उत्तराखंड
उत्तराखंड जल्द बनेगा ‘पूर्ण साक्षर’ राज्य, कैबिनेट में रखा जाएगा प्रस्ताव: डॉ. धन सिंह रावत
देहरादून। उत्तराखंड शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि की ओर बढ़ रहा है। प्रदेश को ‘पूर्ण साक्षर’ राज्य घोषित करने का प्रस्ताव जल्द ही राज्य कैबिनेट के समक्ष रखा जाएगा। विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को इस संबंध में प्रस्ताव तैयार कर शासन को शीघ्र भेजने के निर्देश दिए हैं।
रावत ने बताया कि केंद्र सरकार के उल्लास(Understanding Lifelong Learning for All in Society) कार्यक्रम के तहत तय साक्षरता मानकों को उत्तराखंड पूरा कर रहा है। वर्तमान में प्रदेश की साक्षरता दर 98 प्रतिशत से अधिक पहुंच चुकी है।
सीएम धामी के विजन को एमडीडीए ने दी रफ्तार, बंशीधर तिवारी का एक्शन मोड- हरियाली भी, बुलडोजर भी
सिटी फॉरेस्ट, कालसी घाट, आमवाला तरला से धौलास आवासीय योजना तक उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी का मैराथन निरीक्षण
प्रधानमंत्री मोदी के ‘सूर्य घर’ और हरित ऊर्जा अभियान को बढ़ावा, सिटी फॉरेस्ट पार्क में सोलर प्लांट बना मिसाल
मेरठ से ऋषिकेश तक दौड़ेगी नमो भारत ट्रेन, हाईस्पीड कनेक्टिविटी का सपना होगा साकार
मोदीपुरम से लक्ष्मणझूला तक 150 किमी लंबे आरआरटीएस कॉरिडोर का होगा सर्वे, डीपीआर की तैयारी शुरू
देहरादून। उत्तराखण्ड के लिए तेज और आधुनिक परिवहन व्यवस्था की दिशा में एक बड़ी पहल होने जा रही है। मेरठ के मोदीपुरम से ऋषिकेश के पास लक्ष्मणझूला तक हाईस्पीड नमो भारत ट्रेन (आरआरटीएस) के विस्तार की योजना पर सहमति बन गई है।
उत्तराखण्ड, उत्तर प्रदेश सरकार और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) के बीच इस परियोजना को आगे बढ़ाने को लेकर सहमति बनी है। जल्द ही प्रस्तावित कॉरिडोर की डीपीआर तैयार करने के लिए सर्वे शुरू किया जाएगा।
दिव्यांगजनों को व्हील चेयर एवं सहायक उपकरण वितरित
कोटद्वार। विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड एवं विधायक कोटद्वार ऋतु खण्डूडी भूषण ने आज राजकीय प्राथमिक विद्यालय पदमपुर मोटाढांग, कोटद्वार में समाज कल्याण विभाग पौड़ी द्वारा आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया।
- Read more about दिव्यांगजनों को व्हील चेयर एवं सहायक उपकरण वितरित
- Log in or register to post comments
राशन कार्ड बनवाने के आय मानकों की होगी समीक्षा- रेखा आर्या
कैबिनेट मंत्री ने समिति बनाकर समीक्षा के निर्देश दिए
राशन विक्रेताओं का बकाया लाभांश एक सप्ताह में होगा जारी
देहरादून। प्रदेश में एपीएल (राज्य खाद्य योजना) और अंत्योदय राशन कार्ड की अधिकतम आय सीमा जल्द ही संशोधित की जाएगी। इस बारे में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या ने बुधवार को आयोजित समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया है।
फ्रिज में रखा गूंथा आटा कितना सुरक्षित? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ
आजकल की व्यस्त जीवनशैली में लोग समय बचाने के लिए कई घरेलू उपाय अपनाते हैं। इनमें से एक आम आदत है पहले से आटा गूंथकर फ्रिज में रख लेना और बाद में उससे रोटियां बनाना। हालांकि यह तरीका सुविधाजनक जरूर है, लेकिन स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि लंबे समय तक फ्रिज में रखा गूंथा आटा उसकी गुणवत्ता और पौष्टिकता को प्रभावित कर सकता है।
ताजा आटा क्यों माना जाता है बेहतर?
रिस्पना को नया जीवन देने की तैयारी, जिला प्रशासन-नगर निगम की संयुक्त मुहिम तेज
नदी नहीं बनेगी कूड़ाघर, रिस्पना के पुनरुद्धार को लेकर प्रशासन सख्त; महापौर संग ग्राउण्ड जीरो पर पंहुचे डीएम एवं मुख्य नगर आयुक्त
शहर में नदी-नालों की सफाई युद्धस्तर पर संचालित; डीएम उतरे मैदान में
नदियों के सफाई अभियान में जुटा प्रशासन, 12 जेसीबी और 15 डम्परों से चल रहा सफाई अभियान
पलटन बाजार में कपड़ों के गोदाम में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख
दमकल की चार गाड़ियों ने पाया आग पर काबू
देहरादून। शहर के व्यस्ततम कारोबारी क्षेत्र पलटन बाजार में बुधवार को एक कपड़ों के गोदाम में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में गोदाम में रखा बड़ी मात्रा में कपड़ों का सामान जलकर नष्ट हो गया।
'श्रेक 5' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, 30 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
हॉलीवुड की लोकप्रिय एनिमेटेड फिल्म फ्रेंचाइजी 'श्रेक' एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी के लिए तैयार है। लंबे इंतजार के बाद मेकर्स ने 'श्रेक 5' का नया ट्रेलर जारी कर दिया है, जिसने रिलीज होते ही दर्शकों के बीच उत्साह बढ़ा दिया है। ट्रेलर में पुराने किरदारों के साथ नई कहानी और कई दिलचस्प ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। फिल्म 30 जून 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
नए अंदाज में लौटेगा श्रेक
भारत और अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज
सीरीज पर कब्जे के इरादे से उतरेगा भारत
नई दिल्ली। भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला बुधवार को लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। पहले वनडे में सात विकेट की जीत दर्ज कर भारतीय टीम सीरीज में 1-0 से आगे है और अब उसकी नजर मुकाबला जीतकर सीरीज अपने नाम करने पर होगी। वहीं अफगानिस्तान के लिए यह मैच श्रृंखला में बने रहने की अंतिम उम्मीद साबित हो सकता है।