उत्तराखंड
‘स्वयं से पहले आप’ की भावना ही एनएसएस की आत्मा- राज्यपाल
राज्यपाल ने एनएसएस स्वयंसेवकों को दी बधाई, कहा- 'सेवा और अनुशासन की मिसाल हैं आप'
देहरादून। गणतंत्र दिवस परेड 2025 में प्रतिभाग करने वाले राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) उत्तराखण्ड इकाई के पांच स्वयंसेवकों ने मंगलवार को राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से भेंट की। इन स्वयंसेवकों में राहुल कान्तिपाल, अनुराग सिंह पंवार, तनुजा रावत, अंजली रावत और मेघा शर्मा शामिल रहे, जिन्होंने कर्तव्य पथ, नई दिल्ली पर आयोजित परेड में उत्तराखण्ड का गौरवपूर्ण प्रतिनिधित्व किया।
क्या आप भी करना चाहते हैं मोटापा कम? तो अपनी लाइफस्टाइल में करें ये बदलाव, मिलेगा फायदा
आज मोटापा सिर्फ शरीर की बनावट से जुड़ी समस्या नहीं रह गई है, बल्कि यह एक लाइफस्टाइल डिसऑर्डर बन चुका है, जो दुनियाभर में तेजी से फैल रहा है। भारत जैसे विकासशील देशों में यह समस्या और भी गंभीर रूप ले रही है, जहां शहरीकरण, खराब खानपान और तनावपूर्ण दिनचर्या ने इसे और बढ़ावा दिया है। मोटापा न केवल शारीरिक असहजता लाता है, बल्कि डायबिटीज, हृदय रोग, हाई ब्लड प्रेशर और मानसिक तनाव जैसी कई बीमारियों की जड़ भी बनता है।
धार्मिक स्थलों की ओर जाने वाले मार्गों से अतिक्रमण हटाकर चौड़ीकरण कराया जाए- मुख्य सचिव
मनसा देवी सहित 5 प्रमुख मंदिरों का विश्लेषण कर तैयार होगा विशेष SOP
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अहम बैठक
मुख्यमंत्री ने खटीमा में 26.23 करोड़ से निर्मित पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय का किया लोकार्पण
2019 से खटीमा में संचालित केंद्रीय विद्यालय को मिला अपना भवन
खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को खटीमा में अखिल भारतीय शिक्षा समागम के अन्तर्गत आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए ₹ 26.23 करोड़ की लागत से निर्मित केंद्रीय विद्यालय, खटीमा का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय परिसर में पौधरोपण भी किया।
जिलाधिकारी सविन बंसल की सख्त कार्रवाई, लापरवाह कानूनगो को किया निलंबित
जनता दर्शन में मिली शिकायत के बाद डीएम ने दी तुरंत कार्रवाई की हिदायत
देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल ने आदेशों की अवहेलना और शासकीय कार्यों में लापरवाही बरतने पर बड़ी कार्रवाई करते हुए माजरा क्षेत्र के राजस्व कानूनगो राहुल देव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। डीएम की इस कार्रवाई से सरकारी महकमे में हड़कंप मच गया है और लापरवाह कर्मचारियों में डर का माहौल बन गया है।
नई शिक्षा नीति छात्रों को 21वीं सदी की चुनौतियों के लिए बनाएगी सक्षम- गणेश जोशी
देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय बीरपुर, देहरादून में आयोजित नई शिक्षा नीति 2020 की पाँचवीं वर्षगांठ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न कलाओं में तैयार किए गए रचनात्मक कार्यों का अवलोकन तथा उत्कृष्ट पीएम श्री विद्यालय बीरपुर के पट्टिका का अनावरण भी किया।
'अवतार 3: फायर एंड ऐश' का ट्रेलर रिलीज — 19 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
दुनिया की सबसे सफल फिल्म फ्रेंचाइजी में शुमार 'अवतार' एक बार फिर सुर्खियों में है। निर्देशक जेम्स कैमरून की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘अवतार 3: फायर एंड ऐश’ का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। इस बार कहानी ना सिर्फ पेंडोरा की रहस्यमयी दुनिया को आगे बढ़ाती है, बल्कि उसमें छिपे एक गहरे और चौंकाने वाले संघर्ष को भी उजागर करती है।
चिराग पासवान का दावा: बिहार में एनडीए की होगी जीत, नीतीश बनेंगे मुख्यमंत्री
नीतीश सरकार पर हमले के दो दिन बाद चिराग ने फिर जताया समर्थन
नई दिल्ली। केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री और लोजपा (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने स्पष्ट किया कि आगामी बिहार विधानसभा चुनावों के बाद नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। यह बयान उन्होंने उस टिप्पणी के दो दिन बाद दिया है, जिसमें उन्होंने नीतीश सरकार की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए अफसोस जताया था कि सरकार ने अपराधियों के सामने घुटने टेक दिए हैं।
दर्दनाक हादसा- तेज रफ्तार बस ने स्कूटी सवार छात्रा को कुचला
पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर दर्ज किया केस
देहरादून। देहरादून में आईएसबीटी फ्लाईओवर के पास एक दर्दनाक हादसे में बीएफआईटी कॉलेज की छात्रा की जान चली गई। स्कूटी सवार छात्रा को एक तेज रफ्तार बस ने कुचल दिया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने आक्रोशित होकर बस चालक की पिटाई कर दी और सड़क जाम कर दिया।
उत्तराखंड पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में 70 प्रतिशत मतदान, वोटिंग में दिखा जबरदस्त उत्साह
ऊधमसिंहनगर में सर्वाधिक 84.26% मतदान, देहरादून में 77.25% वोट डाले गए
देहरादून। उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में मतदाताओं ने भारी उत्साह दिखाया। जहां एक ओर कई पर्वतीय जिलों में तेज बारिश हुई, वहीं दूसरी ओर मतदाताओं का उत्साह भी जमकर बरसा। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, इस चरण में 70 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जिसमें महिलाओं की भागीदारी पुरुषों से अधिक रही।