Skip to main content

उत्तराखंड

तरसेम सिंह हत्याकांड के फरार मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार 

तरसेम सिंह हत्याकांड के फरार मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार 

उधम सिंह नगर। बहुचर्चित डेरा नानकमत्ता गुरुद्वारा के प्रमुख तरसेम सिंह हत्याकांड के फरार मुख्य आरोपी सरबजीत सिंह को पुलिस हिरासत से फरार होने पर मुठभेड़ के दौरान दबोच लिया गया । मुख्य आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी है जबकि मुठभेड़ में तीन पुलिसकर्मी भी घायल हो गए हैं । डीजीपी दीपम सेठ ने पूरे मामले की जानकारी ली है। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि डेरा प्रमुख हत्याकांड में फरार चल रहे आरोपी को उधम सिंह नगर पुलिस की एक विशेष टीम ने पंजाब के तरण तारण जिले से गिरफ्तार कर लिया था ।बुधवार देर रात को पुलिस टीम उसे लेकर उधम सिंह नगर आ रही थी लेकिन काशीपुर क्षेत्र में पहुंचते

आईपीएल 2025 के सातवें मुकाबले में आज सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी लखनऊ सुपरजायंट्स

आईपीएल 2025 के सातवें मुकाबले में आज सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी लखनऊ सुपरजायंट्स

नई दिल्ली। पहले मैच में पराजय का सामना करने वाली लखनऊ सुपरजायंट्स को आईपीएल के अपने अगले मैच में आज यानि गुरुवार को सनराइजर्स हैदराबाद की कड़ी चुनौती का सामना करना होगा, जिसके बल्लेबाजी शीर्षक्रम किसी भी तरह के आक्रमण की बखिया उधेड़ने में माहिर हैं। यह मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा। सनराइजर्स ने जिस तरह का खौफ दूसरी टीमों में जगाया है, वैसे में लखनऊ के लिए यह चुनौती आसान नहीं रहने वाली है। लखनऊ के लिए सबसे बड़ी समस्या फिलहाल उनकी कमजोर गेंदबाजी है। लखनऊ के कई स्टार गेंदबाज चोटिल हैं और एनसीए में हैं। हालांकि, आवेश

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बहुउद्देशीय शिविर की तैयारियों का किया निरीक्षण

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बहुउद्देशीय शिविर की तैयारियों का किया निरीक्षण

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने राज्य सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मसूरी विधानसभा क्षेत्र में आगामी 29 मार्च को सर्वे स्टेडियम, हाथीबड़कला में आयोजित होने वाले बहुउद्देशीय शिविर की तैयारियों के संबंध में आज कार्यक्रम स्थल सर्वे स्टेडियम, हाथीबड़कला का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।

Image removed.

राजकुमार राव की आगामी फिल्म ‘भूल चूक माफ’ की रिलीज तारीख बढ़ी आगे, अब इस दिन देगी सिनेमाघरों में दस्तक 

राजकुमार राव की आगामी फिल्म ‘भूल चूक माफ’ की रिलीज तारीख बढ़ी आगे, अब इस दिन देगी सिनेमाघरों में दस्तक 

अभिनेता राजकुमार राव और अभिनेत्री वामिका गब्बी पहली बार एक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म ‘भूल चूक माफ’ में नजर आने वाले हैं। कुछ दिनों पहले फिल्म की घोषणा करते हुए निर्माताओं की ओर से इसका टीजर जारी किया गया था। ये फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज होनी थी। अब फिल्म को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है। मेकर्स ने जानकारी दी है कि फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ गई है। इससे अब राजकुमार राव की फिल्म का क्लैश सनी देओल की ‘जाट’ से होने से बच गया है।

आइएमए में पहली बार महिला कैडेट भी सैन्य प्रशिक्षण करेंगी प्राप्त, जुलाई से पहला बैच होगा शामिल 

आइएमए में पहली बार महिला कैडेट भी सैन्य प्रशिक्षण करेंगी प्राप्त, जुलाई से पहला बैच होगा शामिल 

