उत्तराखंड
काशीपुर के विकास को नई गति दे रही धामी सरकार
मुख्यमंत्री ने काशीपुर के 25.19 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण व शिलान्यास
खटीमा/काशीपुर। सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से काशीपुर के 25.19 करोड़ के 03 विकास कार्यों शिलान्यास व 02 विकास कार्यों का लोकार्पण किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के शिलान्यास एवं लोकार्पण कार्यक्रम को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार काशीपुर क्षेत्र के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है और आधुनिक आधारभूत सुविधाओं के विस्तार हेतु तेजी से कार्य कर रही है।
- Read more about काशीपुर के विकास को नई गति दे रही धामी सरकार
- Log in or register to post comments
वीकेंड पर नैनीताल में उमड़ा पर्यटकों का सैलाब, पर्यटन स्थलों पर भीड़ और सड़कों पर यातायात व्यवस्था हुई प्रभावित
नैनीताल- सप्ताहांत की शुरुआत के साथ ही पर्यटकों की भारी आमद देखने को मिली। बड़ी संख्या में पहुंचे सैलानियों के कारण शहर के प्रमुख पर्यटन स्थल गुलजार नजर आए, वहीं यातायात व्यवस्था पर भी दबाव बढ़ गया। शहर की पार्किंग क्षमता पूरी तरह भरने के साथ कई स्थानों पर जाम की स्थिति बनी रही।
शुक्रवार को हजारों पर्यटकों के नैनीताल पहुंचने का अनुमान लगाया गया। बड़ी संख्या में निजी वाहनों के प्रवेश से शहर की प्रमुख सड़कों पर यातायात धीमा पड़ गया। बढ़ते दबाव को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुबह से ही विशेष ट्रैफिक प्लान लागू कर दिया और कई स्थानों पर वाहनों का डायवर्जन किया गया।
हल्द्वानी में अमेजन स्टोर में लगी भीषण आग, दो कर्मचारियों की दर्दनाक मौत
हल्द्वानी। रामपुर रोड स्थित एक ई-कॉमर्स कंपनी के गोदाम में देर रात भीषण आग लगने से दो कर्मचारियों की मौत हो गई। आग इतनी तेजी से फैली कि अंदर मौजूद कर्मचारी बाहर नहीं निकल सके। सूचना मिलते ही दमकल और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
मुख्यमंत्री ने नैनीताल को दी 96.71 करोड़ की योजनाओं की सौगात
नैनीताल : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद नैनीताल को 96 करोड़ 71 लाख रुपये की 13 विकास योजनाओं की सौगात दी। जिसमें 67 करोड़ लागत की 6 योजनाओं का लोकार्पण एवं 29.71 करोड़ की 7 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है।
हरित दून के सपने को जमीन पर उतार रहा एमडीडीए, विश्व पर्यावरण दिवस पर किया 300 पौधों का रोपण
नागरिकों से अपने आसपास कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी जिम्मेदारी लेने का किया आह्वान
पौधारोपण नहीं, पौध संरक्षण भी जरूरी - बंशीधर तिवारी
अजय भटेजा हत्याकांड का मास्टरमाइंड चढ़ा पुलिस के हत्थे
जिला न्यायालय के बाहर से पकड़ा गया इनामी आरोपी अमित भटेजा
देहरादून। राजपुर थाना क्षेत्र के चर्चित अजय भटेजा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले के मुख्य आरोपी एवं 50 हजार रुपये के इनामी अमित भटेजा को देहरादून पुलिस ने जिला न्यायालय के बाहर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस ने हत्या की साजिश से जुड़े पूरे घटनाक्रम का खुलासा कर दिया है।
- Read more about अजय भटेजा हत्याकांड का मास्टरमाइंड चढ़ा पुलिस के हत्थे
- Log in or register to post comments
आपदा से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत कार्यों में तेजी लाई जाए- मुख्य सचिव
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में जनपदीय विकास कार्यों की समीक्षा बैठक
SIR को पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने के लिए 7 जून तक नियुक्त करें बीएलए-2- डीएम
08 जून से शुरू होगा डोर-टू-डोर अभियान, गणना प्रपत्र वितरण और संकलन
अनुपस्थित, स्थानांतरित व मृत मतदाताओं की एएसडी सूची होगी सार्वजनिक
आयोग के निर्देश-मतदाता विवरण के सत्यापन हेतु अनुमन्य दस्तावेजों की प्रति आवश्यक
देहरादून में 80.38 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग पूरी, 14 जुलाई को प्रकाशित होगा प्रथम ड्राफ्ट
SIR को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी ने की राजनीतिक दलों के साथ अहम बैठक
भट्टोवाला गोलीबारी कांड- महिला आयोग की अध्यक्ष ने एम्स पहुँचकर जाना घायलों का हाल
देवभूमि की शांति भंग करने वाले बाहरी अपराधियों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शेगी सरकार, आयोग रख रहा पल-पल की नजर
एसएसपी देहरादून को फोन पर दिए निर्देश, सत्यापन अभियान के साथ 'पुलिस मित्र' की सक्रियता बढ़ाने पर जोर
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने विद्यालय, आंगनबाड़ी केन्द्र, पुस्तकालय एवं खेल सुविधाओं का किया निरीक्षण
टिहरी। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने अपने दो दिवसीय जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दूसरे दिन टिहरी गढ़वाल के बौराड़ी क्षेत्र में स्थित राजकीय मॉडल प्राथमिक विद्यालय, आंगनबाड़ी केन्द्र ढुंगीधार, श्रीदेव सुमन पुस्तकालय एवं बौराड़ी स्टेडियम का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।