उत्तराखंड
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने नवनियुक्त दायित्वधारियों को किया सम्मानित
देहरादून। गोरखा कल्याण परिषद के अध्यक्ष ज्योति कोटिया तथा उत्तराखण्ड पूर्व सैनिक कल्याण सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष शमशेर सिंह बिष्ट को सरकार में दायित्व दिये जाने पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी। काबीना मंत्री ने कहा कि अनुभवी एवं समर्पित व्यक्तित्वों को विभिन्न दायित्व सौंपे जाने से राज्य के विकास और जनहित से जुड़े कार्यों को नई दिशा मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने 9.74 लाख लाभार्थियों को 176.59 करोड़ रूपये की पेंशन राशि हस्तांतरित की
राज्य स्तरीय जागरूकता कार्यशाला में नशा मुक्ति एवं वरिष्ठ नागरिक सम्मान की दिलाई शपथ
जन कल्याण और समामाजिक न्याय के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध- मुख्यमंत्री
मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने किया बजरंग सेतु का निरीक्षण
देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्धन व सचिव पंकज पांडे ने टिहरी गढ़वाल क्षेत्रांतर्गत तपोवन स्थित बजरंग सेतु का स्थलीय निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता ओम प्रकाश द्वारा सेतु की इंजीनियरिंग संरचना, तकनीकी विशेषताओं एवं निर्माण संबंधी पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी। मुख्य सचिव ने परियोजना की प्रगति एवं सुरक्षा मानकों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
- Read more about मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने किया बजरंग सेतु का निरीक्षण
- Log in or register to post comments
दिनभर नींद और थकान से हैं परेशान? जानिए क्या है इसकी असली वजह
दिनभर सुस्ती, काम में मन न लगना और बार-बार नींद आना आजकल कई लोगों की आम समस्या बन चुकी है। अक्सर लोग इसे व्यस्त दिनचर्या, बढ़ते काम के दबाव या मौसम में बदलाव का असर मानकर अनदेखा कर देते हैं। लेकिन अगर पर्याप्त आराम करने के बाद भी शरीर में ऊर्जा की कमी बनी रहती है, तो यह किसी स्वास्थ्य संबंधी समस्या या खराब जीवनशैली का संकेत हो सकता है।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
‘खेत बचाओ अभियान’ को सफल बनाने के लिए जनप्रतिनिधियों की भागीदारी पर जोर
देहरादून। प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कृषि और उद्यान योजनाओं की प्रगति का आकलन किया गया तथा अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
हॉलीवुड फिल्म ‘ऑब्सेशन’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, फिल्म ने छठे दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
हॉलीवुड की सुपरनैचुरल हॉरर फिल्म ‘ऑब्सेशन’ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है। जहां हालिया रिलीज हिंदी फिल्मों को दर्शकों से उम्मीद के मुताबिक प्रतिक्रिया नहीं मिल रही है, वहीं यह हॉरर थ्रिलर दर्शकों की पहली पसंद बनती जा रही है। फिल्म ने रिलीज के छठे दिन भी संतोषजनक कमाई दर्ज कर अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी है।
छठे दिन कितनी हुई कमाई?
पुलिस मुठभेड़ में राजस्थान के दो बदमाश गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली
नयागांव में चेकिंग के दौरान बैरियर तोड़कर भागे बदमाश, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक घायल
देहरादून। देहरादून में तड़के सुबह दून पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। नयागांव क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें राजस्थान के दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि दूसरे आरोपी को पुलिस ने पीछा कर दबोच लिया। पुलिस तीन अन्य फरार बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है।
आढ़त बाजार पुनर्विकास परियोजना को मिली रफ्तार, जून तक पूरे होंगे सभी लंबित कार्य
एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने तय की समयसीमा, रजिस्ट्री से लेकर निर्माण कार्यों तक होगी सख्त मॉनिटरिंग
प्रतिकर लेने के बावजूद कब्जा नहीं छोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई, खुद स्थलीय निरीक्षण करेंगे उपाध्यक्ष
देहरादून में कोबरा गैंग पर पुलिस का शिकंजा, तीन ड्रग तस्कर गिरफ्तार
एसएसपी देहरादून की सटीक रणनीति से नशे के सिंडिकेट को ध्वस्त करती दून पुलिस
हाई प्रोफाइल ड्रग्स के साथ कोबरा गैंग के 02 शातिर विदेशी पैडलरों सहित 03 नशा तस्करों को दून पुलिस ने 02 मामलों में अलग-अलग स्थानों से किया गिरफ्तार
अभियुक्तों के कब्जे से 20 लाख रू0 अनुमानित मूल्य की 20.92 ग्राम अवैध कोकिन हुई बरामद
बरामद कोकिन को दिल्ली से तस्करी कर देहरादून लाये थे अभियुक्त
मालवीय नगर के रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, 21 लोगों की मौत, कई घायल
आग में झुलसी बहुमंजिला इमारत, कई घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन
प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की
नई दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली के मालवीय नगर स्थित हौज रानी इलाके में बुधवार सुबह एक रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग ने बड़ा हादसा खड़ा कर दिया। आग की चपेट में आने से अब तक 21 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 37 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां कई की हालत गंभीर बनी हुई है।