उत्तराखंड
नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री पद की ली शपथ
90 सीटों वाली विधानसभा के लिए करीब 10 साल बाद कराए गए चुनाव
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में नई सरकार का शपथ ग्रहण हो गया। नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। उनके शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए विपक्षी गठबंधन के तमाम नेता भी श्रीनगर पहुंचे। 90 सीटों वाली विधानसभा के लिए करीब 10 साल बाद चुनाव कराए गए। इसमें फारुख अब्दुल्ला की नेशनल कॉन्फ्रेंस ने कांग्रेस के साथ गठबंधन में बहुमत हासिल किया।
सिर्फ मूड ही नहीं सुधारती आइसक्रीम, शरीर और दिमाग पर डालती है खास असर
आइसक्रीम का नाम सुनते किसी का भी खाने का मन कर जाए. भूख लगी हो या न लगी हो, आइसक्रीम खाने निकल पड़ते हैं. सर्दी, गर्मी, बरसात, आइसक्रीम हर सीजन में पसंद की जाती है. हालांकि, आम धारणा यह भी है कि यह सेहत के लिए ठीक नहीं होती है, क्योंकि इसमें शुगर, फ्लेवर, कलर जैसी चीजें मिलाई जाती है, जो कई बीमारियों का कारण बन सकती है. हालांकि, हाल ही की कुछ रिसर्च में ये बात पता चली कि आइसक्रीम का हमारी हेल्थ पर अच्छा असर डाल सकती है. द अटलांटिक मैग्जीन ने द आइसक्रीम कॉन्सिपरेसी में बताया कि सालों खाने से कई बीमारियां दूर हो सकती है.
आरजी कर मेडिकल कॉलेज केस - सुरक्षा की मांग को लेकर जूनियर डॉक्टरों का आमरण अनशन जारी
पांच अक्तूबर से अनशन पर बैठे है जूनियर डॉक्टर
डॉक्टरों की ये हैं मांगें
विश्व धरोहर फूलों की घाटी 31 अक्तूबर को पर्यटकों के लिए कर दी जाएगी बंद
घाटी में अब तक पहुचें 19,425 पर्यटक
चमोली। विश्व धरोहर फूलों की घाटी अब 15 दिन बाद 31 अक्तूबर को पर्यटकों के लिए बंद कर दी जाएगी। इस साल अभी तक घाटी में 19,425 पर्यटक पहुंच चुके हैं। घाटी में अभी तक सबसे अधिक पर्यटक पहुंचने का रिकाॅर्ड 2022 का है, जब यहां 20830 पर्यटक पहुंचे थे। फूलों की घाटी हर साल एक जून को पर्यटकों के लिए खोली जाती है और 31 अक्तूबर को बंद कर दी जाती है। पर्यटक यहां प्राकृतिक सुंदरता और फूलों को देखने के लिए आते हैं। घाटी में जुलाई और अगस्त माह में सबसे अधिक फूल खिलते हैं।
कांग्रेस ने 'दिल्ली जोड़ो यात्रा' को किया स्थगित, अब दिवाली के बाद होगी शुरू
यात्रा का उद्देश्य दिल्ली के लोगों से सीधा संवाद स्थापित करना
कांग्रेस की ओर से जल्द ही यात्रा का कार्यक्रम किया जाएगा घोषित
यूपीसीएल के अस्सी प्रतिशत से अधिक उपभोक्ता कर रहे डिजिटल भुगतान
'स्मार्ट मीटर की स्थापना से उपभोक्ता डिजिटल की ओर बढ़ेंगे'
सीएम धामी को उत्तराखण्ड महोत्सव के लिए किया आमंत्रित
उत्तराखंड महापरिषद के सदस्यों ने सीएम धामी से भेंट की
देहरादून। उत्तराखंड महापरिषद ने सीएम धामी को उत्तराखण्ड महोत्सव के लिए आमंत्रित किया। महापरिषद के अध्यक्ष हरीश चन्द्र पंत के नेतृत्व में भरत सिंह बिष्ट महासचिव और वरिष्ठ उपाध्यक्ष मंगल सिंह रावत ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर उत्तराखंड महोत्सव 2024 आमंत्रित किया। महोत्सव 9 नवंबर से 18 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा।
- Read more about सीएम धामी को उत्तराखण्ड महोत्सव के लिए किया आमंत्रित
- Log in or register to post comments
कांग्रेस कमाल की पार्टी रोने बिसूरने में लगी
अजीत द्विवेदी
कांग्रेस कमाल की पार्टी हो गई है। चुनाव हारते ही वह इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन यानी ईवीएम और चुनाव आयोग को कोसना शुरू कर देती है। हालांकि ऐसा नहीं है कि ईवीएम को लेकर सवाल नहीं हैं या चुनाव आयोग की भूमिका पक्षपातपूर्ण नहीं है। चुनाव आयोग की तटस्थता और निष्पक्षता तो काफी पहले तिरोहित हो चुकी है। लेकिन हर बार कांग्रेस के चुनाव हारने का कारण यही नहीं होता है। कांग्रेस हर बार अलग अलग कारणों से हारती है, जिनमें से कुछ कांग्रेस की अपनी राजनीति से जुड़े होते हैं तो कुछ देश की राजनीति और समाज व्यवस्था में आ रहे बदलावों से जुड़े होते हैं।
- Read more about कांग्रेस कमाल की पार्टी रोने बिसूरने में लगी
- Log in or register to post comments
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारत-अल्जीरिया के बीच गहन आर्थिक सहयोग का किया आह्वान
राष्ट्रपति मुर्मू ने अल्जीरियाई राष्ट्रपति के नेतृत्व में किए गए सुधारों की प्रशंसा की
अल्जीयर्स/नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारत-अल्जीरिया आर्थिक मंच को संबोधित किया। उन्होंने दोनों देशों के बीच गहन आर्थिक सहयोग का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि दोनों देशों की साझेदारी को और मजबूत करने और सहयोग के एक नए युग की दिशा में बढ़ने का समय आ गया है। दोनों देशों के रिश्तों को नई गति प्रदान करने का समय आ चुका है।
केदारनाथ विधानसभा सीट पर उपचुनाव की तारीख का ऐलान, इस दिन होगी वोटिंग
29 अक्टूबर से नामांकन और चार नवम्बर तक नाम वापसी का मिलेगा मौका
20 नवंबर को होगी वोटिंग