उत्तराखंड
एफआईएच पुरुष जूनियर हॉकी विश्व कप- सेमीफाइनल मुकाबले में भारत को जर्मनी से मिली करारी हार
जर्मनी ने एकतरफा मुकाबले में भारत को 5–1 से हराया
नई दिल्ली। एफआईएच पुरुष जूनियर हॉकी विश्व कप में भारत का सफ़र सेमीफाइनल में थम गया। नौ साल बाद खिताब दोबारा जीतने की उम्मीदें जर्मनी ने निर्णायक प्रदर्शन करते हुए 5–1 की बड़ी जीत के साथ समाप्त कर दीं। मौजूदा चैंपियन जर्मनी ने पूरे मुकाबले में गति, रणनीति और फिनिशिंग के दम पर भारतीय टीम पर स्पष्ट बढ़त बनाए रखी।
सीडीएस जनरल बिपिन रावत की चौथी पुण्यतिथि पर सीएम धामी ने अर्पित की श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री ने कहा—भविष्य की पीढ़ियां उनके अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा से प्रेरणा लेती रहेंगी
देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को भारत के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ स्वर्गीय जनरल बिपिन रावत की चौथी पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जनरल रावत का अदम्य साहस, निर्णायक नेतृत्व और राष्ट्र के प्रति समर्पण हमेशा उत्तराखंड और पूरे देश के लिए गौरव का विषय रहेगा।
गौरव खन्ना बने ‘बिग बॉस 19’ के विजेता
रियलिटी शो बिग बॉस 19 का ग्रैंड फिनाले दर्शकों के लिए भावनाओं, रोमांच और अप्रत्याशित मोड़ों से भरी रात साबित हुआ, जहां अभिनेता गौरव खन्ना ने इस सीज़न की ट्रॉफी अपने नाम कर इतिहास रच दिया। उनके बाद रनर अप रहीं फरहाना भट्ट जबकि तीसरे नंबर पर प्रणित मोरे रहे। इसके बाद चौथे पर तान्या मित्तल तो पांचवे नंबर पर अमाल मलिक रहे।
गौरव खन्ना के शांत स्वभाव, संतुलित व्यवहार और सतत रणनीति ने उन्हें न केवल लंबे समय तक खेल में बनाए रखा, बल्कि अंत में विजेता भी बनाया। गौरव को ट्रॉफी के साथ 50 लाख रुपये नकद और एक लग्ज़री कार प्रदान की गई।
- Read more about गौरव खन्ना बने ‘बिग बॉस 19’ के विजेता
- Log in or register to post comments
दून संस्कृति स्कूल ने कक्षा 4 से 10 तक के छात्रों के लिए गीता को नियमित पाठ्यक्रम में किया शामिल
गणित, हिंदी और अंग्रेजी की तरह हर दिन होगी गीता की क्लास
देहरादून। प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई पहल के तहत झाझरा स्थित जनजातीय विद्यालय ने अपने नियमित पाठ्यक्रम में श्रीमद्भागवत गीता को शामिल कर दिया है। यह पहला मौका है जब किसी जनजातीय स्कूल में गीता को गणित, हिंदी और अंग्रेजी की तरह एक अनिवार्य विषय के रूप में पढ़ाया जाएगा। विद्यालय प्रबंधन ने इसे बच्चों में नैतिक मूल्यों और भारतीय सांस्कृतिक जड़ों के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है।
गौ सेवा है मानवता का आधार- रेखा आर्या
हजारों युवाओ के साथ रुद्रपुर में संपन्न हुआ गौ रक्षा दल का महासम्मेलन व महायज्ञ
रुद्रपुर। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने रविवार को रुद्रपुर में गौ सेवा रक्षक संगठन के महासम्मेलन और महायज्ञ का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि गौ सेवा ही सच्ची देश सेवा है। गौ माता रक्षा सम्मेलन का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि रेखा आर्या ने कहा कि भारतीय जीवन शैली में गे हमेशा अर्थव्यवस्था का आधार रही है। उन्होंने कहा कि आज भी प्रदेश में लाखों महिलाएं ऐसी हैं जिनकी अर्थव्यवस्था गाय पर आधारित है।
- Read more about गौ सेवा है मानवता का आधार- रेखा आर्या
- Log in or register to post comments
बुंखाल मेले से लौटते समय बड़ा हादसा, वाहन गहरी खाई में गिरा, दो लोगों की मौत, तीन घायल
घायलों को श्रीनगर बेस अस्पताल रेफर किया गया
थलीसैंण। पौड़ी गढ़वाल में बुंखाल मेले से लौट रहे लोगों का वाहन एक दर्दनाक हादसे का शिकार हो गया। थलीसैंण ब्लॉक में गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गयी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद श्रीनगर बेस अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
कपकोट बाजार में व्यापारियों से संवाद कर सीएम धामी ने लिया विभिन्न योजनाओं का फीडबैक
सीएम ने स्थानीय व्यंजनों का स्वाद लेते हुए जलेबी का भी उठाया आनंद
बागेश्वर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कपकोट बाजार में व्यापारियों के साथ संवाद कर प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं और कारोबारी सुविधाओं पर उनका फीडबैक लिया। इस दौरान सीएम ने स्थानीय व्यंजनों का स्वाद लेते हुए जलेबी का भी आनंद उठाया।
सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी को लगाया फ्लैग
मंत्री गणेश जोशी ने राज्यवासियों से ‘सशस्त्र सेना झंडा दिवस कोष’ में सैन्य परिवारों के कल्याण एवं उत्थान के लिए अपना योगदान देने की अपील की
देहरादून। सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर आज सैनिक कल्याण विभाग के निदेशक और अधिकारिगणों ने प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी को फ्लैग लगाया।
‘अवेंजर्स एंडगेम’ 2026 में फिर लौटेगी बड़े पर्दे पर, इस दिन होगी री-रिलीज
मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स एक बार फिर दर्शकों में उत्साह की लहर पैदा करने जा रहा है। लंबे समय से सुपरहीरो प्रेमियों के दिलों में बसे ‘अवेंजर्स: एंडगेम’ की वापसी की आधिकारिक घोषणा के बाद MCU ने साफ कर दिया है कि 2026 उसके लिए बड़े सरप्राइज का साल होने वाला है। मार्वल इस वर्ष को अपने स्वर्णिम दौर की पुनर्स्थापना का समय मानकर भव्य योजनाओं पर काम कर रहा है।
थिएटर्स में दोबारा दिखेगी एंडगेम की गूंज
बढ़ते वन्यजीव हमलों पर सीएम धामी गंभीर, सचिव एसएन पांडेय को पौड़ी में कैंप करने के दिए निर्देश
सीएम बोले— लोगों की सुरक्षा में संसाधनों की कमी नहीं होने देंगे, विशेषज्ञों की राय भी ली जाएगी
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पौड़ी जनपद में वन्य जीवों के हमलों में स्थानीय लोगों के मारे जाने या घायल होने की दु:खद घटनाओं का संज्ञान लेते हुए, सचिव एसएन पांडेय को पौड़ी जनपद में कैम्प करते हुए, स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर वन्य जीवों से आम लोगों के बचाव की रणनीति तैयार करने के निर्देश दिए हैं।