उत्तराखंड
शादी की खुशियां बदलीं मातम में, अमेरिकी हवाई हमले में 5 की मौत
50 से अधिक लोग घायल
तेहरान। ईरान के सिरिक इलाके में एक शादी समारोह उस वक्त चीख-पुकार में बदल गया, जब वहां अमेरिकी हवाई हमला हुआ। हमले की चपेट में आने से कम से कम पांच लोगों की मौत की खबर है, जिनमें चार साल का एक बच्चा भी शामिल बताया जा रहा है। ईरानी अधिकारियों और सरकारी मीडिया के अनुसार, घटना में 50 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। यह हमला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के नजदीक स्थित तटीय क्षेत्र में हुआ, जहां बड़ी संख्या में लोग शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे थे।
नागरिकों की मौत पर ईरान ने जताया आक्रोश
‘हुंकार: द रोर’ का टीजर हुआ रिलीज़
फातिमा सना शेख, अनीत पड्डा और मोहम्मद जीशान अय्यूब स्टारर ‘हुंकार: द रोर’ का टीजर जारी कर दिया गया है। टीजर में कहानी के साथ-साथ उन किरदारों की भी झलक मिली है, जो एक ही सच तक पहुंचने के लिए अलग-अलग रास्तों पर संघर्ष करते दिखाई देंगे।
एक आरोप से शुरू होगी कहानी
‘हुंकार: द रोर’ की कहानी 17 वर्षीय मीनू रावत के इर्द-गिर्द घूमती है। मीनू देश में सम्मानित माने जाने वाले धार्मिक गुरु सुनील चाकोसी उर्फ ‘बापजी’ पर गंभीर आरोप लगाती है। इस आरोप के बाद शुरू हुई जांच धीरे-धीरे बड़ा रूप ले लेती है और मामला राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बन जाता है।
- Read more about ‘हुंकार: द रोर’ का टीजर हुआ रिलीज़
- Log in or register to post comments
अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, श्रेयस अय्यर को मिली कप्तानी
दिल्ली में होंगे तीनों मुकाबले
बुमराह समेत 4 खिलाड़ियों की फिटनेस पर फैसला बाकी
नई दिल्ली। अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। टीम की कमान श्रेयस अय्यर को सौंपी गई है, जबकि तिलक वर्मा उपकप्तान की भूमिका में नजर आएंगे। युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को भी 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। वहीं, अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की उपलब्धता उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगी।
दिल्ली में खेले जाएंगे तीनों मुकाबले
उत्तराखंड में मान्यता विहीन मदरसों पर प्रशासन का शिकंजा, रुद्रपुर में एक और मदरसा सील
नियमों का पालन न करने वालों पर होगी कार्रवाई
रुद्रपुर। उत्तराखंड में मदरसों को लेकर लागू नई शिक्षा व्यवस्था के तहत प्रशासन ने नियमों का पालन नहीं करने वाले संस्थानों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। मान्यता प्रक्रिया से बाहर चल रहे मदरसों के खिलाफ अब निरीक्षण और कार्रवाई का सिलसिला तेज किया जा रहा है। इसी क्रम में रुद्रपुर में लगातार दूसरे दिन एक मदरसे को सील किया गया, जबकि एक अन्य संस्था को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।
स्वीकृत मानचित्र से विचलन कर किया जा रहा था अनाधिकृत निर्माण, एमडीडीए ने की सीलिंग की कार्रवाई
देहरादून- मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा प्राधिकरण क्षेत्र में स्वीकृत मानचित्र के विपरीत किए जा रहे निर्माण कार्यों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में प्राधिकरण की टीम ने हरिपुर कला, ऋषिकेश, जिला देहरादून क्षेत्र में अनाधिकृत निर्माण के मामले में सीलिंग की कार्रवाई की। प्राधिकरण के संज्ञान में आया कि सक्षम अग्रवाल एवं विकास अग्रवाल द्वारा स्वीकृत मानचित्र से विचलन करते हुए निर्माण कार्य कराया जा रहा था। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य स्वीकृत मानचित्र के अनुरूप नहीं पाया गया। प्राधिकरण द्वारा संबंधित पक्ष को नियमानुसार कार्रवाई के संबंध
टनकपुर में 'खेल महाकुंभ 2026' का भव्य आगाज
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया शुभारंभ
टनकपुर (चंपावत)। उत्तराखंड को 'खेलभूमि' के रूप में स्थापित करने और ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की छिपी प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से मंगलवार को 'खेल महाकुंभ-2026' एवं मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी का भव्य आगाज हुआ। चंपावत जिले के टनकपुर स्थित स्व. कैलाश चंद्र गहतोड़ी स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित इस राज्य स्तरीय समारोह का औपचारिक शुभारंभ प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने दीप प्रज्वलित कर किया।
- Read more about टनकपुर में 'खेल महाकुंभ 2026' का भव्य आगाज
- Log in or register to post comments
ऋषिकेश में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, मुख्य आरोपी समेत होटल मैनेजर और संचालक गिरफ्तार
होटल के लाइसेंस निरस्तीकरण हेतु मजिस्ट्रेट को भेजी रिपोर्ट
ऋषिकेश। ऋषिकेश में 16 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी समेत होटल मैनेजर और संचालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, नाबालिग को बहला-फुसलाकर होटल ले जाया गया था, जहां उसके साथ मारपीट और दुष्कर्म किया गया। घटना के बाद तबीयत बिगड़ने पर पीड़िता को एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
ड्राइंग व भाषण प्रतियोगिता में झलकेगा विकसित भारत का संकल्प- डाॅ. धन सिंह रावत
17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक सभी शिक्षण संस्थानों में आयोजित होंगे कार्यक्रम
सूबे के सरकारी, अर्द्धसरकारी एवं निजी शिक्षण संस्थानों के 20 लाख छात्र करेंगे प्रतिभाग
रूस के ताबड़तोड़ ड्रोन-मिसाइल हमले से दहला यूक्रेन, 12 लोगों की मौत
मृतकों में भारतीय नागरिक भी शामिल
कीव। रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध में एक बार फिर बड़े हवाई हमले ने तबाही मचा दी है। रूस की ओर से यूक्रेन के कई हिस्सों में रातभर किए गए ड्रोन और मिसाइल हमलों में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि दर्जनों लोग घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों में एक भारतीय नागरिक के भी शामिल होने की जानकारी सामने आई है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने मंगलवार को हमले की जानकारी साझा करते हुए मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई।
देहरादून की सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, 15 सितंबर से युद्धस्तर पर शुरू होगा काम
30 अक्टूबर तक सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने का लक्ष्य
देहरादून। देहरादून में बारिश के बाद खराब हुई सड़कों और स्ट्रीट लाइटों की व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने संबंधित विभागों को स्पष्ट जिम्मेदारियां सौंपते हुए काम पूरा करने की समयसीमा तय की है। मानसून के समाप्त होते ही 15 सितंबर से जिलेभर में सड़कों को गड्ढामुक्त करने का अभियान शुरू किया जाएगा। प्रशासन ने 30 अक्टूबर तक सभी सड़कों को बेहतर और आवागमन के लिए सुगम बनाने का लक्ष्य रखा है।