Skip to main content

उत्तराखंड

मालागूंठी में दो वाहनों की जोरदार टक्कर, कार में फंसे चार लोगों को SDRF ने निकाला सुरक्षित बाहर

मालागूंठी में दो वाहनों की जोरदार टक्कर, कार में फंसे चार लोगों को SDRF ने निकाला सुरक्षित बाहर

ऋषिकेश। मालागूंठी क्षेत्र में एक भारी वाहन और स्विफ्ट कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में स्विफ्ट कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार चार लोग वाहन के अंदर फंस गए। सूचना मिलते ही SDRF की टीम ने मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

बेटियां उठायेंगी नशे के विरुद्ध मशाल- डाॅ. धन सिंह रावत

बेटियां उठायेंगी नशे के विरुद्ध मशाल- डाॅ. धन सिंह रावत

एमकेपी पीजी काॅलेज से 100 दिवसीय नशामुक्ति महाभियान का शुभारम्भ

प्रदेशभर में गूंजेगा नशे के विरूद्ध युवा संकल्प, दिलाई जायेगी शपथ

देहरादून। सूबे के युवाओं को नशे की लत से दूर रखने व उन्हें सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने लिये प्रदेशभर में 100 दिवसीय नशामुक्ति महाभियान चलाया जाएगा। इस अभियान में प्रदेश की बेटियां नशे के विरुद्ध जागरूकता की मशाल थामेगी। अभियान के दौरान प्रदेशभर के सभी शिक्षण संस्थानों में युवाओं को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई जाएगी तथा आमजन को भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जाएगा।

हल्द्वानी में खेल विश्वविद्यालय का शिलान्यास, पहले शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ

हल्द्वानी में खेल विश्वविद्यालय का शिलान्यास, पहले शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ

मुख्यमंत्री धामी और खेल मंत्री रेखा आर्या ने गौलापार में किया भूमि पूजन

हल्द्वानी। राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर उत्तराखंड के खेल क्षेत्र को बड़ी सौगात मिली। हल्द्वानी के गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम परिसर में राज्य के पहले खेल विश्वविद्यालय के प्रथम चरण के निर्माण कार्यों का शिलान्यास और भूमि पूजन किया गया। इसके साथ ही करीब 150 विद्यार्थियों के प्रवेश के साथ विश्वविद्यालय के पहले शैक्षणिक सत्र की शुरुआत भी हो गई।

25 हजार का इनामी गैंगस्टर सोनौली से गिरफ्तार

25 हजार का इनामी गैंगस्टर सोनौली से गिरफ्तार

नेपाल भागने की फिराक में था आरोपी 

देहरादून। दून पुलिस ने ‘किंग ऑफ उत्तराखंड’ गैंग के 25 हजार रुपये के इनामी सदस्य रवि कुमार गुप्ता को उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले के सोनौली से गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित रवि गिरफ्तारी से बचने के लिए नेपाल भागने की तैयारी में था। पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से कार्रवाई करते हुए उसे दबोच लिया।

चिड़ोंवाली में क्षतिग्रस्त पुल का मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण

चिड़ोंवाली में क्षतिग्रस्त पुल का मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण

एक सप्ताह में डीपीआर तैयार करने के निर्देश

देहरादून। चिड़ोंवाली के मंदाकिनी विहार क्षेत्र में बारिश के चलते क्षतिग्रस्त हुए पुल को लेकर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शनिवार को मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को तत्काल सुरक्षा और मरम्मत संबंधी कार्य शुरू करने के निर्देश दिए।

वेलावन सेंथिलकुमार ने जीता बुडापेस्ट ओपन स्क्वाश खिताब, फाइनल में दर्ज की शानदार जीत

वेलावन सेंथिलकुमार ने जीता बुडापेस्ट ओपन स्क्वाश खिताब, फाइनल में दर्ज की शानदार जीत

