उत्तराखंड
नशे से दूर रहकर सकारात्मक एवं रचनात्मक जीवन का करें चयन- डीएम
नशा मुक्त भारत अभियान के तहत यूपीईएस में छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक
छात्र-छात्राओं से संवाद कर डीएम ने कहाः जागरूकता और सामूहिक प्रयास से रोकना होगा नशे का प्रसार
NEET UG फर्जीवाड़े में दो गिरफ्तार, फर्जी प्रमाण पत्र से तीन अभ्यर्थियों को एमबीबीएस में दिलाया दाखिला
देहरादून। नीट यूजी-2025 के तहत फर्जी दस्तावेजों के आधार पर एमबीबीएस में दाखिला दिलाने के मामले में देहरादून पुलिस की एसआईटी ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित कोटे का लाभ दिलाने के लिए कथित तौर पर कूटरचित प्रमाण पत्र तैयार कर तीन अभ्यर्थियों को अलग-अलग मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश दिलाया गया।
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले - मुख्यमंत्री
लंबित विवेचनाओं और विशेष न्यायालयों में विचाराधीन मामलों की समयबद्ध समीक्षा के निर्देश
राहत राशि के भुगतान में न हो देरी, प्रभावित परिवारों को चिकित्सा, शिक्षा, सुरक्षा एवं पुनर्वास से भी जोड़ा जाए
मामलों की प्रभावी निगरानी के लिए विकसित किया जाए डिजिटल मॉनिटरिंग सिस्टम
एशियन गेम्स 2026- श्रीलंका को 147 रनों से हराकर भारत ने जीता स्वर्ण पदक
नई दिल्ली। एशियन गेम्स 2026 में भारत ने आखिरकार अपने स्वर्ण पदक का खाता खोल दिया है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने फाइनल मुकाबले में श्रीलंका को एकतरफा अंदाज में 147 रन से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस जीत के साथ भारत ने पिछली बार जीते गए महिला क्रिकेट के स्वर्ण पदक का भी सफलतापूर्वक बचाव किया। फाइनल में भारतीय बल्लेबाजों ने पहले बड़ा स्कोर खड़ा किया और फिर गेंदबाजों ने श्रीलंकाई टीम को महज 69 रन पर समेट दिया।
भारत ने खड़ा किया 216 रन का विशाल स्कोर
जनपद टिहरी के 2017 आंगनबाड़ी केंद्रों में मनाया जाएगा "आंगन का मिलन कार्यक्रम
कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर विभागीय मंत्री रेखा आर्या ने की समीक्षा बैठक, दिए दिशा निर्देश
टिहरी गढ़वाल। सेवा सप्ताह माह के तहत 25 सितंबर से 7 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद स्तरीय अधिकारियों और पार्टी पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक से पहले मंत्री ने गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी ली। इसके बाद उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
ओट्स सेहतमंद है, लेकिन ज्यादा खाना पड़ सकता है भारी, जानिए सही तरीका
आजकल हेल्दी नाश्ते के विकल्प के तौर पर ओट्स काफी लोकप्रिय हो चुका है। वजन नियंत्रित रखने से लेकर पाचन बेहतर करने तक, इसके कई फायदे बताए जाते हैं। ओट्स में फाइबर, प्रोटीन और कई जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं, इसलिए इसे संतुलित डाइट का हिस्सा बनाया जा सकता है। हालांकि, किसी भी दूसरी पौष्टिक चीज की तरह ओट्स का सेवन भी सीमित मात्रा में करना जरूरी है। जरूरत से ज्यादा ओट्स खाने या अचानक डाइट में फाइबर बढ़ाने से कुछ लोगों को पेट से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं। इसके अलावा बाजार में मिलने वाले फ्लेवर्ड ओट्स में चीनी और नमक की मात्रा भी अधिक हो सकती है। ऐसे में ओट्स चुनते और खाते समय कुछ बातों का ध्
सार्वजनिक स्थान पर मारपीट कर शांति व्यवस्था भंग करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
शराब के नशे में बेकाबू हुआ सिक्योरिटी गार्ड, डिलीवरी बॉय से की मारपीट
देहरादून। नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र स्थित ओएसिस मॉल परिसर में शराब के नशे में एक सिक्योरिटी गार्ड द्वारा जोमैटो डिलीवरी बॉय के साथ मारपीट और गाली-गलौज करने का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही जोगीवाला चौकी से पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका के चलते गिरफ्तार कर लिया।
वेदांता एल्युमिनियम का ग्लोबल जलवा, वित्त वर्ष 2025-26 में किया 3.5 अरब डॉलर का निर्यात
एसईजेड से निर्यात में बनी देश की दूसरी बड़ी कंपनी
नई दिल्ली। वेदांता एल्युमिनियम ने वैश्विक बाजार में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराते हुए निर्यात के क्षेत्र में एक अहम उपलब्धि हासिल की है। कंपनी वित्त वर्ष 2025-26 में विशेष आर्थिक क्षेत्र (एसईजेड) से माल निर्यात करने वाली देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बन गई है। कंपनी के अनुसार, इस अवधि में करीब 3.5 अरब डॉलर मूल्य के उत्पादों का निर्यात किया गया।
60 से ज्यादा देशों तक पहुंचा कारोबार
सात साल बाद फिर बड़े पर्दे पर लौट रही ‘एवेंजर्स: एंडगेम’, एडवांस बुकिंग में मचा रही धूम
मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल ‘एवेंजर्स: एंडगेम’ एक बार फिर सिनेमाघरों में दर्शकों का रोमांच बढ़ाने के लिए तैयार है। साल 2019 में दुनियाभर में तहलका मचाने वाली यह फिल्म अब ‘एवेंजर्स: एंडगेम एनकोर’ के रूप में दोबारा रिलीज की जा रही है। 25 सितंबर को होने वाली इस वापसी से पहले ही भारत में फिल्म की एडवांस बुकिंग को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।
दूषित पेयजल मामले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन, 6 इंजीनियर निलंबित
देहरादून। नैनीताल जिले के ज्योलीकोट क्षेत्र में दूषित पेयजल आपूर्ति के मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सख्त रुख अपनाते हुए छह अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की है। जिला प्रशासन की रिपोर्ट के आधार पर उत्तराखण्ड जल संस्थान और पेयजल निगम के छह वरिष्ठ एवं कनिष्ठ इंजीनियरों को अपने दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरतने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।