Skip to main content

उत्तराखंड

चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 25 दिनों में 12.60 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 25 दिनों में 12.60 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

22 दिनों में 5 लाख से ज्यादा भक्त पहुंचे बाबा केदार के द्वार

देहरादून। चारधाम यात्रा के शुरू होने के महज 25 दिनों के भीतर ही श्रद्धालुओं की संख्या 12.60 लाख के पार पहुंच गई है। बुधवार को अकेले एक दिन में करीब 80 हजार श्रद्धालुओं ने चारों धामों में दर्शन किए। केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में भक्तों की लगातार बढ़ती संख्या से यात्रा मार्गों पर खासा उत्साह दिखाई दे रहा है। विशेष रूप से केदारनाथ धाम को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त आस्था देखने को मिल रही है, जहां 22 दिनों में ही 5.23 लाख से अधिक यात्री बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं।

‘मां इंटी बंगारम’ की नई रिलीज डेट का एलान, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

‘मां इंटी बंगारम’ की नई रिलीज डेट का एलान, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

सामंथा रुथ प्रभु की आगामी फिल्म ‘मां इंटी बंगारम’ को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। लंबे समय से चर्चा में बनी इस फिल्म की रिलीज डेट को लेकर अब बड़ा अपडेट सामने आया है। मेकर्स ने फिल्म का नया पोस्टर जारी करते हुए इसकी नई रिलीज तारीख का ऐलान कर दिया है। पोस्टर में सामंथा दमदार अंदाज में नजर आ रही हैं, जिसने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है।

जवाड़ी पुल के पास गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने समय रहते बचाई दो जिंदगियां

जवाड़ी पुल के पास गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने समय रहते बचाई दो जिंदगियां

दुर्गम खाई में चला रेस्क्यू ऑपरेशन

रुद्रप्रयाग। जनपद के जवाड़ी पुल के समीप एक कार गहरी खाई में गिर गयी, जिसमे सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ पोस्ट रतूड़ा की टीम को तत्काल मौके पर रवाना किया गया। उप निरीक्षक संतोष परिहार के नेतृत्व में टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल पर पहुंची और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।

मंत्री गणेश जोशी ने कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक

मंत्री गणेश जोशी ने कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक

किसानों की आय बढ़ाने, नई फसलों को प्रोत्साहन देने तथा आधुनिक तकनीकों को अपनाने पर हुई चर्चा

देहरादून। प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अपने कैंप कार्यालय में कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर राज्य में कृषि एवं उद्यानिकी क्षेत्र में नवाचार आधारित कार्यों को बढ़ावा देने के निर्देश दिए। बैठक में प्रदेश में किसानों की आय बढ़ाने, नई फसलों को प्रोत्साहन देने तथा आधुनिक तकनीकों को अपनाने पर विस्तार से चर्चा की गई।

जनसेवा के मूल मंत्र पर चलने वाली पार्टी है भाजपा- महाराज

जनसेवा के मूल मंत्र पर चलने वाली पार्टी है भाजपा- महाराज

कैबिनेट मंत्री महाराज और धन सिंह ने संयुक्त रूप से किया भाजपा के नव निर्मित जिला कार्यालय भवन का उद्घाटन

पौड़ी। प्रदेश के लोक निर्माण, सिंचाई, पर्यटन, ग्रामीण निर्माण, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज और कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में संयुक्त रुप से भाजपा के नव निर्मित जिला कार्यालय भवन का उद्घाटन किया।

ऋषिकेश में एमडीडीए का बड़ा अभियान, आठ अवैध बहुमंजिला भवन सील

ऋषिकेश में एमडीडीए का बड़ा अभियान, आठ अवैध बहुमंजिला भवन सील

देहरादून संस्कृति लोक कॉलोनी से ऋषिकेश निर्मल बाग तक चली कार्रवाई, पुलिस बल रहा तैनात

मुख्यमंत्री धामी ने CBSE 12वीं की परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को दी बधाई

मुख्यमंत्री धामी ने CBSE 12वीं की परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को दी बधाई

विद्यार्थियों की यह सफलता उनके कठिन परिश्रम, अनुशासन और आत्मविश्वास का परिणाम है- मुख्यमंत्री

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की कक्षा 12वीं परीक्षा में सफल हुए सभी छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता उनके कठिन परिश्रम, अनुशासन और आत्मविश्वास का परिणाम है।

बैंकर्स और विभागीय अधिकारी समन्वय के साथ करें कार्य- मुख्य विकास अधिकारी

बैंकर्स और विभागीय अधिकारी समन्वय के साथ करें कार्य- मुख्य विकास अधिकारी

मुख्य विकास अधिकारी अशोक जोशी ने ली जिला स्तरीय सलाहकार एवं समीक्षा समिति की बैठक

साइबर अपराध एवं डिजिटल बैंकिंग की जानकारी गांव-गांव तक पहुंचाने के निर्देश

ईंधन बचत पर धामी सरकार सख्त, सरकारी वाहनों में 50% EV अनिवार्य

ईंधन बचत पर धामी सरकार सख्त, सरकारी वाहनों में 50% EV अनिवार्य

वर्क फ्रॉम होम और पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देगी सरकार

सप्ताह में एक दिन 'नो व्हीकल डे' घोषित किया जाएगा

सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट जारी, 85.20% स्टूडेंट्स हुए सफल

सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट जारी, 85.20% स्टूडेंट्स हुए सफल

सीबीएसई 12वीं में छात्राओं का दबदबा, लड़कों से 6.73% आगे रहीं

देहरादून। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का परिणाम बुधवार को जारी कर दिया है। रिजल्ट जारी होते ही देशभर के लाखों विद्यार्थियों का इंतजार खत्म हो गया। छात्र अब अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट, डिजीलॉकर, उमंग ऐप, एसएमएस और आईवीआरएस के माध्यम से देख सकते हैं। इस वर्ष सीबीएसई 12वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से 10 अप्रैल के बीच आयोजित की गई थीं।