Skip to main content

उत्तराखंड

पेंशन योजनाओं में पारदर्शिता की पहल, 15 जून तक होगा लाभार्थियों का शत-प्रतिशत भौतिक सत्यापन

पेंशन योजनाओं में पारदर्शिता की पहल, 15 जून तक होगा लाभार्थियों का शत-प्रतिशत भौतिक सत्यापन

शहरी क्षेत्रों में उप जिलाधिकारी व ग्रामीण क्षेत्रों में खंड विकास अधिकारी की निगरानी में होगा सत्यापन

15 जून तक हर हाल में पूरा हो सत्यापन, सीडीओ का सख्त निर्देश

महाराज ने आदमखोर गुलदार को शीघ्र मारने के दिए निर्देश

महाराज ने आदमखोर गुलदार को शीघ्र मारने के दिए निर्देश

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने दृष्टि की मृत्यु पर गहरी संवेदना व्यक्त कर उनके पिता को ढांढस बंधाया

पौड़ी। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कुंजखाल/भतकोट में गुलदार के हमले मारी गई भतकोट गाँव निवासी 4 वर्षीय बच्ची दृष्टि की मृत्यु पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उनके पिता हरेंद्र सिंह को ढांढस बंधाया। उन्होंने प्रभागीय वनाधिकारी पौड़ी को निर्देश दिए हैं कि आदमखोर गुलदार को पकड़ने के लिए पर्याप्त पिंजरे लगाने के साथ-साथ शीघ्र उसे मार कर स्थानीय लोगों की सुरक्षा की जाये।

आईपीएल 2026- दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला आज

आईपीएल 2026- दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला आज

अरुण जेटली स्टेडियम में होगा रोमांचक मुकाबला

नई दिल्ली। आईपीएल 2026 में आज दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला होगा। जहां एक ओर दिल्ली अपनी कमजोर टॉप ऑर्डर बल्लेबाजी को सुधारने की कोशिश करेगी, वहीं मुंबई जीत की लय को कायम रखने के इरादे से मैदान में उतरेगी।

‘मुस्लिम-विरोधी’ आरोपों पर ई. के. पलानीस्वामी का पलटवार, डीएमके की नीतियों पर उठाए सवाल

‘मुस्लिम-विरोधी’ आरोपों पर ई. के. पलानीस्वामी का पलटवार, डीएमके की नीतियों पर उठाए सवाल

महिला योजना से लेकर पेंशन तक, ई. के. पलानीस्वामी ने गिनाईं सरकार की कमियां

वेल्लोर। तमिलनाडु की सियासत में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है। ई. के. पलानीस्वामी ने एम. के. स्टालिन पर तीखा हमला बोलते हुए उनकी सरकार और नीतियों पर कई गंभीर सवाल खड़े किए हैं। खासतौर पर अल्पसंख्यकों और शासन व्यवस्था को लेकर दोनों नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है।

'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, फिल्म ने 16 दिनों में कमाए इतने करोड़ रुपये

'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, फिल्म ने 16 दिनों में कमाए इतने करोड़ रुपये

बॉलीवुड निर्देशक आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के बाद से ही फिल्म ने कमाई के नए रिकॉर्ड कायम किए हैं और अब यह 1000 करोड़ क्लब में शामिल होने के बेहद करीब पहुंच चुकी है। फिल्म की तेज रफ्तार कमाई ने ट्रेड एक्सपर्ट्स को भी चौंका दिया है।

19 मार्च को रिलीज हुई धुरंधर 2 ने पहले ही दिन 102.55 करोड़ रुपये की दमदार ओपनिंग के साथ अपनी सफलता का संकेत दे दिया था। पहले सप्ताह में फिल्म ने 674.17 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जबकि दूसरे सप्ताह में भी इसकी रफ्तार बरकरार रही और इसने 263.65 करोड़ रुपये की कमाई की।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अरुणाचल प्रदेश के कृषि मंत्री गेब्रियल डी. वांगसू से की शिष्टाचार भेंट

