उत्तराखंड
अभिनेता टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस
अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर जुहू में गोलीबारी हुई है। यह घटना उस समय हुई जब टाइगर श्रॉफ फुटबॉल मैच खेलकर घर लौट रहे थे। मैदान के बाहर ही उनकी गाड़ी पर गोलीबारी की गई। एक्टर की गाड़ी पर कई गोलियां चलाए जाने की जानकारी सामने आई है।
गोलीबारी की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ ने खुद गाड़ी चलाकर अपने ड्राइवर समेत दो लोगों को अस्पताल पहुंचाया। फायरिंग में दो लोग घायल हुए, जिनमें से एक टाइगर श्रॉफ का ड्राइवर फिरदौस हैं। उनके बाएं हाथ में गोली लगी है।
ग्लोबल इन्वेस्टर समिट पर भ्रामक खबरों को सचिव उद्योग विनय शंकर पांडे ने किया खारिज
₹1.01 लाख करोड़ से अधिक के निवेश की ग्राउंडिंग, ₹24 हजार करोड़ के नए निवेश की तैयारी
छोटे उद्यमियों के निवेश पर सवाल उठाना उनके परिश्रम और रोजगार सृजन का अपमान: विनय शंकर पांडे
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र
विकास कार्यों को गति देने का आह्वान
देहरादून। जनपद देहरादून में जिला योजना समिति (डीपीसी) सामान्य निर्वाचन-2026 की प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई है। 16 अक्टूबर को मतदान और मतगणना प्रक्रिया पूरी होने के बाद, शनिवार को जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान तथा देहरादून के महापौर सौरभ थपलियाल ने सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को जीत के प्रमाण पत्र सौंपकर शुभकामनाएं दीं।
ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज
समाज सुधारक, उत्तराखंड रत्न कर्मवीर जयानंद भारती की 146वीं जयंती पर दो दिवसीय राजकीय मेले का शुभारंभ
बीरोंखाल (पौड़ी)। स्वतंत्रता सेनानी और समाज सुधारक कर्मवीर जयानंद भारती ने ब्रिटिश अधिकारी (संयुक्त प्रांत के गवर्नर) लॉर्ड मैलकम हेली (मैलकम हैली) के सामने तिरंगा फहराया था और 'गो बैक मैलकम हेली' के नारे लगाए थे। उस समय मैलकम हैली ने कहा था कि यदि वह पिस्तौल निकाल कर मुझे मार देते तो मैं उनका कुछ नहीं बिगड़ा सकता था।
बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन
दुर्गा पूजा पर पांच दिन की छुट्टी
ढाका। बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के प्रमुख धार्मिक पर्व दुर्गा पूजा को लेकर देशभर में उत्साह का माहौल है। त्योहार के दौरान शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। पूजा स्थलों पर पुलिस और विशेष सुरक्षा बलों की तैनाती के साथ निगरानी व्यवस्था भी मजबूत की गई है। इस बीच प्रधानमंत्री तारिक रहमान और राष्ट्रपति मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने हिंदू समुदाय को दुर्गा पूजा की बधाई देते हुए धार्मिक स्वतंत्रता, समान अधिकार और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया है।
ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान
भारतीय खानपान में चावल की अहम जगह है। दाल-चावल से लेकर राजमा-चावल और कढ़ी-चावल तक, कई व्यंजन लोगों की रोजमर्रा की थाली का हिस्सा हैं। चावल शरीर को ऊर्जा देने का काम करता है, लेकिन इसका जरूरत से ज्यादा सेवन कुछ स्वास्थ्य समस्याओं का जोखिम बढ़ा सकता है। खासकर ब्लड शुगर नियंत्रित रखने और वजन संतुलित बनाए रखने वाले लोगों के लिए इसकी मात्रा पर ध्यान देना जरूरी है। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि चावल को पूरी तरह खाना छोड़ देना चाहिए।
1. ब्लड शुगर बढ़ने का हो सकता है खतरा
यूट्यूबर ध्रुव राठी को 2018 के मानहानि मामले में अदालत ने जारी किया जमानती वारंट
नई दिल्ली। दिल्ली की साकेत अदालत ने यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ वर्ष 2018 से जुड़े मानहानि मामले में जमानती वारंट जारी किया है। यह मामला विकास सांक्रित्यायन की शिकायत पर दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता का आरोप है कि ध्रुव राठी ने अपने वीडियो ‘बीजेपी आईटी सेल पार्ट-2’ में उनके खिलाफ कथित तौर पर झूठे और मानहानिकारक आरोप लगाए थे।
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
नई दिल्ली। भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का रोमांच अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। शनिवार, 17 अक्टूबर को बंगलूरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाले पांचवें मुकाबले में दोनों टीमें सीरीज जीतने के इरादे से उतरेंगी। सीरीज के शुरुआती चार मैचों के बाद दोनों टीमें 2-2 की बराबरी पर हैं। वेस्टइंडीज के आक्रामक खेल ने भारतीय टीम की बल्लेबाजी और गेंदबाजी से जुड़ी कई कमजोरियों को सामने ला दिया है। ऐसे में भारतीय खिलाड़ियों के सामने गलतियों को सुधारकर निर्णायक मैच में बेहतर प्रदर्शन करने की चुनौती होगी।
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई
इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों के बीच दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है। रजनीकांत की ‘जेलर 2’ रिलीज के साथ ही शानदार कमाई कर रही है, जबकि ‘रणबाली’ ने भी पहले दिन ठीक-ठाक शुरुआत की है। दूसरी ओर, राजकुमार राव की ‘प्रहार’ और यामी गौतम की ‘नई नवेली’ भी दर्शकों के बीच अपनी जगह बनाने की कोशिश में हैं। वहीं, पहले से सिनेमाघरों में मौजूद ‘दृश्यम 3’ की कमाई में गिरावट दर्ज की जा रही है। आइए जानते हैं कि शुक्रवार को किस फिल्म ने कितनी कमाई की और बॉक्स ऑफिस पर किसका प्रदर्शन बेहतर रहा।
‘जेलर 2’ ने दूसरे दिन भी बरकरार रखा दबदबा
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश
विशेष शिविर लगाकर बनाए जाएंगे आय-जाति प्रमाण पत्र और आधार कार्ड
सीएसआर फंड से गांवों में विकसित होंगी मूलभूत सुविधाएंः-डीएम डॉ. आशीष चौहान
देहरादून। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने समाज कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान जनपद के बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं से शत-प्रतिशत आच्छादित करने के सख्त निर्देश दिए हैं।