Skip to main content

उत्तराखंड

प्रदेश के सभी स्कूल भवनों का सुरक्षा ऑडिट किया जाए- मुख्यमंत्री

प्रदेश के सभी स्कूल भवनों का सुरक्षा ऑडिट किया जाए- मुख्यमंत्री

देहरादून - मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में उच्च स्तरीय बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्रदेश के सभी स्कूल भवनों का सुरक्षा ऑडिट किया जाए। जर्जर एवं असुरक्षित स्कूल भवनों में बच्चों को किसी भी स्थिति में न बैठाया जाए। बच्चों की सुरक्षा से जुड़ी किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि जहां भी स्कूल भवन मरम्मत योग्य हो, वहां शीघ्र मरम्मत कराया जाए और जहां पुनर्निर्माण की आवश्यकता हो, वहां उसकी कार्य योजना बनाकर तत्परता से क्रियान्वयन किया जाए।

'ओबीसी नेतृत्व भागीदारी न्याय सम्मेलन' में गरजे खरगे, बोले– झूठ की राजनीति कर रही मोदी सरकार

'ओबीसी नेतृत्व भागीदारी न्याय सम्मेलन' में गरजे खरगे, बोले– झूठ की राजनीति कर रही मोदी सरकार

“RSS और BJP समाज में जहर घोल रहे हैं”: कांग्रेस अध्यक्ष का आरोप

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी ने शुक्रवार को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में 'ओबीसी नेतृत्व भागीदारी न्याय सम्मेलन' का आयोजन किया। इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पार्टी की सामाजिक न्याय नीति को आगे बढ़ाते हुए केंद्र सरकार पर तीखे हमले किए। उन्होंने ओबीसी, दलित और वंचित वर्गों के अधिकारों की पैरवी करते हुए राहुल गांधी की भूमिका को प्रमुखता से रेखांकित किया।

सीएम धामी ने पीएम मोदी को दूसरा सबसे लंबा कार्यकाल पूरा करने पर प्रदेशवासियों की ओर से दी शुभकामनाएं

सीएम धामी ने पीएम मोदी को दूसरा सबसे लंबा कार्यकाल पूरा करने पर प्रदेशवासियों की ओर से दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री मोदी ‘नए भारत के निर्माता’ हैं'- सीएम धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश के इतिहास में दूसरा सबसे लंबा कार्यकाल पूरा करने पर प्रदेशवासियों की ओर से शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत तेजी से प्रगति कर रहा है और वैश्विक मंच पर अपनी विशिष्ट पहचान बना रहा है।

'वॉर 2' का ट्रेलर रिलीज: ऋतिक-एनटीआर आमने-सामने, दिखा जबरदस्त एक्शन

'वॉर 2' का ट्रेलर रिलीज: ऋतिक-एनटीआर आमने-सामने, दिखा जबरदस्त एक्शन

बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'वॉर 2' का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है, जिसने फैंस के उत्साह को चरम पर पहुंचा दिया है। ऋतिक रोशन और साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर के बीच इस जबरदस्त टक्कर ने ट्रेलर को चर्चा में ला दिया है। फिल्म का ट्रेलर आते ही सोशल मीडिया पर छा गया और इसे लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।

झालावाड़ में स्कूल की छत गिरने से बड़ा हादसा, चार बच्चों की मौत

झालावाड़ में स्कूल की छत गिरने से बड़ा हादसा, चार बच्चों की मौत

प्रार्थना सभा के दौरान हुआ हादसा, 20 से अधिक बच्चों के मलबे में दबे होने की आशंका, रेस्क्यू जारी

झालावाड़, राजस्थान। शुक्रवार सुबह राजस्थान के झालावाड़ जिले के पीपलोदी गांव स्थित एक सरकारी स्कूल में दर्दनाक हादसा हो गया। प्रार्थना सभा के दौरान अचानक स्कूल की छत गिर गई, जिससे स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में अब तक चार बच्चों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 20 से अधिक बच्चों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है।

उत्तराखंड पंचायत चुनाव के पहले चरण में 68 प्रतिशत मतदान, वोटिंग में दिखा जबरदस्त उत्साह

उत्तराखंड पंचायत चुनाव के पहले चरण में 68 प्रतिशत मतदान, वोटिंग में दिखा जबरदस्त उत्साह

पहले चरण में उत्तरकाशी, देहरादून और ऊधमसिंहनगर में सर्वाधिक मतदान

अब दूसरे चरण की तैयारी, 28 जुलाई को 40 विकासखंडों में मतदान

देहरादून। उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण में मतदाताओं ने भारी उत्साह दिखाया। राज्य के 49 विकासखंडों में हुए मतदान में करीब 68 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कई मतदान केंद्रों पर रात तक मतदाताओं की लंबी कतारें लगी रहीं। खास बात यह रही कि महिलाओं ने पुरुषों से अधिक मतदान कर लोकतंत्र में अपनी भागीदारी को मजबूती से दर्ज कराया।

मुख्यमंत्री धामी ने सड़क किनारे भूना भुट्टा, वृद्धा को अपने हाथों से किया भेंट

मुख्यमंत्री धामी ने सड़क किनारे भूना भुट्टा, वृद्धा को अपने हाथों से किया भेंट

खटीमा में सड़क किनारे ठेली पर रुककर मुख्यमंत्री धामी ने श्रमिकों के श्रम को बताया राज्य की असली ताकत

खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का काफिला भारामल दर्शन के उपरांत जब पीलीभीत रोड से गुजर रहा था, तब मुख्यमंत्री सड़क किनारे भुट्टा भून रहे महातम की ठेली के पास अचानक रुके।

शौर्य दिवस की तैयारियों को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट ने ली समीक्षा बैठक

शौर्य दिवस की तैयारियों को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट ने ली समीक्षा बैठक

देहरादून। कारगिल विजय दिवस, शौर्य दिवस के रूप में धूमधाम और उत्साह से मनाया जाएगा। शौर्य दिवस के अवसर पर 26 जुलाई को प्रातः 10 बजे से गांधी पार्क, देहरादून में भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। शौर्य दिवस को लेकर नोडल अधिकारी/सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह ने सभी संबंधित विभागों की बैठक लेते हुए तैयारियों की समीक्षा की और समय से सभी व्यवस्थाओं को पूर्ण करने के निर्देश दिए।