उत्तराखंड
असम में बाढ़ से हाहाकार,मृतकों का आंकड़ा 100 पहुंचा, कई जिलों में अब भी हालात गंभीर
गुवाहाटी (असम): असम में प्राकृतिक आपदा का प्रकोप लगातार जारी है। राज्य में बाढ़ की विभीषिका के बीच जान गंवाने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 100 हो गई है। राज्य के कई जिले अब भी जलमग्न हैं और लाखों की आबादी इससे प्रभावित हुई है। आपदा रिपोर्टिंग और सूचना प्रबंधन प्रणाली (DRIMS) के ताज़ा बुलेटिन के अनुसार, मृतकों में 60 पुरुष, 23 महिलाएं और 18 बच्चे शामिल हैं।
शिव घाट पर स्नान के दौरान कांवड़िया बेहोश, SDRF ने River Ambulance से पहुंचाया मेडिकल कैंप
हरिद्वार- कांवड़ मेला-2026 के दौरान श्रद्धालुओं एवं कांवड़ियों को त्वरित प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एक चिकित्सक के साथ SDRF की एक टीम River Ambulance में शिव घाट, हर की पैड़ी क्षेत्र में तैनात है। River Ambulance को आपात परिस्थितियों में प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराने तथा आवश्यकता पड़ने पर मरीज को तत्काल उच्च चिकित्सा सहायता हेतु निकटतम चिकित्सालय/मेडिकल कैंप तक सुरक्षित रूप से पहुंचाने के लिए तैनात किया गया है।
2036 ओलंपिक की भारत में मेजबानी की मनोकामना: खेल मंत्री रेखा आर्या ने उठाई 'संकल्प कांवड़ यात्रा'
हरिद्वार/रायवाला- भारत वर्ष 2036 में ओलंपिक खेलों की मेजबानी करे, इस ऐतिहासिक संकल्प और मनोकामना के साथ उत्तराखंड की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने 'ओलंपिक 2036 संकल्प कांवड़ यात्रा' की शुरुआत की है। यात्रा का शुभारंभ आज सुबह 7:00 बजे हरिद्वार स्थित विश्व प्रसिद्ध 'हर की पैड़ी' से हुआ।
हर की पैड़ी पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने विधिवत पूजा-अर्चना के बाद देश में ओलंपिक खेलों के सफल आयोजन का संकल्प लेते हुए गंगाजल उठाया।
उत्तराखंड में देर रात कांपी धरती, उत्तरकाशी में 4.2 और टिहरी में 2.0 तीव्रता का भूकंप
उत्तरकाशी/टिहरी : उत्तराखंड के उत्तरकाशी और टिहरी गढ़वाल जिलों में सोमवार तड़के भूकंप के झटकों से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, उत्तरकाशी में देर रात 1:21 बजे आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.2 मापी गई। इसका केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर नीचे बड़कोट तहसील के राजगढ़ी क्षेत्र के पास स्थित था। झटके इतने तेज थे कि यमुना और गंगा घाटी क्षेत्रों में सो रहे लोग दहशत के मारे तुरंत अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए।
शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने विभागीय अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
योजनाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश
देहरादून। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज शासकीय आवास पर विद्यालयी शिक्षा, संस्कृत शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, उच्च शिक्षा और सहकारिता विभाग के अधिकारियों के साथ संयुक्त समीक्षा बैठक की। बैठक में विभागों के अंतर्गत संचालित राज्य और केंद्र पोषित योजनाओं की प्रगति की बारीकी से समीक्षा की गई।
55 साल, 5000 मैच और अनगिनत रिकॉर्ड... जानिए कैसे बदलता गया पुरुष वनडे क्रिकेट का रोमांच
भारत के नाम सबसे ज्यादा मुकाबले
नई दिल्ली। पुरुष वनडे क्रिकेट ने अपने इतिहास में एक बड़ी उपलब्धि दर्ज कर ली है। स्कॉटलैंड और कनाडा के बीच शुक्रवार को खेले गए मुकाबले के साथ ही वनडे क्रिकेट में 5000 मैच पूरे हो गए। जनवरी 1971 में शुरू हुआ यह फॉर्मेट अब 55 साल का सफर तय कर चुका है। इस दौरान वनडे क्रिकेट ने कई बदलाव देखे और कई बार इसके भविष्य को लेकर सवाल भी उठे, लेकिन यह आज भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का अहम हिस्सा बना हुआ है।
स्वच्छ एवं सुंदर शहर के लिए जनसहभागिता जरूरी- डीएम
विशेष स्वच्छता अभियान में डीएम एवं सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया प्रतिभाग, 100 से अधिक लोग बने इस अभियान का हिस्सा
देहरादून। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत लक्ष्मण चौक एवं कांवली रोड क्षेत्र में विशेष स्वच्छता एवं स्वच्छता जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। अभियान में जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने प्रतिभाग करते हुए स्वयं स्वच्छता अभियान का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
- Read more about स्वच्छ एवं सुंदर शहर के लिए जनसहभागिता जरूरी- डीएम
- Log in or register to post comments
बार-बार फूल रही है सांस तो न करें नजरअंदाज, दिल से लेकर फेफड़ों तक इन बीमारियों का हो सकता है संकेत
सीढ़ियां चढ़ते ही सांस फूलना, थोड़ी दूर चलते ही हांफने लगना या सामान्य काम करने के बाद भी सांस लेने में परेशानी होना कई लोग थकान समझकर टाल देते हैं। खासकर कम उम्र में ऐसी समस्या होने पर इसे फिटनेस की कमी या कमजोरी से जोड़ दिया जाता है। हालांकि, विशेषज्ञों के अनुसार लगातार या असामान्य तरीके से सांस फूलना शरीर में किसी स्वास्थ्य समस्या का संकेत हो सकता है। इसकी वजह केवल फेफड़ों से जुड़ी बीमारी ही नहीं, बल्कि हृदय संबंधी परेशानी, खून की कमी या अन्य गंभीर स्थितियां भी हो सकती हैं।
कपकोट में खीर गंगा नदी से 49 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद
SDRF की टीम ने नदी से बाहर निकाला
कपकोट। कपकोट क्षेत्र में खीर गंगा नदी में एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद SDRF की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया और शव को नदी से बाहर निकालकर सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद शव को आवश्यक कार्रवाई के लिए जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
ओटीटी पर दस्तक देने जा रही कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता', इस दिन होगी स्ट्रीम
कंगना रनौत स्टारर फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' अब सिनेमाघरों के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर पहुंचने के लिए तैयार है। जून 2026 में रिलीज हुई इस फिल्म को कहानी और कलाकारों के अभिनय के लिए दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी, हालांकि कमाई के मोर्चे पर फिल्म उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी। अब मेकर्स ने इसकी डिजिटल रिलीज की तारीख का ऐलान कर दिया है।
14 अगस्त से जी5 पर देख सकेंगे फिल्म