उत्तराखंड
महिला आरक्षण के समर्थन में मातृशक्ति ने निकाली महिला आक्रोश मशाल यात्रा
मेरे आह्वान पर महिला आक्रोश रैली में पहुंची हजारों की संख्या में मातृशक्ति का ह्रदय की गहराईयों से धन्यवाद व आभार- रेखा आर्या
देहरादून। महिला आरक्षण के मुद्दे को लेकर मातृशक्ति ने देहरादून में गांधी पार्क से घंटाघर तक महिला आक्रोश मशाल यात्रा निकाली। इस यात्रा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और मंत्री रेखा आर्या सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और महिलाएं शामिल रहीं।
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का सख्त एक्शन, मेहुवाला में 10 बीघा जमीन पर विकसित हो रही अवैध कॉलोनी ध्वस्त
देहरादून- मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मेहुवाला क्षेत्र में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी को ध्वस्त कर दिया। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद प्राधिकरण ने सख्ती दिखाते हुए यह कदम उठाया, जिससे अवैध निर्माण करने वालों में हड़कंप मच गया है।
मंत्री गणेश जोशी ने रिटायर्ड हवलदार उदय सिंह थापा को दी 100वें जन्मदिवस की शुभकामनाएं
देहरादून। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के जोहड़ी गांव स्थित कुठालवाली पहुंचकर 58 गोरखा राईफल्स के रिटायर्ड हवलदार उदय सिंह थापा को उनके 100वें जन्मदिवस के अवसर पर शुभकामनाएं दीं और उन्हें सम्मानित किया।
चारधाम यात्रा पर राजनीति न करें- सीएम धामी
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान, कहा कि इस समय हमारे प्रदेश में चारधाम यात्रा चल रही है। लेकिन कुछ लोग रील बनाकर इसे राजनीति की भेंट चढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होने ऐसे लोगो से कहा कि वो सरकार का विरोध कर सकते हैं, बीकेटीसी का भी विरोध हो सकता है, लेकिन हमारी पवित्र चारधाम यात्रा का विरोध न करें। उन्होंने कहा कि केदारनाथ धाम तो महादेव का स्थल है, सरकार यात्रा को हर तरह से सकुशल सम्पन्न कराने का प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा हमारी सामुहिक आस्था की कठिन यात्रा है। ये यात्रा उत्तराखंड की आर्थिकी के लिए भी ल
- Read more about चारधाम यात्रा पर राजनीति न करें- सीएम धामी
- Log in or register to post comments
भाजपा सरकार महिलाओं के अधिकारों के मुद्दे पर पूरी तरह विफल साबित हुई- यशपाल आर्य
उत्तराखण्ड विधानसभा के विशेष सत्र से पहले कांग्रेस का प्रदर्शन
देहरादून। विधानसभा के विशेष सत्र में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं के अधिकारों के मुद्दे पर पूरी तरह विफल साबित हुई है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सरकार को महिला आरक्षण कानून 2023 की मूल भावना का सम्मान करते हुए वर्ष 2027 के उत्तराखण्ड विधानसभा चुनावों तथा 2029 के लोकसभा चुनावों में मौजूदा सीटों की संख्या के 33% पर महिलाओं को आरक्षण तत्काल लागू करना चाहिए।
महिला आरक्षण पर लोगों को भ्रमित करने का प्रयास कर रहा विपक्ष- सीएम धामी
‘33% आरक्षण से बढ़ेगी महिलाओं की भागीदारी’, सीएम धामी ने केंद्र के प्रयासों का किया समर्थन
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर चर्चा के लिए आयोजित विधानसभा के विशेष सत्र – ‘नारी सम्मान- लोकतंत्र में अधिकार’ को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने सदन के सामने महिलाओं को संसद और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण देने के उद्देश्य से लाए गए नारी शक्ति वंदन बिल को यथाशीघ्र लागू करने के लिए केंद्र सरकार के प्रयासों का समर्थन करते हुए सर्वसम्मत संकल्प व्यक्त करने का प्रस्ताव रखा।
हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: बिजली उत्पादन पर टैक्स नहीं लगा सकती राज्य सरकार
बिजली उत्पादन पर टैक्स का अधिकार केंद्र का, उत्तराखंड सरकार को झटका
देहरादून। उत्तराखंड में जलविद्युत परियोजनाओं से विद्युत उत्पादन पर टैक्स लगाए जाने को लेकर लंबे समय से चल रहा विवाद अब नए मोड़ पर पहुंच गया है। उच्च न्यायालय ने अहम फैसला सुनाते हुए साफ कर दिया है कि बिजली उत्पादन पर टैक्स लगाने का अधिकार राज्य सरकार के पास नहीं है।
इस आसान घरेलू ड्रिंक से पाएं सिरदर्द से राहत, जानें बनाने की विधि
आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में सिरदर्द एक आम परेशानी बन चुका है। तनाव, अधूरी नींद और गलत खानपान इसकी बड़ी वजहें हैं। लोग अक्सर तुरंत राहत के लिए दवाइयों का सहारा लेते हैं, लेकिन लंबे समय तक बेहतर परिणाम पाने के लिए प्राकृतिक और पोषक उपाय ज्यादा असरदार माने जाते हैं।
पोषण विशेषज्ञों के मुताबिक, घर में आसानी से मिलने वाली कुछ चीजों से तैयार किया गया एक खास ड्रिंक सिरदर्द और माइग्रेन में राहत दिलाने में मदद कर सकता है। इस ड्रिंक में मखाना, सूखा नारियल, खसखस, खरबूजे के बीज, अखरोट और मिश्री जैसे पोषक तत्वों से भरपूर सामग्री शामिल होती है, जो शरीर को अंदर से मजबूत बनाती हैं।
सिक्किम के लोगों ने अपने व्यवहार और देशप्रेम से जीता पूरे देश का दिल- पीएम मोदी
दो दिवसीय दौरे पर सिक्किम पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, राज्य के गठन के 50 वर्ष पूरे होने पर आयोजित समारोह में लिया हिस्सा
गंगटोक। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर सिक्किम पहुंचे, जहां राज्य के गठन के 50 वर्ष पूरे होने पर आयोजित समारोह में उन्होंने हिस्सा लिया। इस मौके पर उन्होंने सिक्किम की प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक विविधता और देशभक्ति के जज्बे की जमकर सराहना की।
माइकल जैक्सन की बायोपिक 'माइकल' ने मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर तोड़े रिकॉर्ड
माइकल इन दिनों दुनियाभर में सुर्खियों में बनी हुई है। पॉप संगीत के दिग्गज माइकल जैक्सन की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। जहां भारत में फिल्म की शुरुआत सामान्य रही, वहीं वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर इसने शानदार प्रदर्शन कर सबका ध्यान खींचा है।
निर्देशक एंटोनी फुक्वा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में माइकल जैक्सन के जीवन के कई अहम पहलुओं को दिखाया गया है। खास बात यह है कि फिल्म में उनके भतीजे जाफर जैक्सन ने मुख्य भूमिका निभाई है, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा है।