उत्तराखंड
तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त
निर्माणदायी संस्थाओं को एक दिन का अल्टीमेटम
देहरादून। गढ़वाल मंडल आयुक्त आनंद स्वरूप ने निर्धारित समयसीमा तक सड़कों को गड्ढामुक्त करने का कार्य शत-प्रतिशत पूरा न होने पर कड़ी नाराजगी जताई है। कैंप कार्यालय में सड़क निर्माणदायी संस्थाओं के साथ आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए शेष कार्य 16 अक्टूबर तक अनिवार्य रूप से पूरा करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़कों को गड्ढामुक्त करने के कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस
विधानसभा चुनाव से पहले सभी शैडो एरिया में नेटवर्क पहुंचाने के डीएम ने दिए सख्त निर्देश
हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज
श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन और भीड़ प्रबंधन सर्वोच्च प्राथमिकता; निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और स्थायी जनसुविधाओं पर भी जोर
अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी
देहरादून। अंकिता भंडारी हत्याकांड की जांच और न्यायिक कार्रवाई को लेकर उत्तराखंड पुलिस ने अपना पक्ष रखा है। अपर पुलिस महानिदेशक (अपराध एवं कानून व्यवस्था) डॉ. वी. मुरुगेशन ने गुरुवार को पुलिस मुख्यालय, देहरादून में आयोजित प्रेस वार्ता में मामले की जांच से लेकर आरोपियों को सजा सुनाए जाने तक की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना सामने आने के 24 घंटे के भीतर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था। वहीं, विशेष जांच दल (एसआईटी) ने 88 दिनों में जांच पूरी कर न्यायालय में आरोपपत्र दाखिल किया था।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर गठित हुई थी एसआईटी
हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव
मुख्य सचिव ने किया दून विश्वविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ
सतत विकास की पहलों में स्थानीय समुदायों की सक्रिय भागीदारी जरूरी
मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी
मुख्यमंत्री ने पं. दीनदयाल उपाध्याय शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह में 63 मेधावी छात्र-छात्राओं और छह प्रधानाचार्यों को किया सम्मानित
शिक्षा को आधुनिक तकनीक, नवाचार और भारतीय जीवन मूल्यों से जोड़ने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री
नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान
आजकल उच्च रक्तचाप यानी हाई ब्लड प्रेशर की समस्या तेजी से लोगों की सेहत को प्रभावित कर रही है। आमतौर पर ब्लड प्रेशर बढ़ने पर खानपान में नमक की मात्रा कम करने की सलाह दी जाती है। हालांकि, केवल नमक पर नियंत्रण रखना ही पर्याप्त नहीं है। नींद की कमी, लगातार तनाव, शारीरिक गतिविधियों का अभाव, जरूरत से ज्यादा कैफीन और शराब का सेवन जैसी आदतें भी ब्लड प्रेशर को प्रभावित कर सकती हैं।
अंकिता के माता-पिता की हिरासत पर भड़के राहुल गांधी, सरकार पर लगाया पीड़ितों की आवाज दबाने का आरोप
राहुल गांधी ने कहा- कांग्रेस परिवार के साथ खड़ी है
नई दिल्ली। अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर सियासी घमासान एक बार फिर तेज हो गया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अंकिता के माता-पिता को हिरासत में लिए जाने के मामले में केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सरकार पीड़ितों की आवाज दबाने और सवाल उठाने वालों को रोकने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि अंकिता को न्याय दिलाने की लड़ाई जारी रहेगी और कांग्रेस इस मुश्किल घड़ी में उसके परिवार के साथ खड़ी है।
हिरासत में लिए जाने के बाद रिहा हुए अंकिता के माता-पिता
‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन
अभिनेत्री यामी गौतम अपनी आगामी फिल्म ‘नई नवेली’ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म की रिलीज से पहले वह निर्माता आनंद एल. राय के साथ अयोध्या पहुंचीं, जहां उन्होंने रामलला और हनुमानजी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान अभिनेत्री ने भगवान श्रीराम से अपने परिवार और सभी लोगों की सुख-समृद्धि की कामना की। फिल्म में यामी एक बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आने वाली हैं।
देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत
तीन लोग घायल
देवप्रयाग। उत्तराखंड के देवप्रयाग में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। चंडीगढ़ से रुद्रप्रयाग जा रही मारुति सुजुकी वैगनआर कार अनियंत्रित होकर ग्राम पाली स्थित रिवर व्यू कैफे एंड रेस्टोरेंट के पास सड़क से करीब 150 मीटर नीचे नदी किनारे जा गिरी। हादसे में चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीमों ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया।