Skip to main content

उत्तराखंड

क्या है गोंद कतीरा? जानें इसके फायदे, नुकसान और सेवन करने का तरीका

क्या है गोंद कतीरा? जानें इसके फायदे, नुकसान और सेवन करने का तरीका

गर्मियों का बढ़ता तापमान और चिलचिलाती धूप लोगों की सेहत पर असर डालने लगी है। ऐसे मौसम में शरीर को ठंडक और हाइड्रेशन देने वाले घरेलू उपायों की मांग बढ़ जाती है। इन्हीं में गोंद कतीरा इन दिनों लोगों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। आयुर्वेद में इसे शरीर को अंदर से ठंडा रखने वाला प्राकृतिक सुपरफूड माना जाता है, जो गर्मी से राहत देने के साथ कई स्वास्थ्य लाभ भी पहुंचाता है।

महाराज ने किया संगलाकोटी में 73 लाख 16 हजार के मोटर मार्ग का शिलान्यास

महाराज ने किया संगलाकोटी में 73 लाख 16 हजार के मोटर मार्ग का शिलान्यास

ऐकेश्वर (पौड़ी)। चौबट्टाखाल विधायक और प्रदेश के लोक निर्माण, सिंचाई, पर्यटन, ग्रामीण निर्माण, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र के विकासखण्ड ऐकेश्वर में राज्य योजना से 73 लाख 16 हजार की लागत से बनने वाले तिलखोली मोटर मार्ग के संगलाकोटी बैंड से संगलाकोटी गांव तक द्वितीय चरण स्टेज-ll के नव निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।

देश सदैव शहीदों के बलिदान और उनके परिवारों के योगदान का ऋणी रहेगा- राज्यपाल

देश सदैव शहीदों के बलिदान और उनके परिवारों के योगदान का ऋणी रहेगा- राज्यपाल

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने सैनिक सम्मेलन में सैनिकों का बढ़ाया उत्साह

लैंसडाउन। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने अपने दो दिवसीय जनपद भ्रमण के दौरान लैंसडाउन में विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग करते हुए सैनिकों, पूर्व सैनिकों एवं अधिकारियों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने सैनिक सम्मेलन में शामिल होकर सैनिकों का उत्साहवर्धन किया तथा जनपद में संचालित विकास कार्यों एवं योजनाओं की समीक्षा भी की।

शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 1300 अंक से ज्यादा टूटा

शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 1300 अंक से ज्यादा टूटा

नई दिल्ली- सप्ताह के पहले कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली। निवेशकों की जोरदार बिकवाली के चलते सेंसेक्स और निफ्टी दोनों दबाव में रहे, जबकि रुपये ने भी डॉलर के मुकाबले रिकॉर्ड निचला स्तर छू लिया। बाजार में आई इस कमजोरी से निवेशकों को भारी नुकसान उठाना पड़ा।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 1300 अंकों से ज्यादा टूटकर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी बड़ी गिरावट के साथ नीचे फिसल गया। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार वैश्विक संकेतों और घरेलू आर्थिक चिंताओं के कारण निवेशकों का भरोसा कमजोर पड़ा है।

वैश्विक संकट के बीच कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिया ईंधन बचत का संदेश, स्कूटी से पहुंचे कैंप कार्यालय

वैश्विक संकट के बीच कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिया ईंधन बचत का संदेश, स्कूटी से पहुंचे कैंप कार्यालय

देहरादून। प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ी कैंट में आयोजित एक कार्यक्रम के उपरांत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पश्चिमी एशिया में जारी युद्ध एवं वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए पेट्रोल-डीजल की बचत का संदेश दिया।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अपने शासकीय वाहन का उपयोग न करते हुए दो पहिया वाहन स्कूटी से अपने कैंप कार्यालय पहुंचकर आमजन को ईंधन संरक्षण के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों में प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह संसाधनों का संयमित उपयोग करे और अनावश्यक ईंधन खपत से बचे।

यह नया भारत है, जो दुश्मनों की हर नापाक हरकत का देता है मुंहतोड़ जवाब- मुख्यमंत्री धामी

