Skip to main content

उत्तराखंड

‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये

‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये

क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में रोमांस का तड़का लगाने आई कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ दर्शकों को खासा प्रभावित करती नजर नहीं आ रही है। छुट्टी और फेस्टिव माहौल के बावजूद फिल्म को पहले दिन उम्मीद के मुताबिक रिस्पॉन्स नहीं मिला। खासतौर पर रणवीर सिंह की स्पाई-एक्शन फिल्म ‘धुरंधर’ की मजबूत मौजूदगी के चलते यह रोमांटिक ड्रामा बॉक्स ऑफिस पर दबाव में दिखी।

पहले दिन की कमाई रही सीमित

सासंद खेल महोत्सव का समापन, सीएम धामी व नरेश बंसल ने किए विजेता टीमो को पुरस्कार वितरित

सासंद खेल महोत्सव का समापन, सीएम धामी व नरेश बंसल ने किए विजेता टीमो को पुरस्कार वितरित

पूरे देशभर में प्रधानमंत्री खेलों को कर रहे प्रोत्साहित, खिलाड़ीयो को मिल रहा नया प्लेटर्फाम- डा.नरेश बंसल

देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड की राजधानी देहरादून स्थित ओल्ड मल्टीपरपेज हाॅल,परेड ग्राउंड में डा. नरेश बंसल के द्वारा आयोजित सांसद खेल महोत्सव 2025 का भव्य समापन समारोह आयोजित किया गया। यह आयोजन भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती और सुशासन दिवस के अवसर पर हुआ।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से समारोह में शिरकत की और खिलाड़ियों से संवाद किया व चर्चा वार्ता की।

सोशल मीडिया पर लगातार बढ़ती अभद्र, मर्यादाहीन और आपत्तिजनक भाषा गंभीर चिंता का विषय- कुसुम कण्डवाल

सोशल मीडिया पर लगातार बढ़ती अभद्र, मर्यादाहीन और आपत्तिजनक भाषा गंभीर चिंता का विषय- कुसुम कण्डवाल

सोशल मीडिया पर अभद्र, आपत्तिजनक और मर्यादाहीन भाषा का प्रयोग चिंताजनक, महिला अस्मिता और नई पीढी पर गलत असर की संभावना- कुसुम कण्डवाल

ज्योतिर्मठ में सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक को मिली मंजूरी, 9.5 करोड़ रुपये जारी

ज्योतिर्मठ में सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक को मिली मंजूरी, 9.5 करोड़ रुपये जारी

अनिल बलूनी ने जताया केंद्र का आभार, कहा—युवाओं को मिलेगी नई दिशा

देहरादून/चमोली। केंद्रीय खेल मंत्रालय ने ज्योतिर्मठ में सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक के निर्माण को स्वीकृति प्रदान करते हुए 9.5 करोड़ रुपये की धनराशि भी जारी कर दी है। यह परियोजना क्षेत्र के युवाओं और खिलाड़ियों के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है। आधुनिक खेल सुविधाएं उपलब्ध होने से स्थानीय प्रतिभाओं को बेहतर प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा और वे राज्य व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार हो सकेंगे।

पहाड़ियों की परिभाषा बदलने से अरावली का संरक्षण प्रभावित नहीं होगा- केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव

पहाड़ियों की परिभाषा बदलने से अरावली का संरक्षण प्रभावित नहीं होगा- केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव

अरावली विवाद पर भूपेंद्र यादव का पलटवार, कांग्रेस के आरोप किए खारिज

नई दिल्ली। अरावली पर्वतमाला को लेकर चल रहे सियासी विवाद के बीच केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने कांग्रेस के आरोपों पर तीखा पलटवार किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पहाड़ियों की परिभाषा में बदलाव से अरावली का कोई हिस्सा संरक्षण से बाहर नहीं होगा और कांग्रेस द्वारा फैलाया जा रहा भ्रम तथ्यों से परे है।

मुख्यमंत्री धामी ने मोबाइल मेडिकल यूनिट वाहनों का किया फ्लैग‑ऑफ

मुख्यमंत्री धामी ने मोबाइल मेडिकल यूनिट वाहनों का किया फ्लैग‑ऑफ

ग्राफिक एरा इंस्टीट्यूट की पहल, ग्रामीण क्षेत्रों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवा का लक्ष्य

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को “ग्रामीण गढ़वाल समग्र स्वास्थ्य सेवा परियोजना” के अंतर्गत मोबाइल मेडिकल यूनिट वाहनों का फ्लैग‑ऑफ किया। यह परियोजना ग्राफिक एरा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एवं हॉस्पिटल, देहरादून ने मुख्यमंत्री की प्रेरणा से शुरु की है।

डीएम सविन बंसल के निर्देश पर आईएसबीटी क्षेत्र में सुधार कार्य शुरू

डीएम सविन बंसल के निर्देश पर आईएसबीटी क्षेत्र में सुधार कार्य शुरू

बंद निकासी गेट खुला, आईएसबीटी में मरम्मत और पार्किंग व्यवस्था तेज

देहरादून। आईएसबीटी (अंतर्राज्यीय बस टर्मिनल) क्षेत्र की अव्यवस्थाओं को दूर करने के लिए जिला प्रशासन ने सुधार कार्यों की शुरुआत कर दी है। जिलाधिकारी सविन बंसल द्वारा हाल ही में किए गए निरीक्षण के दौरान सामने आई खामियों के बाद संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे, जिनके अनुपालन में अब व्यवस्थाएं सुदृढ़ की जा रही हैं।

अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि

अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि

अटल बिहारी वाजपेयी के विचार आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं- मुख्यमंत्री

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनको नमन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि वाजपेयी जी कुशल प्रशासक, ओजस्वी वक्ता तथा दूरदृष्टा नेता थे, जिन्होंने राष्ट्र निर्माण को नई दिशा प्रदान की। उनका संपूर्ण जीवन सुशासन, संवेदनशीलता एवं सर्वसमावेशी विकास के प्रति समर्पित रहा। उन्होंने राजनीति को जनसेवा का माध्यम बनाकर लोकहित को सर्वोपरि रखा।

सेहत के लिए फायदेमंद चुकंदर, लेकिन इन लोगों के लिए बन सकता है नुकसानदेह

सेहत के लिए फायदेमंद चुकंदर, लेकिन इन लोगों के लिए बन सकता है नुकसानदेह

सेहत के लिए फायदेमंद मानी जाने वाली चीज़ों में चुकंदर का नाम भी ऊपर लिया जाता है। खून की कमी से लेकर कमजोरी दूर करने तक, इसे एक नेचुरल टॉनिक के तौर पर देखा जाता है। लेकिन विशेषज्ञों की मानें तो हर व्यक्ति के लिए चुकंदर उतना ही सुरक्षित हो, यह जरूरी नहीं। कुछ खास बीमारियों और शारीरिक स्थितियों में इसका सेवन फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकता है। डॉक्टर शालिनी सिंह सोलंकी के अनुसार, चुकंदर में मौजूद ऑक्सलेट, नाइट्रेट और कुछ रासायनिक तत्व कुछ लोगों की सेहत को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकते हैं।

डॉ. धन सिंह रावत ने स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर दी श्रद्धांजलि

डॉ. धन सिंह रावत ने स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर दी श्रद्धांजलि

डॉ. रावत ने कहा- पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का व्यक्तित्व और कृतित्व आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा

पौड़ी। भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर डॉ. धन सिंह रावत ने पौड़ी में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस मौके पर उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी के योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें राष्ट्रनिर्माण को समर्पित एक महान युगपुरुष बताया।

↑