फाइनल में फरकास को हराया

नई दिल्ली। भारतीय स्क्वाश खिलाड़ी वेलावन सेंथिलकुमार ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए बुडापेस्ट ओपन स्क्वाश टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया। हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में खेले गए फाइनल मुकाबले में सेंथिलकुमार ने स्थानीय खिलाड़ी बालाज फरकास को सीधे गेमों में हराकर अपने करियर का पहला पीएसए कॉपर-लेवल खिताब हासिल किया।

सिर्फ डाइट और एक्सरसाइज नहीं, मजबूत इम्युनिटी के लिए पूरी नींद भी जरूरी

सिर्फ डाइट और एक्सरसाइज नहीं, मजबूत इम्युनिटी के लिए पूरी नींद भी जरूरी

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सिर्फ पौष्टिक खाना और नियमित एक्सरसाइज ही काफी नहीं है। पर्याप्त और अच्छी नींद भी मजबूत इम्युनिटी के लिए बेहद अहम मानी जाती है। आज की व्यस्त जीवनशैली में देर रात तक जागना, मोबाइल या लैपटॉप का इस्तेमाल करना और अनियमित समय पर सोना आम हो गया है। इसका असर केवल अगले दिन की थकान और सुस्ती पर नहीं पड़ता, बल्कि लंबे समय में शरीर की संक्रमण से लड़ने की क्षमता भी प्रभावित हो सकती है।

दिल्ली-NCR में CNG के दाम बढ़े, जानिए नए रेट

दिल्ली-NCR में CNG के दाम बढ़े, जानिए नए रेट

CNG महंगी होने से बढ़ सकता है ऑटो-टैक्सी और माल ढुलाई का खर्च

नई दिल्ली। दिल्ली-NCR में CNG से वाहन चलाने वालों को एक बार फिर महंगाई का झटका लगा है। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने CNG की कीमत में 3.89 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की है। नए दाम शनिवार से लागू हो गए हैं। कीमत बढ़ने के बाद राजधानी दिल्ली में CNG की कीमत अब 86.98 रुपये प्रति किलो हो गई है।

NCR के शहरों में भी बढ़े रेट

‘प्रेम कीटाणु’ का नया रोमांटिक ट्रैक ‘कहो तो’ रिलीज, वीर पहाड़िया और आफिया सैयद की दिखी शानदार केमिस्ट्री

‘प्रेम कीटाणु’ का नया रोमांटिक ट्रैक ‘कहो तो’ रिलीज, वीर पहाड़िया और आफिया सैयद की दिखी शानदार केमिस्ट्री

वीर पहाड़िया की आगामी फिल्म ‘प्रेम कीटाणु’ इन दिनों चर्चा में है। कॉलेज लाइफ, दोस्ती और पहली मोहब्बत की कहानी पर आधारित इस फिल्म का दूसरा गाना ‘कहो तो’ रिलीज कर दिया गया है। गाने में प्यार के अलग-अलग एहसासों को खूबसूरती से पेश किया गया है। फिल्म में वीर पहाड़िया के साथ आफिया सैयद मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।

रोमांस और जुदाई के एहसास से सजा है गाना

नेपाल में बाढ़ का कहर: 626 लोगों की मौत, 2 हजार से ज्यादा लापता, भारत ने भेजी राहत सामग्री

नेपाल में बाढ़ का कहर: 626 लोगों की मौत, 2 हजार से ज्यादा लापता, भारत ने भेजी राहत सामग्री

84 भारतीय नागरिक सुरक्षित निकाले गए

काठमांडू। नेपाल और तिब्बत के सीमावर्ती क्षेत्रों में आई भीषण बाढ़ ने बड़े पैमाने पर जनजीवन को प्रभावित किया है। भोटे कोशी और त्रिशूली नदियों में उफान के बाद कई इलाकों में भारी नुकसान की खबर है। इस प्राकृतिक आपदा में अब तक कम से कम 626 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 2,482 से अधिक लोग लापता बताए जा रहे हैं। हालात को देखते हुए भारत ने राहत और बचाव अभियान में नेपाल की सहायता के लिए तत्काल कदम उठाए हैं।

↑