यह नया भारत है, जो दुश्मनों की हर नापाक हरकत का देता है मुंहतोड़ जवाब- मुख्यमंत्री धामी

ऑपरेशन सिंदूर, आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरणा देता रहेगा- सीएम

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को दून सैनिक इंस्टीट्यूट में ऑपरेशन सिंदूर-शौर्य, सम्मान और वीरता का एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर वीर सैनिकों से भेंट कर उन्हें संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा ऑपरेशन सिंदूर, आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरणा देता रहेगा। उन्होंने कहा जब पूरा देश सो रहा था, तब सेनाओं ने 22 मिनट में पाकिस्तान में चल रहे आतंकी ठिकानों को निशाना बनाते हुए ध्वस्त कर दिया।

अमेरिका-चीन रिश्तों में नई पहल- 9 साल बाद चीन जाएंगे अमेरिकी राष्ट्रपति

अमेरिका-चीन रिश्तों में नई पहल- 9 साल बाद चीन जाएंगे अमेरिकी राष्ट्रपति

वाशिंगटन। करीब नौ साल बाद कोई अमेरिकी राष्ट्रपति चीन दौरे पर जा रहा है। चीन के विदेश मंत्रालय ने जानकारी दी कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 13 से 15 मई तक चीन के दौरे पर रहेंगे। यह दौरा राष्ट्रपति शी जिनपिंग के निमंत्रण पर हो रहा है। ऐसे समय में दोनों देशों के शीर्ष नेताओं की यह मुलाकात बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है, जब पश्चिम एशिया में तनाव, होर्मुज जलडमरूमध्य पर बढ़ता संकट और वैश्विक व्यापार को लेकर दुनिया की चिंता लगातार बढ़ रही है। इसके अलावा ताइवान, व्यापारिक टैरिफ और रणनीतिक प्रतिस्पर्धा जैसे मुद्दों पर अमेरिका और चीन के रिश्तों में तल्खी भी बनी हुई है।

रितेश देशमुख की ‘राजा शिवाजी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 65 करोड़ का आंकड़ा

रितेश देशमुख की ‘राजा शिवाजी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 65 करोड़ का आंकड़ा

रितेश देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूत पकड़ बनाए हुए है। 1 मई को रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। रिलीज के 10वें दिन यानी दूसरे रविवार को भी फिल्म ने बेहतरीन कमाई करते हुए अपनी सफलता का सिलसिला जारी रखा।

फिल्म में रितेश देशमुख ने महान मराठा योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज का किरदार निभाया है। खास बात यह है कि उन्होंने अभिनय के साथ-साथ निर्देशन की जिम्मेदारी भी संभाली है। ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, दमदार संवाद और भव्य प्रस्तुति की वजह से फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है।

राष्ट्रीय हित को सर्वोपरि रखते हुए ऊर्जा संसाधनों की बचत हम सभी का सामूहिक उत्तरदायित्व- सीएम

राष्ट्रीय हित को सर्वोपरि रखते हुए ऊर्जा संसाधनों की बचत हम सभी का सामूहिक उत्तरदायित्व- सीएम

देवभूमि के नागरिक हमेशा राष्ट्र हित में अग्रणी रहे हैं- मुख्यमंत्री धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि राष्ट्रीय हित को सर्वोपरि रखते हुए ऊर्जा संसाधनों की बचत हम सभी का सामूहिक उत्तरदायित्व है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देशवासियों से की गई अपील केवल आर्थिक बचत के लिए नहीं बल्कि आत्मनिर्भर और सशक्त भारत के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं से संबंधित सभी प्रकरणों में तेजी लाई जाए- डॉ. आर. राजेश कुमार

मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं से संबंधित सभी प्रकरणों में तेजी लाई जाए- डॉ. आर. राजेश कुमार

मोलेखाल बाजार में पार्किंग निर्माण को मिली सैद्धांतिक मंजूरी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों के क्रम में राज्य सचिवालय में सचिव, आवास एवं राज्य संपत्ति डॉ. आर. राजेश कुमार की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

↑