उत्तराखंड
भाजपा ने विपक्ष पर कसा तंज—'जो लोकतंत्र लिख नहीं सकते, वे सिखाने चले हैं'
‘लोकतंत्र’ की गलत वर्तनी पर गरमाई सियासत
नई दिल्ली। संसद परिसर में विपक्ष के विरोध प्रदर्शन के दौरान ‘लोकतंत्र’ शब्द की गलत वर्तनी को लेकर सियासी तकरार तेज हो गई है। भाजपा ने इस गलती पर विपक्षी दलों को घेरते हुए कहा कि जिन्हें 'लोकतंत्र' लिखना नहीं आता, वे उसे बचाने की बातें कर रहे हैं।
स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के कुलपति और कुलसचिव नियुक्त किए
खेल मंत्री रेखा आर्या ने दिए यूनिवर्सिटी स्थापना के काम में तेजी लाने के निर्देश
देहरादून। प्रदेश में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी स्थापित करने की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए प्रदेश सरकार ने विश्वविद्यालय के पहले कुलपति और कुल सचिव की नियुक्ति कर दी है। इसके साथ ही खेल मंत्री रेखा आर्या ने विश्वविद्यालय स्थापना के काम में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।
- Read more about स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के कुलपति और कुलसचिव नियुक्त किए
- Log in or register to post comments
कैबिनेट मंत्री महाराज ने अपने गांव सेड़ियाखाल में किया मतदान
देहरादून। प्रदेश के पंचायतीराज मंत्री सतपाल महाराज ने पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने के लिए अपने विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल के विकासखण्ड पोखड़ा स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय सेड़ियाखाल के बूथ नं 56 पर पहुंच कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
खूबसूरती के चक्कर में न करें गलती, रोजाना फाउंडेशन लगाने से हो सकती है स्किन डैमेज
मेकअप आज सिर्फ सौंदर्य बढ़ाने का तरीका नहीं, बल्कि आत्मविश्वास को निखारने का भी जरिया बन चुका है। महिलाओं के साथ अब पुरुष भी डेली रूटीन में फाउंडेशन जैसे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने लगे हैं, जिससे त्वचा की खामियां छिप जाती हैं और चेहरा एकसार और चमकदार दिखता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यही फाउंडेशन, जिसे आप खूबसूरत दिखने के लिए इस्तेमाल करते हैं, आपकी त्वचा को धीरे-धीरे नुकसान भी पहुंचा सकता है? आइए जानते हैं रोज़ाना फाउंडेशन लगाने से त्वचा को होने वाले नुकसानों के बारे में।
सीएम धामी ने अपनी माताजी के साथ किया मतदान
ग्रामीणों से पंचायत चुनाव में उत्साहपूर्वक मतदान करने का किया आग्रह
ऊधमसिंह नगर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के क्रम में गुरुवार को राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय नगला तराई, जिला ऊधमसिंह नगर में बूथ न0 3 पर लाईन में लगकर मतदान किया। मुख्यमंत्री के साथ उनकी माताजी श्रीमती बिशना देवी ने भी मतदान किया।
- Read more about सीएम धामी ने अपनी माताजी के साथ किया मतदान
- Log in or register to post comments
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया मतदान
सोमेश्वर, अल्मोड़ा। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने गुरुवार सुबह अल्मोड़ा जनपद के सोमेश्वर में मतदान किया। इस अवसर पर उन्होंने मतदाताओं से अनिवार्य रूप से मतदान करने की अपील भी की।
- Read more about कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया मतदान
- Log in or register to post comments
कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, कहा- देश को ‘फ्री ट्रेड’ नहीं बल्कि ‘फ्यूजिटिव ट्रांसफर एग्रीमेंट’ चाहिए
जयराम रमेश बोले - भगोड़े विजय माल्या, नीरव मोदी और ललित मोदी अब भी हैं विदेश में
नई दिल्ली। भारत और ब्रिटेन के बीच ऐतिहासिक फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) पर हस्ताक्षर से पहले ही राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस ने इस समझौते को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश को ‘फ्री ट्रेड’ नहीं बल्कि ‘फ्यूजिटिव ट्रांसफर एग्रीमेंट’ की ज़रूरत है, ताकि देश के आर्थिक अपराधी जैसे विजय माल्या, नीरव मोदी और ललित मोदी वापस लाए जा सकें। इसके साथ ही पार्टी ने FTA के संभावित आर्थिक प्रभावों पर भी सवाल उठाए हैं।
मुख्यमंत्री ने दी विभिन्न अनियमिताओं एवं धोखाधड़ी के मामलों में अभियोजन चलाये जाने की स्वीकृति
भ्रष्टाचार के खिलाफ मुख्यमंत्री का सख्त रुख जारी
मुख्यमंत्री धामी ने कांवड़ मेले के सफल एवं सकुशल आयोजन पर शासन, प्रशासन एवं पुलिस को दी बधाई
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 2025 के कांवड़ मेले के सफल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण समापन पर समस्त शासन, प्रशासन, पुलिस विभाग, एवं मेला आयोजन से जुड़े सभी कर्मियों को बधाई एवं धन्यवाद दिया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि करोड़ों की संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं के सुरक्षित आवागमन, सुव्यवस्थित व्यवस्था एवं बेहतर प्रबंधन हेतु सभी संबंधित विभागों ने समन्वय एवं सजगता से कार्य किया, जिसके फलस्वरूप यह विशाल धार्मिक आयोजन सकुशल सम्पन्न हो सका।
आईटीआई छात्रों को हर महीने मिलेंगे ₹8000 रुपये, ड्रेस के लिए भी मिलेगा पैसा
प्रदेश सरकार ने चार बड़ी कंपनियों के साथ किया करार, 32 संस्थानों में लागू होगी नई व्यवस्था
देहरादून। उत्तराखंड के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में पढ़ने वाले छात्रों के लिए एक बड़ी सौगात आई है। अब उन्हें प्रशिक्षण के साथ-साथ हर महीने आठ हजार रुपये तक की आर्थिक सहायता भी मिलेगी। यह सुविधा प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई डुअल ट्रेनिंग प्रणाली के तहत दी जाएगी।