उत्तराखंड
एमडीडीए का बड़ा एक्शन- मसूरी–देहरादून में अवैध प्लाटिंग व निर्माणों पर चला बुलडोज़र, कई ढांचे सील
अवैध निर्माण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं- बंशीधर तिवारी
देहरादून। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे अवैध निर्माण, गैरकानूनी प्लाटिंग और बिना स्वीकृत मानचित्र के बनाए जा रहे आवासीय व व्यावसायिक ढांचों के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया। मसूरी, विकासनगर, सेरपुर और देहरादून के विभिन्न इलाकों में एमडीडीए की टीमों ने अवैध निर्माणों को सील किया और कई स्थानों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की।
पीआरडी स्वयंसेवकों को अब मिलेगा 2500 रुपये वर्दी भत्ता- रेखा आर्या
देहरादून। प्रान्तीय रक्षक एवं विकास दल (पीआरडी) स्वयंसेवकों के लिए वर्दी भत्ते में वृद्धि की गयी है। अब वर्दी भत्ते के लिए हर 2 साल में ₹1500 के बजाय ₹2500 दिए जाएंगे। सर्दी और गर्मी के अलग-अलग यूनिफॉर्म सेट भी तय कर दिए गए हैं। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार पीआरडी स्वयंसेवकों के हित के लिए लगातार काम कर रही है। वर्दी भत्ते में यह वृद्धि उनके समर्पण और सेवा को सम्मान देने का प्रयास है।
नागरिक सुरक्षा सर्वोपरि- जौलीग्रांट एयरफील्ड पर्यावरण प्रबंधन पर डीएम ने ली उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
10 किमी क्षेत्र में पक्षियों व वन्यजीवों की गतिविधियों को रोकने के निर्देश, डंपिंग यार्ड के तत्काल निस्तारण पर जोर
देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में शुक्रवार को ऋषिपर्णा सभागार में जौलीग्रांट एयरपोर्ट की एयरफील्ड पर्यावरण प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में एयरपोर्ट के 10 किलोमीटर के संचालन क्षेत्र में पक्षियों और वन्यजीवों की गतिविधियों को नियंत्रित करने तथा पर्यावरण संबंधी चुनौतियों पर विस्तृत चर्चा की गई। डीएम ने एयरपोर्ट सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सभी संबंधित विभागों को त्वरित और प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए।
2027 हरिद्वार कुंभ की तैयारियाँ तेज, मुख्यमंत्री धामी ने गंगा तट पर संतों संग की महत्वपूर्ण बैठक
पहली बार गंगा किनारे हुई बैठक में प्रमुख स्नान तिथियों की हुई घोषणा
मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा, मंत्री गणेश जोशी ने दिए सख्त निर्देश
पेयजल, सड़क, सुरक्षात्मक कार्य और भवनों से जुड़े प्रस्ताव एक सप्ताह में तैयार करने के आदेश
देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शुक्रवार को अपने कैंप कार्यालय में मसूरी विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों और क्षेत्र में आपदा के पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा की। बैठक में लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई, जल संस्थान, पेयजल निगम, सिंचाई विभाग, लघु सिंचाई तथा जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।
अपराध और अराजकता फैलाने वाले प्रवासियों को करेंगे देश से बाहर- डोनाल्ड ट्रंप
वॉशिंगटन गोलीकांड के बाद ट्रंप सख्त, कहा– अवैध प्रवासियों की नागरिकता होगी रद्द
पीआरएसआई डेलीगेशन ने देहरादून में होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए सीएम धामी को दिया आमंत्रण
अधिवेशन का मुख्य विषय “विकसित भारत @ 2047 में जनसंपर्क की भूमिका” किया गया निर्धारित
देहरादून। पब्लिक रिलेशंस सोसाइटी ऑफ इंडिया (PRSI) के डेलीगेशन ने राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल के नेतृत्व में आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की। आगामी 13, 14 एवं 15 दिसंबर को देहरादून में आयोजित होने जा रहे राष्ट्रीय जनसंपर्क अधिवेशन के लिए मुख्यमंत्री को औपचारिक आमंत्रण दिया गया। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को अधिवेशन का ब्रोशर भेंट करते हुए संस्था की गतिविधियों एवं उद्देश्यों की विस्तृत जानकारी दी।
थत्यूड़–मसूरी रोड पर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार, चालक की हुई मौत
विवाह समारोह से लौटते समय हुआ हादसा
मसूरी के सेंट जॉर्ज स्कूल में योग शिक्षक के रूप में थे कार्यरत
“आतंकवाद सिर्फ गरीबी या शिक्षा का नहीं, वैचारिक प्रेरणा का भी नतीजा”- राम माधव
राम माधव बोले- इस बम धमाके ने आतंकवाद को लेकर बने कई पुराने भ्रमों को तोड़ दिया
नई दिल्ली। दिल्ली में हाल ही में हुए बम धमाके पर राम माधव ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि इस घटना ने आतंकवाद को लेकर बने कई पुराने भ्रमों को तोड़ दिया है। उन्होंने दावा किया कि वैश्विक स्तर पर फैलाए गए कई विचार—जैसे आतंकवाद का धर्म या वैचारिक प्रेरणा से संबंध न होना—इस घटना के संदर्भ में टिक नहीं पाते।
आतंकवाद और वैचारिक प्रेरणा पर टिप्पणी
एल्विश यादव की डेब्यू वेब सीरीज ‘औकात के बाहर’ का ट्रेलर रिलीज
सोशल मीडिया पर अपनी मज़ेदार वीडियोज़ से पहचान बनाने वाले एल्विश यादव अब मनोरंजन की दुनिया में एक नया कदम बढ़ा चुके हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग हासिल करने के बाद वह अब एक्टिंग की दुनिया में पूरी तरह एंट्री ले चुके हैं। उनकी डेब्यू वेब सीरीज ‘औकात के बाहर’ का ट्रेलर रिलीज होते ही दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन गया है, जहां एल्विश एक दमदार किरदार में नज़र आ रहे हैं।