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अरुणाचल प्रदेश के कृषि मंत्री गेब्रियल डी. वांगसू से की शिष्टाचार भेंट

चाय उत्पादन, प्राकृतिक खेती और उद्यानिकी पर हुई विस्तृत चर्चा

देहरादून/ईटानगर। उत्तराखंड के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर में राज्य के कृषि मंत्री गेब्रियल डी. वांगसू से शिष्टाचार भेंट की।

इस दौरान दोनों नेताओं के बीच चाय उत्पादन, प्राकृतिक खेती, एरोमेटिक पौधों और उद्यानिकी जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में विशेष रूप से पहाड़ी राज्यों की भौगोलिक परिस्थितियों के अनुरूप कृषि तकनीकों के आदान-प्रदान पर जोर दिया गया।

“विकास भी और विरासत भी” को ध्यान में रखते हुए कार्य कर रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री धामी

“विकास भी और विरासत भी” को ध्यान में रखते हुए कार्य कर रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री धामी

मुख्यमंत्री ने जुगमन्दर हॉल के नवीनीकरण कार्य का किया लोकार्पण

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नगर निगम देहरादून में निगम द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण एवं संवर्धन के अंतर्गत 02 करोड़ 32 लाख 50 हजार रुपये की लागत से जुगमन्दर हॉल के जीर्णोद्धार एवं नवीनीकरण कार्य का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने केदारपुरम स्थित ए.बी.सी. सेंटर में कैनालों के निर्माण एवं नगर निगम क्षेत्रांतर्गत 06 स्थानों पर पार्कों के विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का शिलान्यास भी किया।

पौड़ी का जिला पुस्तकालय बना आकर्षक एवं आधुनिक अध्ययन केंद्र, पहाड़ी शैली में मिला नया स्वरूप

पौड़ी का जिला पुस्तकालय बना आकर्षक एवं आधुनिक अध्ययन केंद्र, पहाड़ी शैली में मिला नया स्वरूप

जिलाधिकारी के प्रयासों से आधुनिक सुविधाओं से सजा जिला पुस्तकालय, छात्रों को मिला बेहतर अध्ययन माहौल

घंटाघर बना जिला पुस्तकालय की पहचान, समय के साथ अनुशासन का संदेश

पौड़ी- कभी अव्यवस्थाओं और मूलभूत सुविधाओं के अभाव से जूझ रहा पौड़ी मुख्यालय का जिला पुस्तकालय अब एक आधुनिक, सुव्यवस्थित और आकर्षक अध्ययन केंद्र के रूप में विकसित हो गया है। विशेष बात यह है कि पुस्तकालय को पारंपरिक पहाड़ी शैली में तैयार किया गया है, जो स्थानीय वास्तुकला और आधुनिक सुविधाओं का सुंदर समन्वय प्रस्तुत करता है।

आमजन को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता- महेंद्र भट्ट

आमजन को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता- महेंद्र भट्ट

रुड़की में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, महेंद्र भट्ट ने किया शुभारंभ

हरिद्वार। रुड़की में आमजन को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से संवाद कर उनकी समस्याएं भी सुनीं।

रुड़की में आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर स्वास्थ्य जांच और विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श का लाभ उठाया। शिविर का उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना रहा।

शहर के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों और पार्कों में चला दून पुलिस का चेकिंग अभियान

शहर के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों और पार्कों में चला दून पुलिस का चेकिंग अभियान

मार्निंग वॉक पर जाने वाले बुजुर्गों, महिलाओं व बच्चों तथा अपने काम पर जाने वाली महिलाओं को सुरक्षा का अहसास दिलाने गौरा पुलिस तथा यातायात पुलिस द्वारा की गई सघन चेकिंग

देहरादून। देहरादून में आमजन की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपदभर में दिन-रात सघन चेकिंग और सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है, जिससे संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित किया जा सके।