उत्तराखंड
गौरीकुंड में नदी किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
घोड़ा संचालक की सूचना पर पहुंची SDRF टीम, शव पुलिस को सौंपा
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा मार्ग पर स्थित गौरीकुंड क्षेत्र में बुधवार सुबह नदी किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) की टीम मौके पर पहुंची और शव को दुर्गम क्षेत्र से बाहर निकालकर पुलिस के सुपुर्द किया।
- Read more about गौरीकुंड में नदी किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
- Log in or register to post comments
किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त को लेकर तैयारियां तेज, हरिद्वार में होगा राज्य स्तरीय कार्यक्रम
देहरादून। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त हस्तांतरण कार्यक्रम और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान के उत्तराखंड भ्रमण कार्यक्रम को लेकर प्रदेश में तैयारियां तेज हो गई हैं। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अपने कैंप कार्यालय में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा की।
एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी का सख्त संदेश, अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर नहीं मिलेगी कोई राहत
सहसपुर और मसूरी क्षेत्र में एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, कई अवैध निर्माण और प्लॉटिंग ध्वस्त
देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माणों और अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को और तेज करते हुए सहसपुर और मसूरी क्षेत्र में ध्वस्तीकरण की बड़ी कार्रवाई की। प्राधिकरण की टीम ने नियमों का उल्लंघन कर विकसित की जा रही प्लॉटिंग तथा बिना स्वीकृति किए जा रहे निर्माण कार्यों को ध्वस्त कर स्पष्ट संदेश दिया कि विकास प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध गतिविधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
कोटद्वार से गोपेश्वर और ऋषिकेश एम्स के लिए शुरू हुई रोडवेज बस सेवा
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने दिखाई हरी झंडी
कोटद्वार। कोटद्वार क्षेत्र के लोगों को परिवहन सुविधा की बड़ी सौगात मिली है। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने मंगलवार को उत्तराखंड परिवहन निगम की दो नई बस सेवाओं का शुभारंभ किया। उन्होंने कोटद्वार से गोपेश्वर और कोटद्वार से ऋषिकेश एम्स के लिए संचालित होने वाली रोडवेज बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
घर पर अनुपस्थित मतदाताओं के सत्यापन के लिए BLA को साथ लेकर जाएं BLO- मुख्य निर्वाचन अधिकारी
विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की सीईओ ने की समीक्षा, जिलाधिकारियों को दिए निर्देश
देहरादून। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम और भारत निर्वाचन आयोग के उप निर्वाचन आयुक्त संजय कुमार ने मंगलवार को सभी जनपदों के जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक की।
अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या
देहरादून: राष्ट्रीय खेलों के पदक विजेताओं को आउट ऑफ टर्न जॉब जल्द ही मिलने जा रही है। समीक्षा बैठक में खेल मंत्री रेखा आर्या ने अगस्त माह तक इसकी विज्ञप्ति जारी करने के निर्देश दिए हैं।
खेल विभाग से संबंधित विभिन्न विषयों की समीक्षा के लिए मंगलवार को सचिवालय के एफआरडीसी सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि आउट ऑफ टर्न जॉब देने में अब और देरी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस काम को विभाग सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ पूरा करें।
शॉर्टकट के चक्कर में रास्ता भटके चार यात्री, SDRF ने रात के अंधेरे में किया सुरक्षित रेस्क्यू
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ पैदल मार्ग पर शॉर्टकट के चक्कर में मुख्य रास्ते से भटके चार यात्रियों को SDRF की टीम ने देर रात कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। यात्री घने अंधेरे और दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में नदी के दूसरे किनारे फंस गए थे, जहां से उन्होंने मदद के लिए गुहार लगाई।
ब्लड शुगर कंट्रोल करने में कितना असरदार है करेला जूस? जानिए विशेषज्ञों की राय
ब्लड शुगर की समस्या आज तेजी से बढ़ रही है और यह केवल बुजुर्गों तक सीमित नहीं रह गई है। खराब जीवनशैली, असंतुलित खानपान और शारीरिक गतिविधियों की कमी के कारण कम उम्र के लोग भी डायबिटीज की चपेट में आ रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि दवाइयों के साथ स्वस्थ आहार और प्राकृतिक खाद्य पदार्थों का सेवन भी ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में अहम भूमिका निभा सकता है।
NEET UG 2026 पुनर्परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर अस्थायी रोक, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला
22 जून तक टेलीग्राम सेवाएं रहेंगी बंद
नई दिल्ली। मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET (UG) 2026 की पुनर्परीक्षा को निष्पक्ष और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए केंद्र सरकार ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर अस्थायी रोक लगाने का निर्णय लिया है। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने निर्देश जारी करते हुए देश में टेलीग्राम की सेवाओं को 22 जून 2026 तक सीमित करने को कहा है। इस फैसले का राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने स्वागत करते हुए इसे परीक्षा की पारदर्शिता बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है।
‘प्रीतम एंड पेड्रो’ का ट्रेलर रिलीज, जानिए कब और कहां देख सकेंगे सीरीज
कॉमेडी और थ्रिल का अनोखा मिश्रण लेकर आने वाली नई वेब सीरीज ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। निर्देशक राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी इस सीरीज में अरशद वारसी एक पुलिस अधिकारी के किरदार में नजर आएंगे। साइबर अपराध, अपहरण और हास्य से भरपूर यह कहानी दर्शकों को मनोरंजन के साथ रोमांच का भी भरपूर डोज देने का वादा करती है।