ख़बरें
रायपुर क्षेत्र में हुई लूट की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
अभियुक्तों के कब्जे से घटना में लूटी गई शत-प्रतिशत सम्पत्ति को किया बरामद
देहरादून। रायपुर थाना क्षेत्र में नगर निगम कर्मचारी बनकर एक बुजुर्ग महिला के घर में घुसकर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने घटना के महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई पूरी संपत्ति भी बरामद कर ली है। प्रारंभिक पूछताछ में दोनों आरोपियों ने नशे की लत पूरी करने के लिए वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की है।
मुख्य सचिव ने ग्रोथ सेंटर्स की प्रगति के सम्बन्ध में सभी सम्बन्धित विभागों के साथ की बैठक
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय में प्रदेश में ग्रोथ सेंटर्स की प्रगति के सम्बन्ध में सभी सम्बन्धित विभागों के साथ बैठक की। मुख्य सचिव ने सभी विभागों के अंतर्गत बनाए गए ग्रोथ सेंटर्स की प्रगति एवं संचालित गतिदिवधियों की जानकारी ली। उन्होंने ग्रोथ सेंटर्स को स्थानीय स्तर पर आर्थिकी गतिविधियों के लिए महत्त्वपूर्ण बताया। कहा कि ग्रोथ सेंटर्स को मार्केट लिंकेज के साथ ही प्राईवेट पार्टनर्स से जोड़े जाने की आवश्यकता है।
सैनिक सम्मान समारोह में वरिष्ठ पत्रकार मनोज इष्टवाल की पुस्तक 'कण्वाश्रम' का विमोचन
कोटद्वार: कोटद्वार में आयोजित एक भव्य सैनिक सम्मान समारोह के दौरान ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व की एक अनूठी कृति का विमोचन किया गया। समारोह में प्रदेश की विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खण्डूड़ी,पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी और मेयर शैलेन्द्र रावत, लेफ्टिनेंट जनरल जे एस नेगी ने संयुक्त रूप से वरिष्ठ पत्रकार मनोज इष्टवाल द्वारा लिखित शोधपरक पुस्तक "कण्वाश्रम- भरत से भारतवर्ष" का विमोचन किया।
सावन के पहले सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, भोलेनाथ के जयकारों से गूंजे मंदिर
चमोली/श्रीनगर। सावन माह के पहले सोमवार पर उत्तराखंड के विभिन्न शिव मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। शिवभक्तों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मंदिरों में पूरे दिन भक्ति और श्रद्धा का माहौल बना रहा।
'द ओडिसी' का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, फिल्म ने पहले वीकेंड में कमाए इतने करोड़ रुपये
हॉलीवुड निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'द ओडिसी' रिलीज के साथ ही दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। मैट डैमन, टॉम हॉलैंड और जेंडाया स्टारर इस एक्शन-एडवेंचर फिल्म ने पहले ही वीकेंड में रिकॉर्डतोड़ कमाई करते हुए नोलन के करियर की सबसे बड़ी वैश्विक ओपनिंग दर्ज कर ली है। भारत में भी फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है।
भूस्खलन और खराब मौसम के चलते चारधाम यात्रा पर अस्थायी रोक
गढ़वाल आयुक्त ने यात्रा कर बाबत दिए अहम निर्देश
देहरादून। प्रदेश में लगातार हो रही भारी वर्षा, भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी रेड एवं ऑरेंज अलर्ट तथा चारधाम यात्रा मार्ग के विभिन्न स्थानों पर भूस्खलन के कारण उत्पन्न परिस्थितियों को देखते हुए आज एहतियातन चारधाम यात्रा का संचालन अस्थायी रूप से कुछ समय के लिए रोकने का निर्णय लिया गया है।
मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय विद्युत मंत्री मनोहर लाल खट्टर से की मुलाकात
ऊर्जा परियोजनाओं एवं पिटकुल की एडीबी सहायतित पारेषण परियोजना पर की चर्चा
देहरादून/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय विद्युत मंत्री मनोहर लाल खट्टर से भेंट कर उत्तराखण्ड की ऊर्जा आवश्यकताओं, जल विद्युत परियोजनाओं, पम्प्ड स्टोरेज परियोजनाओं, बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) तथा पिटकुल की एडीबी (ADB) सहायतित पारेषण परियोजना सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
संतला देवी मंदिर के पास नदी में फंसे सात लोगों को SDRF ने निकाला सुरक्षित
देहरादून। लगातार हो रही बारिश के चलते संतला देवी मंदिर के समीप नदी का जलस्तर अचानक बढ़ जाने से सात लोग नदी के बीच बने टापू पर फंस गए। सूचना मिलते ही राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) ने तत्काल मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया और सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
3rd ODI- इंग्लैंड ने भारत को 27 रन से हराकर सीरीज की अपने नाम
टी20 के बाद भारत से वनडे सीरीज भी छीनी
नई दिल्ली। लॉर्ड्स में खेले गए रोमांचक तीसरे वनडे में भारत को जीत के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी, लेकिन रोहित शर्मा की शानदार शतकीय पारी भी टीम को जीत नहीं दिला सकी। इंग्लैंड ने 27 रन से मुकाबला जीतकर तीन मैचों की वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। टी20 सीरीज में दबदबा बनाने के बाद इंग्लैंड ने वनडे में भी भारत को मात देकर घरेलू सरजमीं पर अपना वर्चस्व कायम रखा।
देहरादून के भविष्य की रूपरेखा तय करने में जनता की भागीदारी, दसवें दिन भी जारी रही जनसुनवाई
देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा तैयार की जा रही देहरादून महायोजना-2041 को जनआकांक्षाओं के अनुरूप अंतिम स्वरूप देने के उद्देश्य से चलाया जा रहा जनसंवाद अभियान लगातार गति पकड़ रहा है। इसी क्रम में शनिवार को अभियान के दसवें दिन उत्तराखंड आवास एवं नगर विकास प्राधिकरण (हुडा) कार्यालय, राजीव गांधी कॉम्प्लेक्स, तहसील चौक में जनसुनवाई आयोजित की गई। कार्यक्रम में संबंधित अधिकारी पूरे समय मौजूद रहे और नागरिकों द्वारा प्रस्तुत शिकायतों, सुझावों एवं आपत्तियों को विस्तार से सुना। लोगों ने भूमि उपयोग, यातायात, आधारभूत सुविधाओं, पर्यावरण संरक्षण और स्थानीय विकास