उत्तराखंड
बार-बार होता है पेट दर्द? तो हल्के में न लें, हो सकता है कई गंभीर बीमारियों का संकेत
पेट दर्द को अक्सर लोग सामान्य गैस, अपच या खानपान की गड़बड़ी का परिणाम समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन हर बार होने वाला पेट दर्द उतना सामान्य नहीं होता। कई बार यह दर्द शरीर के भीतर चल रही गंभीर समस्याओं का शुरुआती संकेत हो सकता है, जिन पर समय रहते ध्यान न दिया जाए तो स्थिति खतरनाक भी बन सकती है। पेट वह केंद्र है जहां लिवर, किडनी, पित्ताशय, अग्न्याशय और आंत जैसे कई महत्वपूर्ण अंग मौजूद होते हैं, इसलिए इनमें किसी भी तरह की गड़बड़ी पेट दर्द के रूप में दिखाई दे सकती है। ऐसे में जरूरी है कि व्यक्ति दर्द की प्रकृति को समझे और समय पर चिकित्सकीय सलाह ले।
संदिग्धों की तलाश में दून पुलिस ने चलाया सघन चैकिंग अभियान
डाॅग स्क्वाड तथा एएनटीएफ टीम के साथ पुलिस की अलग-अलग टीमो द्वारा कोतवाली नगर क्षेत्रांतर्गत लक्खी बाग, रीठा मंडी, सिंगल मंडी, कुसुम विहार आदि क्षेत्रों में वृहद स्तर पर चलाया गया सत्यापन अभियान
किरायेदार सत्यापन में लापरवाही पर 30 मकान मालिकों पर 3 लाख का जुर्माना
डीपफेक वीडियो और फेक न्यूज फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जरूरत- अश्विनी वैष्णव
अश्विनी वैष्णव बोले - डीपफेक वीडियो लोकतंत्र के लिए बड़ा खतरा
नई दिल्ली। सूचना एवं प्रसारण, आईटी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को लोकसभा में कहा कि फर्जी खबरें और एआई से बने डीपफेक वीडियो लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा हैं। उन्होंने इन पर रोक लगाने और फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
'बिग बॉस 19'- फिनाले से ठीक पहले घर में बड़ा उलटफेर, ये कंटेस्टेंट हुई शो से बाहर
बिग बॉस 19 का फिनाले 7 दिसंबर को, दर्शकों को विजेता का इंतजार
'बिग बॉस 19' अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है और फिनाले से ठीक पहले घर में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। टॉप 5 फाइनलिस्ट तय होने से पहले ही शो में एक चौंकाने वाला मिड-वीक एविक्शन हुआ, जिसने दर्शकों को हैरान कर दिया। मंगलवार को वोटिंग के बाद आखिरकार एक प्रतिभागी का सफर अचानक खत्म हो गया है।
मालती चाहर का बिग बॉस सफर खत्म
राज्य में बढ़ते भालू के हमले- वन विभाग शासन को भेजेगा घायलों को 10 लाख तक की राशि देने का प्रस्ताव
वन विभाग ने बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए स्कूल टाइमिंग एक घंटा आगे बढ़ाने का अनुरोध किया
देहरादून। राज्य में लगातार बढ़ रहे भालू-हमलों को देखते हुए वन विभाग ने बड़ी पहल की है। गंभीर रूप से घायल होने की स्थिति में प्रभावित लोगों को 10 लाख रुपये तक की अनुग्रह सहायता देने का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजने की तैयारी शुरू कर दी गई है। साथ ही जिन इलाकों में भालुओं की गतिविधि और हमलों में तेजी आई है, वहां जैव विविधता बोर्ड और वन अनुसंधान संस्थान के जरिए विस्तृत अध्ययन कराने की भी प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज
रांची जीत के बाद टीम इंडिया का आत्मविश्वास मजबूत
पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज निर्माण अंतिम चरण में, मार्च 2026 तक तैयार करने का लक्ष्य
धामी सरकार के निर्देशों से मेडिकल शिक्षा को नई रफ्तार
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों के बाद उत्तराखंड में मेडिकल एजुकेशन का विस्तार अभूतपूर्व रफ्तार पकड़ चुका है। राज्य सरकार हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज स्थापित करने के लक्ष्य की ओर तीव्रता से बढ़ रही है, और उसी अभियान का एक महत्वपूर्ण केंद्र बना है सीमांत पिथौरागढ़। कठिन भूगोल और सीमित संसाधनों के बावजूद यहां राजकीय मेडिकल कॉलेज का निर्माण तेजी से आगे बढ़ रहा है और अब यह परियोजना अपने निर्णायक चरण में प्रवेश कर चुकी है।
छह माह की गर्भवती महिला से दुष्कर्म का मामला- महिला आयोग सख्त, अध्यक्ष ने स्वतः लिया संज्ञान
महिलाओं के साथ इस प्रकार के कुकृत्य करने वालों को बिल्कुल नहीं बख्शा जाएगा- कुसुम कण्डवाल
राजस्व पुलिस से रेगुलर पुलिस को ट्रांसफर के निर्देश, दोषियों पर कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित करने का आदेश
देहरादून/चकराता। चकराता क्षेत्र में छह माह की गर्भवती महिला के साथ दुष्कर्म की घटना की जानकारी मिलने पर उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने स्वतः संज्ञान लेते हुए तत्काल हस्तक्षेप किया है। अनुसूचित जाति की पीड़िता ने गांव के ही युवक पर सार्वजनिक शौचालय में जबरन ले जाकर दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगाया है।
एमडीडीए की अवैध निर्माण व प्लॉटिंग पर कार्रवाई जारी, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले—नियमों से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं
देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा अवैध निर्माण और प्लॉटिंग के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत देहरादून, ऋषिकेश, विकासनगर, शिमला बाईपास सहित कई इलाकों में बीते दिनों महत्वपूर्ण कार्रवाइयाँ की गईं, जिनमें बड़े पैमाने पर ध्वस्तीकरण और सीलिंग शामिल रहे। एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने स्पष्ट संदेश दिया कि राजधानी देहरादून के सुनियोजित विकास और मास्टर प्लान के पालन में किसी भी प्रकार की ढील नहीं बरती जाएगी।
सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर आयोजित यूनिटी मार्च में शामिल हुए सीएम धामी
सीएम धामी बोले—सरदार पटेल की दूरदर्शिता और दृढ़ नेतृत्व ने अखंड भारत की नींव रखी
देहरादून/वडोदरा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुजरात के वडोदरा स्थित साधली में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर आयोजित यूनिटी मार्च एवं सरदार गाथा कार्यक्रम में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया भी उपस्थित रहे।