Skip to main content

उत्तराखंड

सीएम धामी ने साम्बा, जम्मू-कश्मीर में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में किया प्रचार

सीएम धामी ने साम्बा, जम्मू-कश्मीर में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में किया प्रचार

कांग्रेस के शहजादे अगर आज कश्मीर के अंदर आ पा रहे हैं तो इसका श्रेय प्रधानमंत्री मोदी को जाता है - मुख्यमंत्री धामी

अब किसी में पत्थरबाजी करने की नही है हिम्मत- धामी

जम्मू। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को साम्बा, जम्मू-कश्मीर में भाजपा प्रत्याशी सुरजीत सिंह सलाथिया के पक्ष में आयोजित जनसभा में प्रतिभाग किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का समावेशी विकास का एक नया मॉडल

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का समावेशी विकास का एक नया मॉडल

विपक्षी विधायकों के विकास सम्बन्धी प्रस्तावों पर भी उठाए ठोस कदम

310 से अधिक घोषणाएं, विपक्ष के प्रस्ताव भी शामिल

देहरादून। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समावेशी शासन में एक नया मानक स्थापित किया है। दो साल पहले, अपने जन्मदिन पर, उन्होंने राज्य के सभी विधायकों को अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र के लिए 10 व्यापक जनहित से जुड़ी विकास योजनाओं के प्रस्ताव प्रस्तुत करने का आमंत्रण दिया था। इस अनूठी पहल ने राज्य भर में संतुलित विकास सुनिश्चित किया है और भारतीय राजनीति में एक नया उदाहरण स्थापित किया है।

फिल्म 'देवरा पार्ट 1' का ट्रेलर रिलीज, जूनियर एनटीआर और सैफ अली खान के बीच छिड़ी जंग

फिल्म 'देवरा पार्ट 1' का ट्रेलर रिलीज, जूनियर एनटीआर और सैफ अली खान के बीच छिड़ी जंग

साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर स्टारर मास एक्शन ड्रामा फिल्म 'देवरा पार्ट 1' के ट्रेलर का इंतजार खत्म हो चुका है. देवरा पार्ट 1 का ट्रेलर अपने तय समय और डेट पर रिलीज हो गया है। देवरा पार्ट 1 के ट्रेलर का इंतजार जूनियर एनटीआर के फैंस को बेसब्री से था, जो खत्म हो गया है। लेकिन ट्रेलर देखने के बाद फैंस को 27 सितंबर तक का इंतजार भारी पड़ सकता है।

"केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने 'विकसित भारत' मिशन में युवाओं की भागीदारी पर की वर्चुअल बैठक"

"केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने 'विकसित भारत' मिशन में युवाओं की भागीदारी पर की वर्चुअल बैठक"

नई दिल्ली। केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल और श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने  विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के युवा विभागों के मंत्रियों के साथ वर्चुअल बातचीत की। इस बैठक का मुख्य एजेंडा "विकसित भारत" मिशन के निर्माण में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए "माई भारत" प्लेटफार्म को एक वन-स्टॉप समाधान में परिवर्तित करना था।

डेंगू रोकथाम को प्रभावी कदम उठायें सीएमओ- डॉ. धन सिंह रावत

डेंगू रोकथाम को प्रभावी कदम उठायें सीएमओ- डॉ. धन सिंह रावत

कहा, रेखीय विभाग से समन्वय बनाकर माइक्रोप्लान पर करें काम

जनता से अपील, आगामी दो माह तक डेंगू के प्रति रहें सतर्क

उत्तराखंड के पूर्व सैनिक कर्मचारी अब विदेशों में भी कर सकेंगे नौकरी 

उत्तराखंड के पूर्व सैनिक कर्मचारी अब विदेशों में भी कर सकेंगे नौकरी 

देहरादून। प्रदेश के पूर्व सैनिकों के लिए अच्छी खबर है। उत्तराखंड पूर्व सैनिक कर्मचारी निगम के माध्यम से उनके लिए विदेशों में भी नौकरी का रास्ता खुलने जा रहा है। उपनल के प्रबंध निदेशक ब्रिगेडियर जेएनएस बिष्ट (सेनि.) के मुताबिक औसतन हर साल 1000 पूर्व सैनिकों को नौकरी के लिए विदेश भेजा जाएगा। उपनल के प्रबंध निदेशक के मुताबिक प्रवासी भारतीय जनशक्ति योजना के तहत पूर्व सैनिकों को विदेशों में मांग के अनुरूप नौकरी के लिए भेजने की तैयारी है। उपनल को पूर्व में इसका लक्ष्य मिला था, लेकिन अनुबंध के लिए आने वाली कंपनियों की यह शर्त होती है कि इसके लिए उपनल का अपना भवन व जमीन होनी

भाजपा ने कांग्रेस की केदारनाथ प्रतिष्ठा यात्रा को दिया राजनैतिक ढोंग करार 

भाजपा ने कांग्रेस की केदारनाथ प्रतिष्ठा यात्रा को दिया राजनैतिक ढोंग करार 

कांग्रेसी सिर्फ अपनी प्रतिष्ठा को बचाने के लिए यात्रा निकाल रहे

कांग्रेस केदारनाथ उपचुनाव को लेकर रच रही यात्रा का पूरा स्वांग

30 दिन तक लगातार खाली पेट खाएं केला, दूर भाग जाएगी कई सारी खतरनाक बीमारियां

30 दिन तक लगातार खाली पेट खाएं केला, दूर भाग जाएगी कई सारी खतरनाक बीमारियां

रोज केला खाने खाने से पेट और शरीर से जुड़ी समस्याएं दूर हो जाती है. हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक हर रोज 1 केला जरूर खाना चाहिए। इससे शरीर को कई सारे फायदे मिलते हैं। फलों का राजा भले ही आम होता है लेकिन केला खाने के भी कई सारे फायदे होते हैं. केला किसी से भी कम नहीं है। स्वाद और स्वास्थ्य दोनों में यह शानदार फल है. एनर्जी से भरपूर और दाम में किफायती केला की यही खासियत उसे दूसरे फलों से अलग करती है। रोजाना केला खाने से शरीर को कई सारे फायदे मिलते हैं. हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक रोजाना कम से कम एक केला जरूर खाना चाहिए.

देहरादून समेत चार जिलों में भारी बारिश के चलते स्कूल बंद 

देहरादून समेत चार जिलों में भारी बारिश के चलते स्कूल बंद 

देहरादून। उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में आज (बृहस्पतिवार) भारी से भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून समेत हरिद्वार, पौड़ी, बागेश्वर, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले में बिजली चमकने के साथ भारी से भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। उत्तरकाशी, टिहरी, चमोली, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ जिले में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

↑