Skip to main content

उत्तराखंड

सीएम धामी ने पीसीएस परीक्षा में चयनित 289 अधिकारियों को प्रदान किये नियुक्ति पत्र

सीएम धामी ने पीसीएस परीक्षा में चयनित 289 अधिकारियों को प्रदान किये नियुक्ति पत्र

तीन सालों में 17500 अभ्यर्थियों को मिली है नौकरी

देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सम्मिलित राज्य सिविल / प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा -2021 के अन्तर्गत चयनित 19 विभागों के 289 अधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये। राज्य में पिछले तीन सालों में 17500 से अधिक अभ्यर्थियों को सरकारी सेवा में नियुक्ति दी जा चुकी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी अभ्यर्थियों को शुभकामना एवं बधाई देते हुए कहा कि आज हमारे इन युवा अधिकारियों के जीवन में एक नई शुरूआत हो रही है।

विजिलेंस ने स्वास्थ्यकर्मी को रिश्वत लेते पकड़ा

विजिलेंस ने स्वास्थ्यकर्मी को रिश्वत लेते पकड़ा

दून के डीजी हेल्थ कार्यालय से गिरफ्तार किया

देहरादून। विजिलेंस ने चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण वरिष्ठ सहायक मुकेश कोटियाल
को 6 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया।

कोटियाल ने चिकित्सा प्रतिपूर्ति के भुगतान के एवज में 6 हजार की मांग की थी। विजिलेंस टीम ने मंगलवार को दून स्थित डीजी हेल्थ कार्यालय से गिरफ्तार किया। अभियुक्त के आवास की तलाशी व अन्य स्थानों पर चल-अचल सम्पत्ति के सम्बन्ध में पूछताछ जारी है।

निदेशक सतर्कता डॉ० वी० मुरूगेसन ने ट्रैप टीम को नकद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गयी।

घरेलू टी20 प्रतियोगिता 'सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी' से हटा इम्पैक्ट प्लेयर नियम, बीसीसीआई ने किया ऐलान 

घरेलू टी20 प्रतियोगिता 'सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी' से हटा इम्पैक्ट प्लेयर नियम, बीसीसीआई ने किया ऐलान 

नई दिल्ली। आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बड़ा फैसला लिया है। बोर्ड ने घरेलू टी20 प्रतियोगिता सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी से इम्पैक्ट प्लेयर नियम को हटा दिया है। बीसीसीआई ने इसका ऐलान किया। हालांकि, यह नियम आईपीएल में लागू रहेगा।

मसल्स बनाने के लिए ये हैं प्रोटीन के सबसे बड़े सोर्स, अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल

मसल्स बनाने के लिए ये हैं प्रोटीन के सबसे बड़े सोर्स, अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल

प्रोटीन मसल्स बनाने के लिए बेहद जरूरी है। ये मसल्स के टिश्यू की रिपेयरिंग और रखरखाव में मदद करता है। शरीर में प्रोटीन की कमी से कई समस्याएं हो सकती हैं। द अमेरिकन जर्नल ऑफ क्लिनिकल न्यूट्रिशन के अनुसार, एक सामान्य वयस्क व्यक्ति को शरीर के प्रति किलोग्राम पर 0.8 ग्राम प्रोटीन लेना चाहिए।

हालांकि, हाल ही में आए एक नए रिसर्च में पता चला है कि मसल्स बनाने वालों को इससे ज्यादा प्रोटीन की जरुरत पड़ती है. इससे शरीर ताकतवर और गठीला बनता है. ऐसे में आइए जानते हैं प्रोटीन के सबसे बड़े सोर्स क्या हैं और इन्हें डाइट में कैसे शामिल कर सकते हैं...

पर्यटकों के लिए खोला गया कॉर्बेट टाइगर रिजर्व का बिजरानी जोन

पर्यटकों के लिए खोला गया कॉर्बेट टाइगर रिजर्व का बिजरानी जोन

30 जून को बंद हुआ था बिजरानी जोन

30 जिप्सियो में सवार होकर पर्यटक गए जंगल सफारी के लिए 

नैनीताल। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व का बिजरानी जोन आज सुबह पर्यटकों के लिए खोला गया। विधायक और कॉर्बेट उपनिदेशक ने विधि विधान से गेट का शुभारंभ कर और हरी झंडी दिखाकर जिप्सी में सवार पर्यटकों को जंगल सफारी के लिए रवाना किया।

भूस्खलन के चलते बंद गंगोत्री हाईवे लगभग आठ घंटे बाद आवाजाही के लिए खुला

भूस्खलन के चलते बंद गंगोत्री हाईवे लगभग आठ घंटे बाद आवाजाही के लिए खुला

उत्तरकाशी। रतूड़ीसेरा में भूस्खलन के चलते बंद गंगोत्री हाईवे लगभग आठ घंटे बाद आवाजाही के लिए खुल गया है। बीआरओ की टीम ने कड़ी मशक्कत कर देर रात करीब एक बजे हाईवे को आवाजाही के लिए बहाल किया।

गत सोमवार शाम 4:40 बजे भूस्खलन के चलते हाईवे पर यातायात ठप हो गया था, जिसके चलते हाईवे पर दोनों ओर बड़ी संख्या में वाहन फंस गए थे। हालांकि कुछ समय बाद में हाईवे सुचारू होने तक वाहनों को देवीधार से पिपली धनारी-संकुर्णा धार-मानपुर  होते हुए डायवर्ट किया गया था।

 

 

उत्तराखंड की सभी ग्राम सभाओं में बनेंगी सहकारी समिति

उत्तराखंड की सभी ग्राम सभाओं में बनेंगी सहकारी समिति

अभी 7950 ग्राम सभाओं में 5 हजार में है सहकारी समिति

राज्य सहकारी बैंक के 735 रिक्त पदों पर आईबीपीएस से होंगी भर्ती

जिला सहायक निबंधक के पद बढ़ेंगे

खनन के राजस्व से खूब भर रहा धामी सरकार का खजाना

खनन के राजस्व से खूब भर रहा धामी सरकार का खजाना

खनन से सरकार की आय में रिकॉर्ड तोड़ वृद्धि

खनन राजस्व के अनुसार आंकड़ों के अनुसार, 2023-24 की तुलना में 78 प्रतिशत की वृद्धि

↑