उत्तराखंड
पर्यटन मंत्री महाराज बोले बोधगया को बुद्धिस्ट सर्किट से जोड़ा जाएगा
पटना में दो दिवसीय "यात्रा एवं पर्यटन मेला (टीटीएफ)" का शुभारंभ
देहरादून/पटना। बोधगया जहां भगवान बुद्ध को दिव्य ज्ञान प्राप्त हुआ था को बुद्धिस्ट सर्किट से और पटना साहिब गुरुद्वारा को पोंटा साहिब से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। उक्त बात प्रदेश के पर्यटन धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने मंगलवार को पटना के सम्राट अशोक कन्वेंशन सेंटर-ज्ञान भवन में बिहार सरकार की मेजबानी में दो दिवसीय "यात्रा एवं पर्यटन मेला (टीटीएफ)" के शुभारंभ अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही।
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड पहाड़ से लेकर मैदान तक ध्वनि और वायु प्रदूषण की गुणवत्ता की करेगा जांच
इन जिलों में की जाएंगी जांच
देहरादून। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड राज्य में पहाड़ से लेकर मैदान तक ध्वनि और वायु प्रदूषण की गुणवत्ता की जांच करेगा। इसके लिए केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने सभी क्षेत्रीय कार्यालयों को पत्र भेजा है। पीसीबी हर वर्ष दिवाली त्योहार के समय विशेषकर 15 दिनों तक हवा और ध्वनि की गुणवत्ता की जांच करता है। राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव डॉ. पराग मधुकर धकाते के मुताबिक, दिवाली के मद्देनजर 24 अक्तूबर से सात नवंबर तक 15 दिनों तक हवा और ध्वनि की गुणवत्ता की जांच होगी।
क्या सोने से ठीक पहले पीती हैं पानी? अपनी सेहत को ये नुकसान पहुंचा रहे हैं आप
हाइड्रेटेड रहना ओवरआल हेल्थ के लिए बेहद जरूरी है.पर आपको जानकर हैरानी होगी कि शरीर के लिए जितना आपका पानी पीना जरूरी है उतना ही इंपॉर्टेंट ये भी है कि आप किस समय पानी पी रहे हैं. जी हां पानी पीने का समय आपकी सोच से भी कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
कई लोगों का मानना है कि सोने से पहले पानी पीने से वह रात भर हाइड्रेटेड रह सकते हैं. अगर आप भी ऐसा ही सोचते हैं या फिर करते हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. आज हम आपको सोने से पहले पानी पीने के फायदे और नुकसान के बारे में बताएंगे. यह भी बताएंगे कि इससे आपकी नींद कैसे प्रभावित हो सकती है।
मुख्यमंत्री धामी ने वर्चुअल माध्यम से लालकुआं-बांद्रा सुपरफास्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
बाबा कैंची धाम के आशीर्वाद से लालकुआं से बांद्रा के लिए ट्रेन संचालन का सपना हुआ पूरा - सीएम धामी
सरकार अशासकीय विद्यालयों के राजकीयकरण को तैयार- डॉ. धन सिंह रावत
आयोग के माध्यम से भरे जायेंगे अशासकीय विद्यालयों में रिक्त पद
विद्यालय प्रबंधन समिति के प्रस्ताव पर होगी त्वरित कार्रवाई
दिल्ली में प्रदूषण का स्तर खराब श्रेणी में पहुंचा, एक्यूआई 318 किया दर्ज
नई दिल्ली। दिल्ली से लेकर नोएडा और गाजियाबाद में भी प्रदूषण का स्तर खराब श्रेणी में पहुंच गया है। दिल्ली में मंगलवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स यानी एक्यूआई 318 दर्ज किया गया है। जबकि जहांगीरपुरी 567 दर्ज हुआ है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) समय समय पर आंकड़े जारी कर रहा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के देश भर में प्रदूषण जांच के लिए 238 स्टेशन हैं। इसके मुताबिक हनुमानगढ़ में 291, भिवानी में 289, रोहतक में 283, जिंद में 277 समेत 18 सब केंद्रों में एक्यूआई खराब श्रेणी में रहा।
रोजगार गारंटी परिषद की बैठक में रिक्त पदों पर नियुक्ति के निर्देश
योजनाओं की गुणवत्ता पूर्ण क्रियान्वयन के निर्देश
कांग्रेस तमाम आदर्श स्थितियों के बावजूद चुनाव हारी
अजीत द्विवेदी
हरियाणा के चुनाव नतीजों ने एक बार फिर प्रमाणित किया है कि कांग्रेस पार्टी जातीय राजनीति में प्रवेश कर तो गई है लेकिन उसकी जटिलताओं को समझ नहीं पा रही है और अगर समझ रही है तो उससे निपटने के उपाय उसको नहीं सूझ रहे हैं। राहुल गांधी ने अप्रैल 2023 से जाति जनगणना और आबादी के अनुपात में आरक्षण बढ़ाने का मुद्दा जोर शोर से उठाया है और उसके बाद से हरियाणा चौथा राज्य था, जहां कांग्रेस तमाम आदर्श स्थितियों के बावजूद चुनाव हारी।
- Read more about कांग्रेस तमाम आदर्श स्थितियों के बावजूद चुनाव हारी
- Log in or register to post comments
डीएम की अधिकारियों को सख्त हिदायत, कार्यों में लापरवाही पर सम्बन्धितों की होगी जिम्मेदारी
प्रापर स्टॉक एवं डिमांड रजिस्टर मैंन्टेन करेंगे सैक्टर अधिकारी
ईईएसएल को सख्त हिदायत अपने आपसी मसले स्वयं देखे, नगर निगम को शर्तों के अनुसार सामग्री एवं सेवा की आपूर्ति करें कम्पनी
दुग्ध उत्पादक किसानों को दिवाली से पहले मिलेगी बकाया धनराशि
53 हजार दुग्ध उत्पादक किसानों को दिवाली पूर्व सरकार का उपहार
राज्य के छह स्थानों पर दिवाली मेले के जरिए आंचल उत्पादों की होगी बिक्री