देहरादून। भारतीय सैन्य अकादमी (आइएमए) में जल्द ही एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। इस प्रतिष्ठित सैन्य अकादमी में जुलाई से महिला कैडेटों का पहला बैच शामिल होगा। अकादमी के 92 साल के इतिहास में यह पहला अवसर होगा, जब यहां पर महिला कैडेट प्री-मिलिट्री ट्रेनिंग प्राप्त करेंगी और उसके बाद पासआउट होकर सेना में अफसर बनेंगी। कुछ समय पहले सुप्रीम कोर्ट ने खड़गवासला स्थित नेशनल डिफेंस एकेडमी (एनडीए) के दरवाजे महिलाओं के लिए खोलने के आदेश दिए थे। जिसके बाद महिला कैडेटों को एनडीए में प्रवेश मिलना शुरू हुआ था।

31 मार्च को हो रहा राधा रतूड़ी का कार्यकाल पूरा, आनंद बर्द्धन हो सकते है अगले मुख्य सचिव

31 मार्च को हो रहा राधा रतूड़ी का कार्यकाल पूरा, आनंद बर्द्धन हो सकते है अगले मुख्य सचिव

देहरादून। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी के उत्तराधिकारी के तौर पर आनंद बर्द्धन को सबसे प्रबल दावेदार माना जा रहा है। शासन में तैनात अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन उत्तराखंड के अगले मुख्य सचिव हो सकते हैं। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी का सेवा विस्तार 31 मार्च को खत्म हो रहा है। इस बार वह यही जिम्मेंदारी दोबारा निभाने की इच्छुक नहीं मानी जा रही हैं।

क्या आप भी करते हैं अपने चेहरे पर इन चीजों का इस्तेमाल, तो जान लीजिये इससे होने वाले नुकसान

क्या आप भी करते हैं अपने चेहरे पर इन चीजों का इस्तेमाल, तो जान लीजिये इससे होने वाले नुकसान

गर्मियों का मौसम शुरू हो गया है, ऐसे में हर किसी को इस मौसम में अपनी त्वचा का ध्यान रखना चाहिए। यदि गर्मी के मौसम में त्वचा का ध्यान न रखा जाए तो मई-जून में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसी के चलते लोग अभी से अपनी त्वचा का ध्यान रखने लगते हैं।

ध्यान रखने के चक्कर में वो कई बार ये चेक करना भूल जाते हैं कि उन्हें क्या सूट करेगा, क्या नहीं। इसी के चलते हम आपको यहां पर कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जिनका इस्तेमाल आपको गर्मी के मौसम में कभी भी नहीं करना चाहिए। यदि आप इस मौसम में ये चीजें चेहरे पर लगाएंगे तो हो सकता है कि आपका चेहरा खराब हो जाए।

अब और महंगी होगी यात्रा-  एक मई से टोल प्लाजा पर बढ़ने जा रहा शुल्क 

अब और महंगी होगी यात्रा-  एक मई से टोल प्लाजा पर बढ़ने जा रहा शुल्क 

देहरादून। एनएचएआई एक मई से टोल प्लाजा पर शुल्क बढ़ाने जा रहा है। लच्छीवाला टोल पर भी अब वाहन चालकों को अधिक शुल्क देना होगा। कार, जीप, वैन और हल्के मोटर वाहन को सिंगल यात्रा फीस के लिए 110 रुपये, जबकि उसी दिन वापसी करने पर 160 रुपये देने होंगे। हल्के वाहनों को मासिक पास के लिए 3585 रुपये, टोल प्लाजा पर पंजीकृत व्यावसायिक वाहन को एकल यात्रा के लिए 55 रुपये देने होंगे। हल्के व्यावसायिक वाहन, हल्के माल वाहन या मिनी बस को सिंगल यात्रा के लिए 175 रुपये और उसी दिन वापसी करने पर 260 रुपये, मासिक पास के लिए 5790 रुपये देने होंगे।

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने उत्तराखण्ड उद्यमी कॉन्क्लेव का किया शुभारम्भ

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने उत्तराखण्ड उद्यमी कॉन्क्लेव का किया शुभारम्भ

श्रमशक्ति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाई जाए- सीएस

मुख्य सचिव ने उत्तराखण्ड उद्यमी कॉन्क्लेव का शुभारम्भ किया