंभा लगाते समय हुआ बड़ा हादसा, करंट लगने से झुलसे पांच मजदूर, एक की मौत

बिजली का खंभा लगाते समय हुआ बड़ा हादसा, करंट लगने से झुलसे पांच मजदूर, एक की मौत

चार घायल अस्पताल में भर्ती

देहरादून। देहरादून में बिजली लाइन के पास काम कर रहे कर्मचारियों के साथ बड़ा हादसा हो गया। पुनर्गठित वितरण क्षेत्र योजना (आरडीएसएस) के तहत बिजली का खंभा स्थापित करने के दौरान खंभा 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया, जिससे करंट फैल गया। हादसे में एक कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

देहरादून में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज, 19 को मुख्यमंत्री की अगुवाई में होगी ‘रन फॉर योग’

देहरादून में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज, 19 को मुख्यमंत्री की अगुवाई में होगी ‘रन फॉर योग’

अंतरराष्ट्रीय योग दिवसः 21 जून को प्रात 7 बजे से परेड ग्राउंड के बहुउद्देशीय क्रीड़ा हॉल में होगा सामूहिक योगाभ्यास

देहरादून। योग दिवस के आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं और विभिन्न विभागों को उनकी जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं, ताकि कार्यक्रम का सफल एवं सुव्यवस्थित संचालन सुनिश्चित किया जा सके।

मुख्यमंत्री ने पौड़ी में विज्ञान संग्रहालय का किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री ने पौड़ी में विज्ञान संग्रहालय का किया लोकार्पण

कंडोलिया महोत्सव को राजकीय महोत्सव बनाने की घोषणा

मुख्यमंत्री ने 110 करोड़ की विकास योजनाओं की दी सौगात

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को जनपद पौड़ी गढ़वाल के भ्रमण के दौरान जनपद मुख्यालय स्थित श्रीनगर रोड पर जिला प्रशासन द्वारा विकसित आधुनिक विज्ञान संग्रहालय का लोकार्पण तथा रामलीला मैदान में आयोजित कंडोलिया महोत्सव का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जनपद को ₹110.55 करोड़ की लागत वाली 19 विकास योजनाओं की सौगात देते हुए 14 योजनाओं का शिलान्यास एवं 5 योजनाओं का लोकार्पण किया।

चयनित 45 सहायक सहकारी निरीक्षकों को मिले नियुक्ति पत्र

चयनित 45 सहायक सहकारी निरीक्षकों को मिले नियुक्ति पत्र

सहकारिता विभाग के नये पोर्टल का शुभारंभ

देहरादून। उत्तराखंड में सहकारिता क्षेत्र को आधुनिक, पारदर्शी और जनोन्मुखी बनाने की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ सभागार, देहरादून में आयोजित भव्य कार्यक्रम में प्रदेश के सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने निबंधक सहकारी समितियां कार्यालय के अत्याधुनिक ऑनलाइन पोर्टल का शुभारंभ किया।

इसके अलावा उन्होंने आयोग से चयनित 45 सहायक सहकारी निरीक्षकों (वर्ग-2) को नियुक्ति पत्र वितरित किये और उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

लंबित मांगों को लेकर आक्रोशित आयुर्वेदिक डॉक्टरों ने किया धरना प्रदर्शन

लंबित मांगों को लेकर आक्रोशित आयुर्वेदिक डॉक्टरों ने किया धरना प्रदर्शन

देहरादून।आयुर्वेद निदेशालय में लंबित मांगों को लेकर भारी संख्या में आक्रोशित आयुर्वेदिक यूनानी डॉक्टरों ने धरना प्रदर्शन किया । आयुर्वेदिक डॉक्टरों की लंबित मांगों के निराकरण के लिए सरकार से मांग की गई।

राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, उत्तराखंड के स्टेट मीडिया कोर्डिनेटर डॉ० डी० सी० पसबोला ने बताया कि सुबह से ही आयुर्वेद निदेशालय में बड़ी संख्या में आयुर्वेदिक डॉक्टर जुटने शुरू हो गए थे। सुबह से लेकर शाम तक सभी डॉक्टर धरने में डटे रहे।

गर्मी में राहत या बीमारी का खतरा? फ्रोजन डेजर्ट खाने से पहले जान लें ये बातें

गर्मी में राहत या बीमारी का खतरा? फ्रोजन डेजर्ट खाने से पहले जान लें ये बातें

आजकल गर्मी के मौसम में आइसक्रीम, कुल्फी, फ्रोजन योगर्ट और अन्य फ्रोजन डेजर्ट का सेवन तेजी से बढ़ रहा है। स्वाद और ठंडक के कारण ये खाद्य पदार्थ लोगों की पसंद बने हुए हैं, लेकिन स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि इनका अत्यधिक सेवन शरीर के लिए कई तरह की परेशानियां खड़ी कर सकता है। खासतौर पर प्रोसेस्ड फ्रोजन डेजर्ट में मौजूद अधिक चीनी, कृत्रिम फ्लेवर और वसा लंबे समय में स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकते हैं।

उद्योगपति मुकेश अंबानी ने किए बदरीनाथ-केदारनाथ के दर्शन

उद्योगपति मुकेश अंबानी ने किए बदरीनाथ-केदारनाथ के दर्शन

10 करोड़ रुपये किये दान

चमोली। उत्तराखंड के चारधाम यात्रा सीजन के बीच देश के प्रमुख उद्योगपति और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने सोमवार को बदरीनाथ और केदारनाथ धाम पहुंचकर भगवान बदरीविशाल एवं बाबा केदारनाथ के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने देशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना करते हुए विशेष पूजा-अर्चना की।

'हॉन्टेड 3डी- इकोज ऑफ द पास्ट' ने वीकेंड पर दिखाई रफ्तार, तीन दिनों में कमाए इतने करोड़ रुपये

'हॉन्टेड 3डी- इकोज ऑफ द पास्ट' ने वीकेंड पर दिखाई रफ्तार, तीन दिनों में कमाए इतने करोड़ रुपये

हॉरर फिल्मों के शौकीनों के बीच चर्चा बटोर रही 'हॉन्टेड 3डी- इकोज ऑफ द पास्ट' बॉक्स ऑफिस पर धीरे-धीरे अपनी पकड़ मजबूत करती नजर आ रही है। 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने शुरुआती तीन दिनों में संतोषजनक कारोबार किया है। बड़े सितारों की फिल्मों से मुकाबले के बावजूद फिल्म दर्शकों को थिएटर तक खींचने में सफल रही है।

किसान भारतीय संस्कृति, परंपराओं और ग्रामीण जीवन मूल्यों के सच्चे संवाहक हैं- मुख्यमंत्री

किसान भारतीय संस्कृति, परंपराओं और ग्रामीण जीवन मूल्यों के सच्चे संवाहक हैं- मुख्यमंत्री

खटीमा में खेत पहुंचे सीएम धामी, माता के साथ किया कृषि कार्य

खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को खटीमा के नगला तराई क्षेत्र में अपनी माता के साथ खेत में पहुंचकर कृषि कार्यों में सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने खेत की जुताई और खाद डालने जैसे कार्यों में हाथ बंटाया तथा किसानों के श्रम और समर्पण को करीब से महसूस किया।