Skip to main content

उत्तराखंड

कोटद्वार में नकली दवाईयों के कारोबार में लिप्त एक अवैध फैक्ट्री सील

कोटद्वार में नकली दवाईयों के कारोबार में लिप्त एक अवैध फैक्ट्री सील

नकली दवाई माफियांओं पर 24 घण्टे के अन्दर एसटीएफ की दूसरी बड़ी कार्यवाही

कोटद्वार। मुख्यमंत्री के ‘ड्रग्स फ्री देवभूमि’ अभियान के तहत उत्तराखंड एसटीएफ ने नकली और अवैध दवाओं के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कोटद्वार स्थित एक दवा निर्माण इकाई पर छापा मारा। जांच के दौरान फैक्ट्री में अनियमितताएं पाए जाने पर परिसर को सील कर दिया गया और बड़ी मात्रा में दवा निर्माण से जुड़ी सामग्री बरामद की गई।

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने की चारधाम यात्रा की समीक्षा

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने की चारधाम यात्रा की समीक्षा

सम्बन्धित जिलाधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

मानसून सीजन को देखते हुए यात्रा को सुचारू रखने के लिए पहले से की जाएं तैयारियां: मुख्य सचिव

सभी होल्डिंग एरिया को किया जाए एक्टिवेट

होल्डिंग एरिया में हों सभी बुनियादी सुविधाएं

आपातकालीन परिस्थितियों के लिए निकासी योजना रहे पहले से तैयार

डीडीआरसी और नारी निकेतन को मिली निःशुल्क ईवी वाहन सेवा, डीएम ने दिखाई हरी झंडी

डीडीआरसी और नारी निकेतन को मिली निःशुल्क ईवी वाहन सेवा, डीएम ने दिखाई हरी झंडी

दिव्यांगों, वृद्धजनों और बेसहारा महिलाओं-बच्चों के लिए डीएम सविन बंसल की संवेदनशील पहल

ईवी वाहन सेवाः पर्यावरण संरक्षण के साथ जरूरतमंदों को मिला सुरक्षा और सम्मान का सहारा

बेसहारा एवं दिव्यांगजनों का जीवन आसान बनाना प्रशासन का दायित्व-डीएम

पेट्रोल-डीजल के दामों में फिर बढ़ोतरी, आम लोगों की जेब पर पड़ेगा असर

पेट्रोल-डीजल के दामों में फिर बढ़ोतरी, आम लोगों की जेब पर पड़ेगा असर

10 दिनों में करीब 5 रुपये महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल

देहरादून। ईंधन की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी ने आम उपभोक्ताओं की चिंता बढ़ा दी है। सरकारी तेल कंपनियों ने शनिवार को पेट्रोल और डीजल के दामों में एक बार फिर इजाफा किया है। नई दरों के लागू होने के बाद वाहन चालकों को अब ईंधन के लिए पहले से अधिक खर्च करना पड़ेगा।

'रफ्तार' की नई रिलीज डेट का ऐलान, अब 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

'रफ्तार' की नई रिलीज डेट का ऐलान, अब 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

अभिनेता राजकुमार राव और अभिनेत्री कीर्ति सुरेश की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रफ्तार' को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। फिल्म के निर्माताओं ने इसकी नई रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। अब यह फिल्म दशहरा के खास मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। रिलीज डेट की घोषणा के साथ ही फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता भी बढ़ गई है।

वर्षाकाल से पहले पूरे हों बाढ़ सुरक्षा कार्य- सचिव आपदा प्रबंधन

वर्षाकाल से पहले पूरे हों बाढ़ सुरक्षा कार्य- सचिव आपदा प्रबंधन

देहरादून। सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने नेपाल सीमा पर मेलाघाट में जगबूढ़ा नदी के भू कटाव की रोकथाम के दृष्टिगत बाढ़ सुरक्षा कार्यों को लेकर स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधीक्षण अभियंता सिंचाई को निर्देश दिए कि जहाँ पर अति आवश्यक है, वहां पर शीघ्र बाढ़ सुरक्षा कार्य करा लिया जाए।

मुख्यमंत्री धामी ने 'नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026' के काउंटडाउन रन कार्यक्रम का किया फ्लैग ऑफ

मुख्यमंत्री धामी ने 'नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026' के काउंटडाउन रन कार्यक्रम का किया फ्लैग ऑफ

नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन, रोजगार और युवा उद्यमिता को देगा नई गति- मुख्यमंत्री

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 के काउंटडाउन रन कार्यक्रम का फ्लैग ऑफ किया और मशाल प्रज्ज्वलित कर प्रतीकात्मक दौड़ में हिस्सा लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 31 मई 2026 को होने वाले नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन के शुभंकर "क्यालु- हिम तेंदुआ" का अनावरण भी किया।

“देवभूमि में सड़कों पर नमाज़ नहीं होने देंगे, कानून से ऊपर कोई नहीं” — सीएम धामी

“देवभूमि में सड़कों पर नमाज़ नहीं होने देंगे, कानून से ऊपर कोई नहीं” — सीएम धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में सड़कों पर नमाज़ पढ़ने को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट कहा है कि देवभूमि उत्तराखंड में सार्वजनिक सड़कों को धार्मिक गतिविधियों के माध्यम से बाधित करने की अनुमति किसी भी कीमत पर नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि आस्था का सम्मान सभी को है, लेकिन कानून और व्यवस्था से ऊपर कोई नहीं हो सकता।

स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रायपुर का किया औचक निरीक्षण

स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रायपुर का किया औचक निरीक्षण

“डॉक्टर पूरी निष्ठा से निभाएं अपना दायित्व, मरीजों को बाहर से दवा खरीदने की न पड़े आवश्यकता”- मंत्री सुबोध उनियाल

देहरादून। उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) रायपुर का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत परखी। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में सभी चिकित्सक उपस्थित मिले। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं का भी गहन निरीक्षण किया।

डेंगू-चिकनगुनिया को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, सभी जिलों को व्यापक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश

डेंगू-चिकनगुनिया को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, सभी जिलों को व्यापक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश

अस्पतालों में बनाए जाएंगे विशेष डेंगू वार्ड

देहरादून। प्रदेश में डेंगू और चिकनगुनिया के संभावित खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश जारी किए हैं। महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. सुनीता टम्टा ने सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को रोगों की रोकथाम, नियंत्रण और उपचार व्यवस्था को मजबूत करने के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं।