उत्तराखंड
सीएम धामी ने पीएम मोदी को मिलकर दी हरियाणा जीत की बधाई
पीएम से मुलाकात में सीएम ने कई प्रोजेक्ट को अनुमति देने का किया अनुरोध
- Read more about सीएम धामी ने पीएम मोदी को मिलकर दी हरियाणा जीत की बधाई
- Log in or register to post comments
रेहड़ी-ठेली संचालक व फेरीवालों को निशुल्क मिलेगा फूड लाइसेंस
पांच वर्ष के लिए जारी होगा फूड लाइसेंस, नवीनीकरण पर भी रहेगी शुल्क माफी की सुविधा
त्यौहारी सीजन को देखते हुए सीमाओं पर सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश
मिलावटखारों पर होगी कड़ी कानूनी कार्रवाई- डॉ आर राजेश कुमार
अहिंसा सबसे महान धर्म, परंतु वह सत्य में ही प्रतिष्ठित है
अशोक प्रवृद्ध
श्रीकृष्ण ने दुष्टता करने वाले मनुष्य की दुष्टता को कुचल देने का उपदेश देता हुए कहा है- विनाशाय च दुष्टकृताम्। अर्थात- दुष्टता करने वाले मनुष्य की दुष्टता को कुचल दो। ऐसा करके ही अहिंसा का पालन व सत्य की रक्षा अनेक अवसरों पर होती है। इसलिए मनुष्यों को अहिंसा का प्रयोग करते हुए विवेक से कार्य लेना चाहिए। एक सीमा तक ही लोगों का बुरा व्यवहार सहन करना चाहिए और उसके नहीं सुधरने पर उसका समुचित निराकरण यथायोग्य व उससे भी कठोर व्यवहार करके करना चाहिए।
जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव- उमर अब्दुल्ला ने बडगाम सीट से हासिल की जीत, एग्जिट पोल को बताया 'समय की बर्बादी'
जम्मू-कश्मीर। विधानसभा चुनाव के नतीजे लगभग स्पष्ट हो चुके हैं, और अब सिर्फ औपचारिकताएं बाकी हैं। धारा 370 हटने के बाद पहली बार जम्मू-कश्मीर की 90 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव के परिणाम सामने आ रहे हैं। इस क्रम में, जम्मू और कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस (जेकेएनसी) के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने बडगाम विधानसभा सीट से जीत दर्ज कर ली है। उमर ने पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के उम्मीदवार आगा सैय्यद मुंतजिर मेहदी को 18,000 से अधिक मतों से हराया।
जुलाना विधानसभा सीट से कांग्रेस की विनेश फोगाट ने मारी बाजी, 6015 वोटों की बढ़त से दर्ज की जीत
हरियाणा। जुलाना विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की विनेश फोगाट ने 6015 वोटों की बढ़त से जीत दर्ज की है। उन्होंने कुल 65080 वोट प्राप्त किए, जबकि भाजपा के कैप्टन योगेश बैरागी को 59065 वोट मिले। विनेश फोगाट की इस जीत को क्षेत्र में कांग्रेस के लिए बड़ी सफलता माना जा रहा है, क्योंकि उन्होंने भाजपा के मजबूत उम्मीदवार को कड़ी टक्कर देते हुए यह जीत हासिल की है।
नही रुक रहे, डीएम के एक्शन, अब अनियमितताओं पर शराब की दुकान निलम्बित
डीएम ने जनमानस की शिकायत पर शराब की दुकान को 15 दिन के लिए किया निलंबित
जनता दर्शन कार्यक्रम में स्थानीय महिलाओं एवं बुजुर्गों ने डीएम की थी ओपल लॉज बिल्डिंग के बेसमेंट में अवैध रूप से बार का संचालन की शिकायत
जल स्रोतों में जल उपलब्धता के लिए "स्प्रिंगशैड मैनेजमेन्ट प्लान" के तहत होगा कार्य- महाराज
"उत्तराखंड जलवायु अनुकूल बारानी कृषि परियोजना कार्यशाला" का जलागम मंत्री ने किया शुभारंभ
देहरादून। उत्तराखंड वैश्विक स्तर पर जलवायु परिवर्तन से सबसे अधिक प्रभावित हो रहा है। जलवायु परिवर्तन के कारण हमारे वर्षा आधारित पहाड़ी क्षेत्रों में प्राकृतिक आपदाओं में वृद्धि, तापमान में बढ़ोत्तरी और पानी की उपलब्धता में कमी आई है। जिस कारण अधिकांश फसलों की उत्पादकता प्रभावित हुई है।
शनाया कपूर इस फिल्म से रख रहीं बॉलीवुड में कदम, विक्रांत मैसी के साथ जमेगी जोड़ी
संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर ने भले ही अभी बॉलीवुड में एंट्री नहीं की, लेकिन वह अपनी खूबसूरती और स्टाइल को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं, वहीं हीरोइन बनने से पहले ही उनकी अच्छी-खसी फैन फॉलोइंग है। बहरहाल, उनसे जुड़ी अब जो खबर सामने आ रही है, उससे शनाया के प्रशंसकों का दिल बेशक खुश हो जाएगा। दरअसल, शनाया फिल्म आंखों की गुस्ताखियां से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत कर रही हैं। इस फिल्म के हीरो विक्रांत मैसी हैं।
उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर लागू हो सकता है यूसीसी, नियमों को दिया गया अंतिम रूप
पांच दिन में सीएम को सौंप दी जाएगी रिपोर्ट
देहरादून। नौ नवंबर को उत्तराखंड राज्य के स्थापना दिवस पर राज्य में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू हो सकता है। यूसीसी के नियम और क्रियान्वयन का काम देख रही विशेषज्ञ समिति ने अपना काम समय रहते पूरा कर दिया है। समिति के अध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह ने बताया, कमेटी के सभी सदस्यों ने सोमवार को अंतिम बैठक में नियमों पर अंतिम रूप दे दिया। अब पूरी नियमावली को चार-पांच दिन में प्रिंट कर रिपोर्ट सीएम को सौंप दी जाएगी। इसके बाद सरकार प्रक्रिया को अंतिम रूप देकर यूसीसी लागू करेगी।
दूध से नहाकर आपको मिल सकती है चमकती हुई त्वचा, जानिए ऐसा करने के मुख्य लाभ
आपने ठंडे या गर्म पानी से तो कई बार नहाया होगा, लेकिन क्या आपने कभी दूध से स्नान किया है? दूध से नहाना त्वचा की देखभाल के लिए बेहद फायदेमंद साबित होता है।इसके दौरान नहाने के पानी में दूध या दूध से बने उत्पादों को डाला जाता है। इसके जरिए आप अपनी त्वचा को एक्सफोलिएट कर सकते हैं और अंदरूनी तौर पर हाइड्रेटेड भी महसूस कर सकते हैं। दूध से नहाने से आपको ये 5 फायदे मिल सकते हैं।