उत्तराखंड
फुटपाथ घेरकर सामान सजाने वाले दुकानदारों के खिलाफ प्रशासन ने चलाया अभियान
50 से अधिक अतिक्रमणकारियों का सामान जब्त
यातायात बाधित कर रहे वाहनों को भी कब्जे में लिया
देहरादून। त्योहारी सीजन में फुटपाथ घेरकर सामान सजाने वाले दुकानदारों के खिलाफ प्रशासन ने अभियान चलाया। नगर निगम ने दो घंटे अभियान चलाकर अलग-अलग बाजारों से 50 से अधिक अतिक्रमणकारियों का सामान जब्त कर लिया। इसे लेकर कई बार नोकझोंक भी हुई। सड़क पर खड़े उन वाहनों को भी कब्जे में ले लिया गया, जिनसे यातायात बाधित हो रहा था।
हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी
नई दिल्ली। हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझानों में हरियाणा में बाजी पलटती दिख रही है। कुछ देर पहले तक हरियाणा में कांग्रेस आगे थी, अब भाजपा ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं जम्मू कश्मीर में कांग्रेस गठबंधन आगे चल रहा है।
दोनों राज्यों के चुनाव नतीजों पर इसलिए भी नजर है क्योंकि ये नतीजे आगामी राज्यों के चुनाव पर भी असर डाल सकते हैं। जम्मू कश्मीर में 90 सीटों के लिए तीन फेज में वोटिंग हुई थी। वहीं हरियाणा में सिर्फ एक फेज यानी 5 अक्तूबर को मतदान हुआ था।
मुख्यमंत्री ने केदारनाथ विधानसभा को दिए कुछ और तोहफे
जब तक केदारनाथ को विधायक नहीं मिलता मैं स्वयं विधायक बनकर करूँगा कार्य- मुख्यमंत्री धामी
अगस्त्यमुनि महाविद्यालय में ऑडिटोरियम बनेगा
केदारनाथ के लिए 24 घंटे में मुख्यमंत्री ने की 39 विकासपरक घोषणाएं
केदारनाथ। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केदारनाथ विधानसभा की स्थानीय के लिये एक के बाद एक बड़ी सौग़ात दी है। मुख्यमंत्री धामी ने रुद्रप्रयाग दौरे से लौटने के बाद स्थानीय जनता की माँग के अनुरूप 14 और महत्वपूर्ण घोषणा कर दी।
- Read more about मुख्यमंत्री ने केदारनाथ विधानसभा को दिए कुछ और तोहफे
- Log in or register to post comments
119 प्राथमिक शिक्षकों को सौंपे नियुक्ति पत्र
बेसिक एजुकेशन में सुधार के लिये उठाया बड़ा कदम- शिक्षा मंत्री
देहरादून। विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत विभिन्न जनपदों के 119 प्राथमिक शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपे। नव नियुक्त प्राथमिक शिक्षकों को पर्वतीय एवं दुर्गम क्षेत्र के विद्यालयों में तैनाती दी गई है। इन शिक्षकों की तैनाती से प्रदेश भर के विद्यालयों में शिक्षकों की कमी दूर होगी, साथ ही एक स्वस्थ शैक्षणिक माहौल बनेगा। जिससे स्थानीय स्तर पर बच्चों को गुणवत्तापरक शिक्षा का लाभ मिलेगा।
- Read more about 119 प्राथमिक शिक्षकों को सौंपे नियुक्ति पत्र
- Log in or register to post comments
कई बुजुर्ग अपने अपमान के विरुद्ध खामोश रहते ही हैं
रजनीश कपूर
सभी वरिष्ठ नागरिकों शायद को 'माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों का भरणपोषण तथा कल्याण अधिनियम, 2007’ के कानून की जानकारी रखनी चाहिए ताकि अपने साथ हो रहे दुर्व्यवहार और अपमान के ख़िलाफ़ न्याय लेने के लिए कोर्ट भी जा सकते हैं। माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों का भरणपोषण तथा कल्याण अधिनियम, 2007’ के तहत ऐसे तमाम प्रावधान हैं जहां बुजुर्गों की सुरक्षा व देखभाल का ख़्याल रखा गया है।
- Read more about कई बुजुर्ग अपने अपमान के विरुद्ध खामोश रहते ही हैं
- Log in or register to post comments
अल्मोड़ा व हरिद्वार मेडिकल कॉलेज को मिले एक दर्जन फैकल्टी
स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने दी नियुक्ति की मंजूरी
देहरादून। प्रदेश के राजकीय मेडिकल कॉलेजों में फैकल्टी की कमी को दूर करते हुये राज्य सरकार ने एक दर्जन और मेडिकल फैकल्टी की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। इनमें से 07 संकाय सदस्यों को सोबन सिंह जीना राजकीय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एण्ड रिसर्च, अल्मोड़ा तथा 05 फैकल्टी को राजकीय मेडिकल कॉलेज, हरिद्वारा में संविदा के माध्यम से नियुक्ति दी गई है। मेडिकल कॉलेजों में फैकल्टी की तैनाती से छात्र-छात्राओं के पठन-पाठन जहां सुचारू होगा वहीं मरीजों को भी बेहतर उपचार मिल सकेगा।
राज्य सरकार ने बीते 3 वर्षो में 17 हजार से ज्यादा युवाओं को सरकारी विभागों में दी नियुक्ति- मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखण्ड में 20 मॉडल कॉलेज की स्थापना की जाएगी
हल्द्वानी। राज्य सरकार ने बीते 3 वर्षो में 17 हजार से ज्यादा युवाओं को सरकारी विभागों में नियुक्ति दी गई है। राज्य में धर्मान्तरण को रोकने के लिए कानून लाया गया है। 5 हजार एकड़ से ज्यादा जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराया है। राज्य की महिलाओं के लिए सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को हल्द्वानी, स्थित आम्रपाली विश्वविद्यालय में आयोजित अभिनन्दन समारोह में यह बात कही।
कोटद्वार का लालबत्ती चौक तीलू रौतेली चौक के नाम से जाना जाएगा - विधानसभा अध्यक्ष
कोटद्वार। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने कहा कि कोटद्वार का लालबत्ती चौराहा तीलू रौतेली के नाम से ही जाना जाएगा।
उन्होंने बताया कि तीलू रौतेली हम सभी उत्तराखंड वासियों के लिए गर्व है उनका जीवन हम सबके लिए प्रेरणा स्वरूप है । उनकी जीवन गाथा हम सबको दृढ़ संकल्पित होकर देश के प्रति कार्य करने के लिए प्रेरणा देती है ।
मेरे जेल जाने के बाद भाजपा वालों ने दिल्ली की जनता को किया परेशान - पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल
भाजपा की केंद्र सरकार ने साज़िश रचकर अरविंद केजरीवाल को जेल में रखा - मुख्यमंत्री आतिशी
मालदीव में RuPay कार्ड से भुगतान की हुई शुरुआत, प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू बने पहले लेनदेन के गवाह
भारत और मालदीव के बीच हुए कई अहम समझौते